Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

तब्बू की बहन ने सेट पर चंकी पांडे की कर दी थी पिटाई, अनिल कपूर को दे डाली थी धमकी!

तब्बू की बहन फराह नाज ने एक बार सेट पर चंकी पांडे की पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद एक्ट्रेस अपने अग्रेसिव बिहेवियर के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती थीं।
Updated:- 2021-06-21, 19:19 IST
image

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस फराह नाज़ अब फ़िल्मों से दूर हैं, लेकिन वह भी एक दौर था जब उनका स्टारडम आसमान छू रहा था। 80 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी हैं। हालांकि उनकी लाइफ काफ़ी कॉन्ट्रोवर्सी से घिरी रही। को-एक्टर की पिटाई से लेकर धमकी देने तक कई ऐसे मामले थे, जो उस वक़्त काफ़ी सुर्ख़ियों में रहे थे। यही नहीं ऐसा भी कहा जाता था कि फराह नाज़ काफ़ी शार्ट टेम्पर्ड, और अग्रेसिव थीं, उन्हें कब किस पर ग़ुस्सा आ जाए कहना मुश्किल था।

वहीं साल 2017 में ऋषि कपूर ने प्रोफेशनलिज्म को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने फराह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, अगर फराह ने अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखा होता तो बॉलीवुड में उनकी जगह काफ़ी बड़ी होती। बता दें कि ऋषि कपूर और फराह नाज़ ने कई फ़िल्मों में साथ काम किया है। आख़िरी बार फराह नाज़ फ़िल्म शिखर (2005) में दिखाई दी थीं 

फराह नाज ने चंकी पांडे की थी पिटाई

farah naaz sister

साल 1989 में फराह नाज़ 'कसम वर्दी की' फ़िल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस फ़िल्म के सेट पर उन्होंने चंकी पांडे की पिटाई कर दी थी। यह घटना बी-टाउन में काफ़ी सुर्ख़ियों में रही थी। बताया जाता है कि चंकी हमेशा 'आई एम द मैन' कहकर भद्दे इशारे करते थे, यह फराह को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक दिन उनकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद दोनों के बीच काफ़ी दुश्मनी बढ़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक मैगज़ीन को फराह ने इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने चंकी पांडे को जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी। उनके इस इंटरव्यू के बाद एक्ट्रेस काफ़ी कॉन्ट्रोवर्सी में रही थीं।

इसे भी पढ़ें:  टीवी सीरियल 'अनुपमा' के वनराज सुधांशु पांडे की रियल लाइफ लव स्‍टोरी जानें

फिल्म के लिए फराह नाज ने अनिल कपूर को दी थी धमकी!

farah naaz bio

तब्बू की बहन फराह नाज़ ने 80 के दशक में कई हिट एक्टर्स के साथ काम किया है। इस लिस्ट में संजय दत्त, सनी देओल, अनिल कपूर, और ऋषि कपूर आदि शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनिल कपूर फिल्म रखवाला के लिए फराह नाज़ की जगह माधुरी दीक्षित को कास्ट करना चाहते थे। इससे बात से ग़ुस्सा होकर फराह ने अनिल कपूर को धमकी दे डाली थी। अनिल कपूर के अलावा उन्होंने माधुरी दीक्षित को भी नहीं बख़्शा और उन्हें फोन किया था। जिसके बाद माधुरी दीक्षित ने ख़ुद ही इस फिल्म को करने से ना कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: कुछ ऐसी है वरुण गांधी और यामिनी रॉय चौधरी की प्रेम कहानी, यहां हुई थी पहली मुलाकात

 

दारा सिंह के बेटे से हुआ था फराह नाज को प्यार

farah naaz current husband

प्रोफ़ेशनल लाइफ़ के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ़ भी काफ़ी सुर्ख़ियों में रही है। साल 1996 में फराह ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह से शादी की थी, लेकिन 2002 में दोनों अलग हो गए। विंदू दारा सिंह से अलग होने के बाद फराह ने एक्टर सुमित सहगल से शादी कर ली थी। वहीं विंदू दारा सिंह और फराह नाज़ का एक बेटा भी है, जिसका नाम फतेह रंधावा है। 

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में विंदू दारा सिंह ने बताया कि आखिर फराह नाज़ से उनका तलाक़ क्यों हुआ। बिग बॉस विनर रह चुके विंदू दारा सिंह के अनुसार ''तलाक़ होने के पीछे एक नहीं कई वजह थीं। क्योंकि शादी के बाद से से ही चीजें ग़लत हो रही थीं। दबाव बढ़ रहा है और आपकी स्थिति कुकर जैसी हो जाये तो अलग हो जाना ही बेहतर है। उन्होंने बताया कि हम दोनों एक दूसरे के टच में हैं क्योंकि हमारा एक बेटा है, जिसके लिए हम हमेशा खड़े रहते हैं'' वहीं फराह नाज़ अब अपने दूसरे पति सुमित सहगल और बेटा फतेह रंधावा के साथ मुंबई में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही उनके बेटे फतेह रंधावा को बॉलीवुड में लॉन्च किया जाएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।