इस वजह से टूटा था बॉबी देओल और नीलम कोठारी का रिश्ता, ब्रेकअप के बाद टूट गईं थीं एक्ट्रेस

नीलम कोठारी और बॉबी देओल अपने रिश्ते को लेकर काफ़ी सीरियस थे, दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। जानिए आख़िर क्यों हुआ दोनों का ब्रेकअप?
Updated:- 2021-05-07, 12:00 IST
image

बॉलीवुड में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं नीलम कोठारी, हालांकि अब वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। बता दें कि एक वक़्त था जब नीलम कोठारी के अफ़ेयर की ख़बरें अक्सर चर्चा में रहती थीं। बॉलीवुड में उनका नाम सिर्फ़ गोविंदा के साथ ही नहीं जुड़ा था बल्कि वह 5 साल तक धर्मेंद्र के लाडले बॉबी देओल के साथ भी रिश्ते में रही थीं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत बड़े ही दिलचस्प तरीक़े से हुई थी। जी हां, उस वक़्त नीलम बॉबी देओल की नहीं बल्कि उनके बड़े भाई सनी देओल की हीरोइन हुआ करती थीं। तब बॉबी देओल की फ़िल्मों में एंट्री नहीं हुई थी। वह भाई की फ़िल्मों की शूटिंग के दौरान सेट पर आया करते थे। इसी दौरान बॉबी देओल और नीलम कोठारी की दोस्ती हुई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई, ये किसी को पता भी नहीं चला।

बॉबी देओल के साथ क्यों हुआ ब्रेकअप

bobby deol breakup

नीलम कोठारी और बॉबी देओल के ब्रेकअप के पीछे पूजा भट्ट को बताया जाता है, लेकिन एक्ट्रेस ने सभी ख़बरों को अफ़वाह बताया। उन्होंने स्टाडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ''हम दोनों के ब्रेकअप को लेकर कई बातें बताई गई हैं, जो कि सच नहीं है। हमारा ब्रेकअप किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से नहीं हुआ था। इस रिश्ते से अलग होने के लिए दोनों की आपसी सहमति थी, क्योंकि मुझे अचानक एहसास हुआ कि मैं इस रिश्ते में कभी ख़ुश नहीं रहूंगी। हालांकि किसी भी रिश्ते में पांच साल तक रहना लंबा वक़्त होता है, मुझे बातें देर से समझ आईं, लेकिन मैंने इसे स्वीकार किया। समझ आने के बाद मैं अपने फ़ैसले पर अटल रहती हूं। यही नहीं अगर मैंने एक बार फ़ैसला ले लिया तो उसे कर के मानती हूं।''

इसे भी पढ़ें:दुनिया के अरबपतियों के बारे में क्या आप जानते हैं ये फैक्ट्स

ब्रेकअप के बाद टूट गईं थी नीलम कोठारी

neelam khothari love story

नीलम कोठारी ने बताया कि किसी भी रिश्ते से अलग होना बहुत ही दर्दनाक होता है। अलग होने पर दर्द होना तय है, लेकिन यह आपसी समझ से हुआ था। यह एक ऐसा प्रोसेस है जो इमोशन की सर्जरी की तरह होता है, जिसे एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पर इस्तेमाल किया जाता है। यहीं नहीं इस कंडीशन में हीलिंग प्रोसेस भी होता है, जो सर्जरी को हेल्दी तरीक़े से ठीक करती है। हालांकि समय ही इस सर्जरी को हेल्दी तरीक़े से ठीक करता है। नीलम आगे बताती हैं कि वह उन्हीं लोगों में से हैं जो समय के साथ ठीक हुए हैं। मैंने अपनी लाइफ़ के बारे में बहुत सोचा और बड़ा क़दम उठाने के लिए काफ़ी लंबे वक़्त इंतजार किया। मैं अपने फ़ैसले पर हमेशा क़ायम रही क्योंकि मेरे पास रोने के लिए कोई जगह नहीं थी। इसलिए मुझे अपनी लाइफ़ में आगे बढ़ना पड़ा क्योंकि मेरे पास मेरी लंबी ज़िंदगी पड़ी थी।

इसे भी पढ़ें: तब्बू की बहन ने सेट पर चंकी पांडे की कर दी थी पिटाई, अनिल कपूर को दे डाली थी धमकी!

 

सनी देओल से नहीं बिगड़ा रिश्ता

sunny deol

बॉबी देओल से ब्रेकअप के बाद भी नीलम कोठारी और सनी देओल का रिश्ता नॉर्मल था। ब्रेकअप के बाद भी सनी देओल और नीलम कोठारी ने साथ में फ़िल्म की थी। सेट पर दोनों अच्छे पार्टनर की तरह काम करते नज़र आए, दोनों के बीच किसी तरह की कोई कोल्ड वॉर देखने को नहीं मिली। यही नहीं नीलम अपने इंटरव्यू में बताती हैं कि उन्हें काफ़ी ख़ुशी है कि सनी देओल और उनका रिश्ता अब भी वैसा ही हैं। बॉबी देओल के कारण दोनों का व्यवहार नहीं बदला था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी ख़बरें सामने आई थीं कि दोनों का रिश्ता टूटने के पीछे धरम पाजी थे। दरअसल बॉबी देओल के पिता और एक्टर धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि कोई एक्ट्रेस उनके घर की बहू बने। जिसकी वजह से बॉबी देओल ने ना चाहते हुए भी नीलम कोठारी से ब्रेकअप कर लिया था।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।