हमारे देश में यकीनन बहुत से अरबपति मौजूद हैं पर अक्सर हम दुनिया के सबसे अमीर इंसानों की बात करते हैं तो मुकेश अंबानी का नाम ही ध्यान आता है। पर क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी से भी अमीर अरबपति मौजूद हैं और उनकी दौलत कितनी है? दुनिया भर में ऐसे बहुत से अरबपति मौजूद हैं जिन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे कुबेर ने अपना खजाना इन्हीं के लिए खोल दिया है। तो आज हम ऐसे ही अरबपतियों की बात करते हैं। आज आपको कुछ ऐसे फैक्ट्स की जानकारी देते हैं जिन्हें जानकर शायद आप चौंक जाएंगे।
अरबपति का मतलब कोई ऐसा इंसान जिसके पास 1 अरब या उससे ज्यादा पैसा हो और हम ये मान लेते हैं कि ऐसे इंसान दुनिया में कम होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में मार्च 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक 2755 अरबपति हैं। इतना ही नहीं अगर हम दुनिया भर के सिर्फ 1% अमीर लोगों की गिनती करें तो उनके पास जितनी दौलत है वो बाकी पूरी दुनिया में लोगों के पास मौजूद पैसों जितनी ही है।
मुकेश अंबानी की दौलत भारत की जीडीपी का 4 प्रतिशत हिस्सा है। अगर दुनिया के कुछ छोटे देशों की बात की जाए तो मुकेश अंबानी की दौलत लात्विया, बोट्सवाना, नाइगर जैसे देशों की कुल जीडीपी से भी ज्यादा है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि दुनिया का 10वां अमीर इंसान कितना अमीर है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
दुनिया के अरबपतियों की ही बात की जाए तो सिर्फ दुनिया के इतने अरबपतियों के पास 8 ट्रिलियन डॉलर्स से भी ज्यादा की दौलत है। ये पूरी दुनिया की संपत्ति का 60% हिस्सा है।
एक सर्वे के मुताबिक अगर आप हर महीने 1 लाख डॉलर (लगभद 74 लाख रुपए) कमाते हैं तो आप सन् 2853 तक अरबपति बन पाएंगे। अब ये सपना थोड़ा दूर का लग रहा है, है ना..
दुनिया का सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोस है और एमेजॉन के सीईओ का नेट वर्थ 11600 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानि 8 लाख 37 हज़ार 839 करोड़ रुपए है। ये मुकेश अंबानी से 3 गुना ज्यादा दौलत है। अब आप खुद ही सोच लीजिए कि जेफ बेजोस कितने अमीर हैं।
दुनिया की सबसे अमीर महिला है फ्रैंकॉइस बिटनकोर्ट मेयर्स (Françoise Bettencourt Meyers) उनके पास 5418 हज़ार करोड़ रुपए की संपत्ती है। इन्हें ये संपत्ती पुश्तैनी जायदाद के रूप में मिली है। उनके नाना जी ने लॉरियल (Lo'real) कॉस्मेटिक ब्रांड की स्थापना की थी।
दुनिया के 8 सबसे अमीर लोगों के पास इतनी दौलत है कि वो दुनिया भर के 4 अरब गरीब लोगों की कुल पूंजी को जोड़ दिया जाए तो ये उससे भी ज्यादा है।
दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर अरबपति न्यू यॉर्क सिटी में रहते हैं। दरअसल, यही एकलौता ऐसा शहर है जहां दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। इस शहर में कुल 92 अरबपतियों का घर है।
दुनिया भर में सिर्फ एक ही महिला लेखक अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुई थीं और वो थीं जे के रोलिंग। पर उन्होंने इतनी संस्थाओं को दान दिया कि वो इस लिस्ट से हट गईं। जे के रोलिंग ने हैरी पॉटर सीरीज लिखी उसके पहले वो काफी गरीबी और बुरे हाल में रही थीं।
दुनिया के सबसे अमीर इंसान यानि जेफ बेजोस ही हर सेकंड 2489 डॉलर कमाई होती है अगर इसे भारतीय आंकड़ों में देखें तो जेफ हर सेकंड 1.83 लाख रुपए कमाते हैं।