Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

Genius Iron Hacks: कपड़ों की सिलवटें ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है आयरन

सिर्फ कपड़ों की प्रेस ही नहीं, अब आयरन से करें घर के मुश्किल काम। जानें 7 कमाल के आयरन हैक्स कालीन के निशान हटाने से लेकर पैकेट सील करने और फर्नीचर के दाग मिटाने तक। इन स्मार्ट तरीकों से बचाएं समय और पैसा।
Updated:- 2026-04-02, 09:40 IST
Iron hacks for home

Iron Hacks For Houshold Problems: अगर कोई कहे कि प्रेस का क्या काम है, तो अधिकतर लोगों का पहला जवाब कपड़ों की सिलवटें दूर करना होगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके घर में मौजूद यह छोटा उपकरण कई मुश्किल कामों का स्मार्ट सॉल्यूशन भी है? आयरन से आप कालीन पर पड़े फर्नीचर के गहरे निशान, लकड़ी की मेज पर लगा पानी का दाग या फिर बच्चों द्वारा दीवार पर की गई कलाकारी इन सब चीजों से मिनटों में छुटकारा पा सकती हैं। हो सकता है, कि आप इस लाइन को पढ़ने के बाद सोच में पड़ गए हो, कि क्या भला ऐसा भी हो सकता है? जी हां, यह सच है आप आयरन से निकलने वाली हीट इन सभी कामों को मिनटों में ठीक कर सकता है। नीचे लेख में जानें कैसे करें इस्तेमाल।

जूतों की बदबू दूर करना

iron hacks for household problems

गर्मी में जूतों से बदबू आना आम बात है। क्या आपको पता है कि आप इस समस्या को गर्म प्रेस की मदद से दूर कर सकती हैं। इसके िलए प्रेस को गरम करें।

  • इसके बाद जूते के अंदर मौजूद सोल को निकालकर उसे ऊपर पेपर रखें।
  • इसके बाद इसे आयरन करें। इससे बैक्टीरिया मर जाते हैं और बदबू कम हो जाती है।

प्राइस टैग की जिद्दी गोंद से छुटकारा

how to remove sticker from clothes

अगर आपके कपड़े पर प्राइस टैग की जिद्दी गोंद नहीं निकल रहा है, तो आप आयरन वाला तरीका अपना सकती हैं। इसे हटाने के लिए दाग वाले हिस्से पर एक पेपर टॉवल रखें और मध्यम गरम आयरन से कुछ सेकंड प्रेस करें। गर्मी से गोंद पिघलकर पेपर पर चिपक जाएगी और कपड़ा बिल्कुल साफ हो जाएगा।

च्युइंग गम छुड़ाने के लिए करें इस्तेमाल

अगर कपड़े या कालीन पर च्युइंग गम चिपक गई है, तो उस पर कार्डबोर्ड का टुकड़ा रखें और पीछे से आयरन करें। गम गर्म होकर कार्डबोर्ड पर चिपक जाएगी और कपड़ा साफ हो जाएगा।

फूलों को सुखाने के लिए करें इस्तेमाल

ways-to-dry-rose-petals-in-hindi

शादी-विवाह या फिर खास मौके पर मिले फूलों के गुलदस्ते को अक्सर लोग बहुत संभाल कर रखते हैं। खासकर अगर किसी करीबी ने दिया हो, लेकिन कुछ दिनों के बाद फूल खराब होने लगते हैं। इस समस्या से निकलने और फूलों को लंबे समय तक रखने के लिए प्रेस वाला हैक अपना सकती हैं। 

  • इसके लिए फूल को दो पेपर के बीच रखें।
  • अब ऊपर से भारी आयरन को हल्का गरम कर दबाव दें।
  • यह नेचुरल तरीके से सूखाकर चपटा कर देता है।

आयरन से सेकें पापड़

roated_papad

आमतौर पर हम मूंग दाल वाले पापड़ को सेंकने के लिए गैस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप आयरन की मदद से पापड़ को सेंक सकती हैं। इसके लिए आपको केवल एक टिशू पेपर की जरूरत होगी।

  • सबसे पहले पापड़ को टिश के बीच में रखें।
  • अब प्रेस को गर्म कर उसे टिशू पेपर के ऊपर चलाएं।
  • इस प्रक्रिया को 4-5 करने पर आपका पापड़ कुरकुरा सेक जाएगा।

कालीन पर लगे निशान को हटाने में करें इस्तेमाल

Iron hacks for home

अगर कालीन के ऊपर किसी भारी फर्नीचर सोफा या अलमारी को रख दें, तो इसकी वजह से उस पर निशान पड़ जाते हैं। यह न केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि कमरे की सुंदरता को भी खराब करते हैं। इन निशान को हटान के लिए उस जगह पर एक गीला तौलिया रखें और उसके ऊपर गर्म आयरन को हल्के हाथ से चलाएं। आयरन की भाप कालीन के रेशों को वापस फुला देगी और निशान गायब हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- गंदी टाइल्स को रगड़-रगड़ कर थक गए हैं हाथ? इंटरनेट पर वायरल यह ट्रिक आएगी काम, बस सफाई से पहले लगाएं इन 3 चीजों का पेस्ट

लकड़ी के फर्नीचर से पानी के दाग हटाने के लिए

how to remove water stain from wood table

कॉफी मग या ठंडे गिलास को बिना कोस्टर के लकड़ी की मेज पर रखने से निशान बन जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए दाग पर एक सूती कपड़ा रखें। इसके बाद इसके ऊपर हल्का गर्म प्रेस घुमाएं। हीट लकड़ी में मौजूद नमी को सोख कर इसे सही कर देता है।

गोंद हटाने के लिए करें आयरन का इस्तेमाल

अगर मेज या फर्श पर मोमबत्ती का मोम गिर गया है, तो उसे खुरचने के बजाय उसके ऊपर एक टिश्यू पेपर रखें। इसके बाद उस पर गर्म आयरन चलाएं। हीट से मोम पिघल जाएगा। इस तरह से आप कपड़ों पर लगे जिद्दी स्टीकर या गोंद को हटाने के लिए यूज कर सकती हैं।

दीवार से क्रेयॉन के निशान हटाएं

how to remove cryon from wall

अगर दीवार पर बच्चों ने मोम रंगों से कलाकारी कर दी है, तो प्रेस से इसे हटा सकती हैं। इसके लिए दाग वाली जगह पर पेपर टॉवल रखें और गरम आयरन से प्रेस करें। पेपर दीवार से सारा रंग खींच लेगा। इसके बाद एक गीले कपड़े से पोंछने पर दीवार बिल्कुल नई जैसी हो जाएगी।

शीट फर्श के उखड़े किनारे को सही करने के लिए

अगर आपके किचन या कमरे के शीट फर्श का कोई कोना उखड़ गया है, तो आप प्रेस को हीट करके इसे सही कर सकती हैं। इसके लिए एल्युमिनियम फॉयल रखें और ऊपर से गर्म प्रेस चलाएं। हीट के कारण नीचे लगा हुआ गोंद पिघलकर चिपक जाएगा। इसके बाद उस पर कोई भारी चीज रख दें, जिससे वह सेट हो जाए।

खाने के पैकेट को सील करना

how to seal food packets

खुले हुए चिप्स, दाल या नमकीन के पैकेट को अगर खोल कर रखा दिया जाए, तो वह सील जाते हैं। इस समस्या से बचाने के लिए पैकेट के खुले हिस्से को मोड़कर एल्युमिनियम फॉयल लपेट दें। अब फॉयल के ऊपर आराम से गर्म आयरन चलाएं। इससे आप कुछ ही देर में पैकेट पैक हो जाएगा।

लेमिनेशन और फोटोग्राफ्स को बचाना

अगर आपकी पुरानी फोटो या जरूरी दस्तावेज खराब हो रहे हैं, तो आप उन्हें घर पर ही लेमिनेट कर सकती हैं। इसके लिए दो प्लास्टिक शीट्स के बीच डॉक्यूमेंट में रखें। इसके बाद ऊपर से एक मोटा कपड़ा बिछाएं और हल्के गरम आयरन से प्रेस करें।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको घर का काम करने में लगता है घंटों का समय? ये ट्रिक्स बना सकती हैं आपकी जिंदगी आसान

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Shutterstock

FAQ
गैस खत्म होने पर पापड़ कैसे सेकें?
गैस खत्म होने पर आयरन की मदद से पापड़ सेंक सकती हैं। इसके लिए पापड़ के ऊपर टिशू पेपर रखें और गरमा-गरम पापड़ सेकें।
प्रेस को गरम करके क्या फर्नीचर पर लगे पानी के दाग को हटा सकते हैं?
जी हां, प्रेस को गरम करके क्या फर्नीचर पर लगे पानी के दाग को हटा सकती हैं।
प्रेस में अगर कपड़ा जल कर चिपक गया है, तो क्या करें?
प्रेस में अगर कपड़ा जल कर चिपक गया है, तो शेविंग क्रीम में बेकिंग सोडा मिक्स करके जली हुई जगह लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ें।
पुराने लेमिनेशन या स्टिकर हटाने में आयरन कैसे मदद करता है?
अगर कोई जिद्दी स्टिकर या पुरानी लेमिनेशन निकालनी हो, तो उसके ऊपर हल्का गर्म आयरन चलाएं। इससे गोंद ढीला हो जाएगा और आप उसे आसानी से निकाल पाएंगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।