सपने में दिखने वाली हर एक बात का कुछ मतलब हो ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन ऐसे कई सपने होते हैं जो आपको भविष्य के बारे में बता सकते हैं। सपने में शादी से लेकर, गहनों की खरीदारी तक। सपने में खुद को श्रृंगार करते हुए देखने से लेकर सात फेरों तक का कुछ न कुछ संकेत होता है।
ऐसे ही आपके गहनों से जुड़े कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो आपके लिए आने वाले समय के लिए कुछ संकेत दे सकते हैं। इन्हीं सपनों में से एक सपना है मंगलसूत्र का। सपने में नया मंगलसूत्र खरीदना, मंगलसूत्र का दान करना, मंगलसूत्र का टूटकर बिखर जाना या फिर खुद को मंगलसूत्र पहने हुए देखना।
इन सभी सपनों का कुछ अलग मतलब होता है और ये आपके भविष्य से जुड़ा कोई संकेत दे सकते हैं। आइए इन सपनों की व्याख्या के बारे में ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से विस्तार से जानें।
सोने का मंगलसूत्र जागृति का प्रतीक है। इस सपने का मतलब है कि आप अधिक संपूर्ण बनने के लिए स्वयं की खोज कर रहे हैं। आप अपने व्यक्तिगत, सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में बहुत संतुलित हैं।
कहीं न कहीं आप अपनी शक्ति और ताकत का कम उपयोग कर रहे हैं। सपने में सोने का मंगलसूत्र देखना आपके पछतावे का प्रतीक भी हो सकता है। ऐसा सपना कई बार इस वजह से भी आता है आपको लगता है कि आप आगे नहीं बढ़ सकते और शायद आपका अहंकार ज्यादा बड़ा होता जा रहा है।
आपको अपने जीवन में अधिक विनम्रता दिखाने की ज़रूरत है। ऐसा हो सकता है कि आप ख़ुद को शारीरिक या मानसिक, किसी तरह के ख़तरे में डाल रहे हों। यह सपना किसी स्थिति में आपकी शक्तिहीनता को दिखाता है।
इसे जरूर पढ़ें: कुंवारी लड़कियों को दिखे अपनी शादी का सपना तो जानें इसका मतलब
सपने में मंगलसूत्र का टूटना असल जीवन में कुछ नकारात्मक संकेत देता है। यह सपना इस बात को दिखाता है कि आपके आने वाले जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि जीवनसाथी की सेहत को खतरा है बल्कि ऐसा सपना आपके लिए धन हानि का संकेत भी हो सकता है।
यह विडियो भी देखें
इस सपने का मतलब है कि आपकी कोई मूल्यवान वास्तु खो सकती है। आपको व्यापार में या नौकरी में बड़ा नुक्सान हो सकता है। ऐसा भी संभव है कि किसी करीबी को कोई सेहत से जुड़ी समस्या हो जाए।
अगर आप सपने में किसी को मंगलसूत्र का दान कर रही हैं और आप खुद ही शादीशुदा हैं तो समझें कि जल्द ही आपके किसी करीबी की शादी के योग बन सकते हैं। अगर आप सपने में किसी विवाहित स्त्री को मंगलसूत्र दे रही हैं तो आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
वहीं अगर सपने में आपको किसी से उपहार में मंगलसूत्र मिल रहा है तो आपको आगे के जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे सपने से यह भी संकेत मिलता है कि कुंवारे लोगों के शादी के योग बन सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Dream Interpretation: सपने में खुद को श्रृंगार करते हुए देखने का क्या है मतलब
अगर आप अविवाहित हैं और सपने में खुद को मंगलसूत्र पहने हुए देखती हैं तो आपकी जल्द ही शादी हो सकती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि हमेशा यह सपना आपके लिए शादी के संकेत दे। ऐसा भी संभव है कि आपको भविष्य में जल्द ही कोई खुशखबरी मिले। इससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। इस तरह के सपने का मतलब है कि आपको जल्द ही वित्त से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
यदि आपको ऐसा सपना दिखाई देता है तो ये ये आपके आने वाले जीवन के लिए शुभ संकेत है। यह आपके जीवनसाथी के साथ किसी भी मतभेद को दूर करने का संकेत देता है। इस तरह के सपने से आपके मतभेद दूर हो सकते हैं और प्रेम बढ़ सकता है। यदि आपको घर का कोई बुजुर्ग जैसे सास या ससुर मंगलसूत्र का उपहार देता है तो आपके पारिवारिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
सपने में नया मंगलसूत्र खरीदना आपके लिए मिले-जुले संकेत देता है। विवाहित स्त्रियों के लिए यह सपना आपसी मतभेद का संकेत देता है। वहीं अगर कोई अविवाहित महिला मंगलसूत्र खरीद रही है तो जल्द ही उसके जीवन में शादी की मुहर लग सकती है।
मंगलसूत्र से जुड़ा कोई भी सपना आपके जीवन में मिले-जुले संकेत देता है। कुछ सपने आपके लिए शुभ फल देने वाले होते हैं तो कुछ सपनों से आपके जीवन में समस्याओं के संकेत मिलते हैं। आपको किसी भी सपने से घबराने के बजाय संयम से काम लेने की जरूरत होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।