herzindagi
image

Manmohan Singh Net Worth:सादगी से जीवन जीना पसंद करते थे मनमोहन सिंह, अपने पीछे छोड़ गए हैं इतनी संपत्ति

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का कल रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। मनमोहन सिंह सादगी से जीवन जीना पसंद करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। उनके पास दिल्ली और चंडीगढ़ में एक-एक फ्लैट भी था। चलिए, आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-12-27, 14:25 IST

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का कल रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। कई बड़े नेताओं और अभिनेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अमित शाह समेत कई दिग्गज हस्तियां उन्हें सम्मान देने के लिए पहुंच रही हैं। उनके निधन के बाद, देश में 7 दिनों के लिए राष्‍ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया गया है। कल पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वह साल 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए, जिन्होंने देश के विकास में अहम भूमिका अदा की और जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वह सादगी से जीवन जीना पसंद करते थे। चलिए, आपको बताते हैं कि वह अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।

मनमोहन सिंह अपने पीछे छोड़ गए हैं इतनी संपत्ति

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhivadra)

मनमोहन सिंह ने साल 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री का पद संभाला था। इस दौरान उनके लिए फैसलों ने देश की दशा और दिशा दोनों बदल दीं। उन्होंने साल 2018 में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया था। 6 साल पहले उस वक्त उन्होंने जो एफिडेफिट दिया था, उसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति उन्होंने 15.77 करोड़ रुपये बताई थी और उस समय साल 2018-19 में उनकी कमाई लगभग 90 साल रुपये की थी। इसके अलावा, दिल्ली और चंडीगढ़ में उनका एक-एक फ्लैट भी है। साथ ही, इस घोषणा पत्र में 3.86 साल रुपये की ज्वेलरी और 30 हजार रुपये कैश का भी जिक्र किया गया था। उनके ऊपर एक रुपये का भी कर्ज नहीं था।

साल 2013 में बताई थी इतनी संपत्ति

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साल 2013 में उनके चंडीगढ़ और दिल्ली के घरों की संपत्ति लगभग 7.27 करोड़ रुपये थे जो आज बढ़कर कई गुना हो गई है। इसके अलावा, उनके पास लगभग 11 लाख रुपये का सोना था। इसके अलावा, मनमोहन सिंह ने इस एफिडेफिड में एक मारुति 800 के 1996 मॉडल का भी जिक्र किया था।

हर महीने मिलती थी इतनी पेंशन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

यह विडियो भी देखें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हर महीने 20 हजार रुपये पेंशन मिलती थी। उनके निधन के बाद, यह पेंशन उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर को मिलेगी। इसके अलावा, उनके पास जेड प्लस सिक्योरिटी, ताउम्र फ्री मेडिकल फैसिलिटी, आजीवन मुफ्त आवास, फ्री रेल यात्रा और जिंदगी भर फ्री बिजली-पानी जैसी सुविधाएं थीं। प्रधानमंत्री पद की कमान संभालने से पहले वह भारत के वित्त मंत्री, वित्त सचिव और आरबीआई के गर्वनर भी रह चुके थे।

यह भी पढ़ें- डॉ. मनमोहन सिंह के इन पांच फैसलों ने बदली भारत की तस्वीर, कभी डूबने के कगार पर थी देश की अर्थव्यवस्था

दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

मनमोहन सिंह जी ने कल रात 9.51 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। एम्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि उन्हें 8 बजकर 6 मिनट पर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। लेकिन, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दुनिया को अलविदा रह दिया। पूरा देश उनके निधन से शोक में है।

यह भी पढ़ें- Dr. Manmohan Singh Passed Away: नहीं रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।