बिना इस्त्री के कपड़ों की सिलवटें करें गायब, अपनाएं बर्फ वाला ये आसान ट्रिक

How to Remove Wrinkles Without Iron: सूती कपड़ों को बिना प्रेस किए पहनना मुश्किल होता है। सुबह की जल्दबाजी में कई बार आयरन करने का समय नहीं मिल पाता है। वहीं अगर ऑफिस या किसी जरूरी मीटिंग में जाना हो और सूट या शर्ट पर सिलवटें नजर आ रही हों, तो मूड ऑफ हो जाता हैं। यह समस्या उस दौरान ज्यादा बढ़ जाती है अगर इस्त्री खराब हो या फिर बिजली चली जाए। ऐसे में हम अक्सर कुछ ऐसे जुगाड़ लगाते हैं, जिनमें कम मेहनत में कपड़ों को सिलवटें दूर हो सकें, लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना इस्त्री के भी अपने कपड़ों को बिल्कुल नए जैसा सीधा और रिंकल-फ्री बना सकते हैं? यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन आइस क्यूब वाली ट्रिक काम आती है। नीचे लेख में जानें कैसे काम करती हैं ये ट्रिक।
बर्फ वाली जादुई ट्रिक कैसे काम करती है?

बर्फ वाली जादुई ट्रिक मुख्य रूप से ड्रायर वाली मशीन के साथ काम करती है। जब आप ड्रायर में बर्फ के टुकड़े डालते हैं, तो गर्म हवा के संपर्क में आकर बर्फ पिघलती है और भाप में बदल जाती है। यह भाप आपके कपड़ों की रेशों को नरम कर देती है, जिससे सिलवटें अपने आप गायब हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- मैले पड़ चुके तौलिए को बिना धोए चुटकियों में ऐसे करें साफ
बर्फ वाले जुगाड़ से कैसे दूर करें कपड़े की सिलवटें?

- सबसे पहले अपने उन कपड़ों को ड्रायर में डालें जो मुड़े हुए या सिकुड़े हुए हैं।
- ध्यान रखें कि ड्रायर को बहुत ज्यादा न भरें, कपड़े थोड़े ढीले रहने चाहिए ताकि हवा आसानी से घूम सके।
- अब ड्रायर में 2 से 3 आइस क्यूब डालें। बहुत ज्यादा बर्फ न डालें, वरना कपड़े गीले हो जाएंगे।
- ड्रायर को हाई हीट पर सेट करें और इसे 10 से 15 मिनट तक चलने दें।
- समय पूरा होते ही कपड़ों को ड्रायर से बाहर निकाल लें।
- आप देखेंगे कि भाप के कारण सिलवटें पूरी तरह गायब हो चुकी हैं और कपड़े पहनने के लिए एकदम तैयार हैं।
बिना प्रेस के कपड़े की सिलवटें कैसे दूर करें?

अगर आपके पास ड्रायर मशीन नहीं है, तो भी घबराएं नहीं। बिना इस्त्री के कपड़े सीधा करने के कुछ और बेहतरीन तरीके यहां दिए गए हैं।
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल
कपड़ों को किसी हैंगर पर लटकाएं। अब हल्का पानी छिड़कें और हेयर ड्रायर की गर्म हवा को कपड़ों पर डालें। ब्रश या हाथ से कपड़े को खींचकर सीधा करते रहें, सिलवटें तुरंत हट जाएंगी।
स्टीम वाला तरीका
जब आप गर्म पानी से नहा रहे हों, तो अपने कपड़ों को बाथरूम में हैंगर पर लटका दें। ध्यान रहे कि कपड़े पानी की छींटों से दूर हों। बाथरूम की नमी और भाप से 10-15 मिनट में कपड़ों की सिलवटें ढीली होकर गायब हो जाएंगी।
गीला तौलिया दिखाएगा कमाल

अगर कोई शर्ट या टी-शर्ट है जिसमें बहुत ज्यादा सिलवटें हैं, तो उसे बेड या मेज पर बिछाएं। इसके बाद उसके ऊपर एक हल्का गीला तौलिया रखें और हाथों से जोर से दबाएं। तौलिए की नमी और दबाव से सिलवटें काफी हद तक खत्म हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- Natural Wrinkle Remover Hacks For Clothes: कपड़ों पर पड़ी सिलवटों को अब कहें अलविदा, आलू के छिलके से पाएं कड़क फिनिशिंग
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।