जमैका की टोनी एन सिंह ने 14 दिसंबर में लंदन में आयोजित ब्यूटी प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब जीत लिया है। उन्हें मिस वर्ल्ड 2019 का ताज पहनाया गया था। फ्रांस के ओपेली मेज़िनो और भारत की सुमन राव 120 देशों के प्रतियोगियों के बीच पहली और दूसरी रनर अप रहीं। जी हां इस प्रतियोगिता में भारत का भी बोलबाला रहा क्योंकि भारत की सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं। सुमन ने मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का ताज अपने नाम किया है।
लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सुमन रतन सिंह राव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस इवेंट के फाइनल सवाल-जवाब वाले राउंड के लिए पांच प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर पियर्स मॉर्गन इस इवेंट में हेड जज के तौर पर नजर आए और फाइनलिस्ट्स से सवाल-जवाब किए।
मिस इंडिया का ताज पहनने के बाद सुमन ने कहा था कि अपनी कम्युनिटी में जेंडर इक्वेलिटी पर बात करना पसंद करेंगी। इसके साथ ही वे ग्लोबल लेवल पर भी इसी मुद्दे को उठाने की चाह रखती हैं। मिस वर्ल्ड 2019 के ब्यूटी विद ए पर्पज खंड में, उन्होंने वित्तीय स्वतंत्रता के माध्यम से आदिवासी महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने में मदद करने के लिए पहल की थी। उनके अभियान का शीर्षक प्रोजेक्ट प्रगति था। उसने इन महिलाओं को शैंपू, जैल और अन्य प्रोडक्ट बनाने में हेल्प की और अपने गांव के अंदर ही रोजगार का साधन पैदा करने के प्रति जागरूक किया था।
इसे जरूर पढ़ें: मिस इंडिया 2019 सुमन राव ने HerZindagi से की खास बातचीत, खोले अपनी सफलता के राज
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की ओर से दावेदारी करने वाली सुमन राव एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इससे पहले भी सुमन राव ने अपनी खूबसूरती के दम पर कई ताज अपने नाम किए हैं। सुमन राव 21 साल की हैं और उन्होंने जून में मिस इंडिया 2019 का खिताब जीता था। वे एक्टर बनना चाहती हैं और पिछले कुछ महीनों से वे मॉडलिंग असाइनमेंट्स और पढ़ाई में बिजी चल रही थीं। आइए इस खूबसूरत लड़की सुमन राव के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।
दूसरी रनर-अप रहीं सुमन राव कौन हैं?
भारत की सुमन राव एक 21 वर्षीय मॉडल हैं जो राजस्थान की रहने वाली हैं। उन्होंने जून में मिस इंडिया 2019 की प्रतियोगिता जीती थींं। राव, जो एक सफल मॉडल हैं, उन्होंने लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक किया था और यहां तक कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ भी काम किया है। जून में मिस इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान, उन्होंने न केवल ताज जीता, बल्कि "मिस रैम वॉक" अवार्ड भी जीता।
2019 मिस वर्ल्ड में, राव ने मॉडलिंग प्रारंभिक के लिए टॉप 10 में जगह बनाई थीं, जिसमें प्रतियोगियों ने लंदन में फैशन एंड टेक्सटाइल म्यूजियम में अपने डिजाइनों के 50 साल पूरे करने के लिए फेमस ब्रिटिश डिजाइनर ज़ैंड्रा रोड्स के आउटफिट्स में रनवे वॉक किया था।
इसे जरूर पढ़ें: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हैं बेहद खास जिन्हें देखना चाहेंगी आप बार-बार
सुमन राव का जन्म उदयपुर, राजस्थान में हुआ था। उनके पिता का नाम रतन सिंह राव है जो एक ज्वैलर और उनकी मां सुशीला कुंवर राव हाउसवाइफ हैं। सुमन राव के दो भाई हैं। सुमन जब एक साल की थीं, तब उनका परिवार मुंबई आ गया था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नवी मुंबई के महात्मा स्कूल ऑफ एकेडमिक्स एंड स्पोर्ट्स से की है और अब वो मुंबई यूनिवर्सिटी से एकाउंटेंसी का कोर्स कर रही हैं। इसके साथ ही सुमन एक अच्छी कथक डांसर भी हैं।
View this post on Instagram
2018 में सुमन राव ने मिस नवी मुंबई प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां वो फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस राजस्थान 2019 के खिताब के लिए ऑडिशन दिया, जो उन्होंने जीत लिया था। सुमन ने फेमिना मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था। 15 जून 2019 में उन्हें मिस इंडिया का ताज पहनाया गया। 69वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के टॉप 5 में जगह बनाने के बाद लोग सुमन राव को बधाईयां दे रहे हैं। सुमन सोशल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि है। वह बॉस्केट बॉल खेले में काफी शानदार खिलाड़ी हैं।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।