सरोगेसी पर जानिए क्या है मोना सिंह की राय

मोना सिंह ने हमें बताया कि वो अपनी दोस्त एकता कपूर के लिए बेहद खुश हैं और वो इस ख़ुशी के मौके पर उनसे मिलने भी गई थीं। एकता से उनकी बातें और सिंगल पेरेंट बनने पर उनकी राय क्या है, इस बारे में मोना ने हमसे खुलकर बात की।
सिंगल पेरेंट बनने की लिस्ट में हाल ही में अपना नाम टीवी सीरियल्स की क्वीन एकता कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। करण जौहर, साक्षी तनवर और खुद एकता के भाई तुषार कपूर भी सिंगल पेरेंटिंग को एन्जॉय कर रहे हैं। और इस बारे में हमारी हाल ही में बात हुई टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह से।
मोना सिंह ने हमें बताया कि वो अपनी दोस्त एकता कपूर के लिए बेहद खुश हैं और वो इस ख़ुशी के मौके पर उनसे मिलने भी गई थीं। एकता से उनकी बातें और सिंगल पेरेंट बनने पर उनकी राय क्या है, इस बारे में मोना ने हमसे खुलकर बात की।
मैं गई थी एकता से मिलने
मोना ने कहा कि हम सब एकता के लिए बहुत खुश हैं और सभी को यकीन है कि वो बहुत अच्छी मां बनेंगी। आपको बता दूं कि जब मैं एकता को विश करने उनके घर गई तो वहां सब मौजूद थे, मैं, एकता, साक्षी, करण जौहर और आप यकीन नहीं करेंगे कि सब एक टीम में हो गए और मेरे पीछे पड़ गए कि अब मुझे भी मां बन जाना चाहिए। लेकिन, ऐसा नहीं ही कि मैं सरोगेसी नहीं चाहती या मां बनना नहीं चाहती मगर अभी मैं शायद इसके लिए तैयार नहीं हूं लेकिन हां, इस बारे में सोच ज़रूर सकती हूं... इसमें कोई ग़लत बात नहीं है। मुझे वैसे, भी बच्चे बहुत पसंद है मैं अपनी बहन के बच्चों के साथ भी समय बिताना पसंद करती हूं।
ये जरूर पढ़ें: दो वक्त की रोटी मिलती थी मुश्किल से आज दुनिया ‘किसान चाची’ के नाम से जानती है
लोग सरोगेसी को अपना रहे हैं
मोना ने आगे कहा कि पेरेंटिंग बहुत बड़ी चीज़ है और एक बड़ी ज़िम्मेदारी है और सिंगल पेरेंटिंग में तो पहले से बहुत सारे चैलेंजेज़ हैं। पहले आपको उतना मज़बूत होना चाहिए कि आप किसी और को संभाल सकें। Financially, Emotionally और Physically आपको पहले अपने आपको तैयार करना होता है और फिर बच्चे को। मुझे बहुत ख़ुशी है कि हमारी जनता इसे अपना रही है। साक्षी और एकता जैसे लोगों ने यह करके दिखाया है और लोग इन्हें Criticize नहीं कर रहे बल्कि ढेरों विशेज़ दे रहे हैं।
मोना ने हमें जाते जाते यह भी बताया कि एकता के बेटे रवि बहुत ही क्यूट हैं और बिलकुल नहीं रोते हैं शायद अभी वो बहुत छोटे हैं। हाल ही में एकता ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें मोना रवि को अपने गोद में खिला रही थीं और एकता खुद यह वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।