महाराष्ट्र के मंत्री ने दिया अजीब बयां, कहा, "महिलाओं के नाम पर रखें शराब का नाम, बढ़ जाएगी बिक्री"

बीजेपी के एक मंत्री ने फिर से अजीब सा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शराब के नाम महिलाओं का नाम पर रखने से ज्यादा बिकेगी। 
Updated:- 2018-01-10, 17:17 IST
girish mahajan alcohol name onwomen's name article image

बीजेपी फिर से एक बार और अपने मंत्री के कारण सवालों के घेरे में है। बीजेपी के एक मंत्री ने महिलाओं पर एक फिर से अजीब सा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शराब के ब्रांड्स का नाम महिलाओं के नाम पर रख दें। इससे शराब ज्यादा बिकेगी। ये विवादित बयान महाराष्ट्र के जल संपदा मंत्री गिरीश महाजन ने दिया है। उनका कहना है कि चीनी मिल द्वारा बने शराबों के ब्रांड का नाम अगर महिलाओं के नाम पर रख दिया जाए तो शराब की बिक्री बढ़ जाएगी। 

यह बयान गिरीश महाजन ने नंदुरबार जिले में एक समारेह में दिया है। यह समारोह चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने के अवसर पर रखा गया था। 

गिरीश महाजन ने अपने भाषण के दौरान कहा, "एक शराब का नाम है भिंग्री, एक शराब का नाम है बॉबी, उसकी बिक्री भी बहुत हो रही है। एक और शराब है जिसका नाम जूली है। मैंने जब आपसे पूछा कि आपने शराब का क्या नाम रखा है, तो आप बोले कि शराब का नाम महाराजा है। अब आफ ही बताइये कैसे क्या जमेगा। मतलब कैसे होगी बिक्री?"

नाम भी सुझाए 

मंत्री महोदय यहीं नहीं रोके और उन्होंने बकायादा शराब ब्रांड के लिए नामों के विकल्प भी सुझा दिए। उन्होंने कहा, "आप शराब का नाम महारानी रख लो, फिर देखो कैसे तेजी से बिकती है। आजकल ऐसे ही चलता है। शराब ब्रांडों के नाम औरतों के नाम पर दिए जा रहे हैं। तम्बाकू का भी ऐसा ही हो गया है। आप सारे जर्दा के मान देख लो- कमल, विमल, सुमन। इसलिए मैं कहता हूं, अगर आपने शराब के नाम महिलाओं के नाम पर रख दिए तो निश्चित तौर पर आपके शराब की बिक्री में फर्क पड़ेगा।"

बयान को बताया मजाक

बयान की हर जगह आलोचना होने पर गिरीश ने इसे एक मजाक बताया और कहा, "मेरे मजाक को अगर छोड़ भी दें तो ध्यान में रखें कि आज हमें यह चीनी मिलें चलानी हैं, प्रगति करनी है, प्रोग्रेस करना है। अंत में किसानों के हित के बारे में हमें सोचना जरूरी है।"

Read More: वरना xvideos पर अगली वीडियो तुम्हारी ही होगी

लोग कर रहे आलोचना 

गिरीश महाजन के इस बयान की हर जगह आलोचना की जा रही है। नासिक और सोलापुर में NCP ने गिरीश महाजन के बयान के खिलाफ 'जूता मारो आंदोलन ' आयोजित किया गया है। NCP की एक महिला सदस्य ने कहा, "जल संपदा मंत्री गिरीश महाजन का बयान महिलाओं का अपमान करता है। इसीलिए यह जूता मारो आंदोलन किया गया।"

ट्विचर पर भी इनके इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। 

एक यूज़र इनसे पूछता है कि "क्या ये अपनी पत्नी, मां, बेटी और बहन के नाम पर शराब का नाम रखेंगे? मुझे ये लिखने में शर्म आ रही है।"

दूसरा यूज़र ट्विट करता है कि "अपना नाम गरिमा महाजन कर लें। डिमांड बढ़ जाएगी।" 

मामला भी हुआ दर्ज

चंद्रपुर जिले में शराबबंदी के लिए संघर्ष करने वाली डॉ. पारोमिता गोस्वामी ने गिरीश महाजन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है और कहा कि महाजन ने अपने बयान से महिलाओं का अपमान किया है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।