कौन है लाइव टीवी पर प्रपोज होने वाली Karishma Kotak? सोशल मीडिया पर कर रही हैं ट्रेंड... जानें नेट वर्थ

Karishma Kotak Net Worth:: डब्ल्यूसीएल 2025 का समापन एबी डिविलियर्स के जबरदस्त प्रदर्शन के साथ हुआ, उन्होंने रविवार को एजबेस्टन में खेले गए फाइनल में अपने तीसरे शतक के आधार पर साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम को पाकिस्तान चैंपियंस पर नौ विकेट से जीत दिलाई। बता दें कि 196 रनों के लक्ष्य को पूरा करते हुए, प्रोटियाज दिग्गजों ने सिर्फ 16.5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली, जिसमें डिविलियर्स ने 12 चौकों और 7 छक्कों की जबरदस्त पारी खेली। खेल के बाद एंकर करिश्मा कोटक ने डब्ल्यूसीएल के मालिक हर्षित तोमर का इंटरव्यू ले रही थी। शो के आखिर में उन्होंने पूछा कि टूर्नामेंट की इस जीत को वह कैसे सेलिब्रेट करने का प्लान कर रहे हैं। इस बात पर तोमर ने बिना पलक झपकाए जवाब दिया, कि "शायद यह सब खत्म होने के बाद, मैं आपको प्रपोज करूंगा।" इस बात को लेकर हर्षित तोमर और करिश्मा कोटक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
इस खबर को पढ़ने के बाद हर कोई जानना चाहता है, कि आखिर करिश्मा कोटक है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि करिश्मा कोटक कौन हैं और WCL के मालिक और एंकर की नेट वर्थ क्या है।
कौन हैं एंकर करिश्मा कोटक (Who is Karishma Kotak)
View this post on Instagram
इंटरनेट पर छाई एंकर करिश्मा कोटक ब्रिटिश मॉडल एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटर है। करिश्मा ना केवल बतौर एंकर बल्कि कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साथ ही वे साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड के फेमस एक्टर नवाजुद्दीन जैसे एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं। 26 मई, 1982 को लंदन में जन्मी करिश्मा कोटक के पिता गुजराती और माता ईस्ट अफ्रीका से ताल्लुक रखती थी। करिश्मा ने 16 की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने भारत आकर फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया।
इसे भी पढ़ें- करीना कपूर ने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर शेयर की तस्वीरें, पू’ से लेकर ‘गीत’ तक.. इन किरदारों को भुलाया नहीं जा सकता
कितनी पढ़ी-लिखी हैं करिश्मा कोटक (Karishma Kotak Education)
View this post on Instagram
लंदन में जन्मीं करिश्मा कोटक ने एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया है। 20 साल की उम्र में भारत आईं और साल 2005 में वह मुंबई में शिफ्ट हो गईं। उन्होंने यूनाइटेड ब्रुअरीज ग्रुप के साथ काम किया और साल 2006 में किंगफिशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट कराया था।
करिश्मा कोटक का फिल्मी करियर (Karishma Kotak filmography)
View this post on Instagram
एंकर करिश्मा कोटक साल 2012 में कलर्स का फेमस शो बिग-बॉस सीजन-6 में नजर आ चुकी हैं। हालांकि पिता के निधन की वजह से उन्होंने चार हफ्ते बाद शो से बाहर आ गई थी। साल 2007 में उन्होंने चिरंजीवी के साथ तेलुगु कॉमेडी फिल्म 'शंकर दादा जिंदाबाद' में काम किया। इसके बाद साल 2016 में नवाजुद्दीन के साथ फिल्म 'फ्रीकी अली' में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया। इसके अलावा करिश्मा ने 'कप्तान', 'मिस्टर मम्मी', 'लखनवी इश्क' जैसी मूवी में काम किया।
करिश्मा कोटक की नेटवर्थ कितनी है? (Karishma Kotak net worth)
View this post on Instagram
अब बात करते हैं हर्षित तोमर और करिश्मा कोटक की नेट वर्थ की, तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा कोटक की कुल संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये है। वह प्रति फिल्म 50 लाख रुपये लेती हैं। इसके अलावा, ब्रांड डील या एंडोर्समेंट के लिए वह प्रत्येक के लिए 10 लाख रुपये लेती हैं। 34 वर्षीय टीवी प्रस्तोता इन स्पॉन्सरशिप डील्स का भी हिस्सा रही हैं।
इसे भी पढ़ें- स्टाइल, कमाई और शोहरत की रानी, जानिए करिश्मा कपूर का सफलता का सूत्र
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Karishma Kotak Instagram Page
- एंकर करिश्मा कोटक ने किन फिल्मों में काम किया?
- WCL के मालिक हर्षित तोमर का इंटरव्यू लेने वाली करिश्मा कोटक ने कप्तान, मिस्टर मम्मी, लखनवी इश्क जैसी मूवी में काम किया।
- एंकर करिश्मा कोटक का जन्म कहां हुआ था?
- एंकर करिश्मा कोटक के पिता गुजराती और मां ईस्ट अफ्रीका मूल की हैं। कोटक का जन्म 26 मई 1982 को नॉर्थ वेस्ट लंदन , इंग्लैंड में हुआ था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।