माधुरी दीक्षित ने पति संग किराये पर लिया 12.5 लाख का नया घर, जानें इन एक्ट्रेसेस के पति की भी कमाई

केवल बॉलीवुड के एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि उनके पतियों की भी है अच्‍छी खासी कमाई। आप भी जानें कौन है कितना अमीर।
Anuradha Gupta

बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस की कमाई के बारे में आपने कई बार सुना और पढ़ा होगा। केवल बॉलीवुड के एक्टर ही नहीं बल्कि एक्‍ट्रेसेस भी खूब पैसा कमाती हैं। मगर कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिनके पति की कमाई उनसे कई गुना ज्यादा है। 

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस और उनके अमीर पतियों की कमाई के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

इसे जरूर पढ़ें: Interesting Facts: जानें क्‍या थी इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पहले सैलरी

1 माधुरी दीक्षित-राम नेने

एक खबर के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम नेने ने मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में मौजूद एक आलीशान कॉम्‍प्‍लेक्‍स में घर किराए पर खरीदा है। बताया जा रहा है कि यह घर 12.5 लाख रुपए का है। Celebritynetworth के मुताबिक बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी के पति यानि श्रीराम नेने की नेट वर्थ 35 मिलियन डॉलर है। बता दें कि राम नेने पेशे से डॉक्टर हैं और कार्डियो सर्जन हैं। आपको बता दें कि माधुरी का मुंबई में पालाटियल में बंगला है। कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि हरियाणा के पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 में स्थित माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम माधव नेने की कोठी संख्या 310 को उन्होंने बेच दिया है। 

2 सोनम कपूर- आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने हालही में गुड न्यूज दी है। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आपको बता दें कि जहां सोनम कपूर एक्‍ट्रेस हैं, वहीं आनंद आहूजा पेशे से बिजनेसमैन हैं clothing ब्रांड Bhane के ओनर हैं। इसके साथ ही, आहूजा 'शाही एक्सपोर्ट्स' के प्रबंध निदेशक (Managing Director) भी हैं। जागरण टीवी के मुताबिक आनंद आहूजा की कुल संपत्ति $650 मिलियन से अधिक है।  दिल्ली के गोल्फ लिंक रोड में आनंद आहूजा का बड़ा सा बंगला है।

3 असिन- राहुल शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं असिन के पति एवं बिजनेसमैन राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर हैं। bollywoodpresents के मुताबिक राहुल शर्मा की नेटवर्थ 100 मिलियन डॉलर से भी अधिक है। 

इसे जरूर पढ़ें: 250 करोड़ रुपए की जायदाद की मालकिन हैं Dream Girl हेमा मालिनी

4 दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका सिंह की नेटवर्थ भी काफी अच्‍छी हैं। 2017 में आई फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में दीपिका छटवीं पोजीशन पर थीं, उनकी संपत्ति कुल 11 मिलियन डॉलर बताई गई थी। वहीं रणवीर की नेटवर्थ तकरीबन 10 मिलियन डॉलर थी। मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा से सटे खार इलाके में रणवीर और दीपिका का घर है। यह पेंट हाउस रणवीर सिंह की मां अंजू सिंह ने दीपिका और रणवीर को वेडिंग गिफ्ट के तौर पर दिया था। 

5 अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

 साल 2019 में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले सेलिब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की कमाई रिपोर्ट के मुताबिक अच्छी खासी है। विराट कोहली ने वर्ष 2019 में 252.72 करोड़ रुपए कमाए हैं वहीं अनुष्का शर्मा ने 28.67 करोड़ रुपए कमाए हैं। GQ की रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो विराट कोहली की नेट वर्थ 900 करोड़ रुपए के आसपास है। वहीं अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ 350 करोड़ रुपए है। 

6 जूही चावला-जय मेहता

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस जूही चावला ने वर्ष 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। मुंबई में जूही और जय का मालाबार हिल्स में एक लग्जरी अपार्टमेंट है। जय मेहता 'मेहता ग्रुप' के चेयरमैन भी हैं और उनका बिजनेस केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि अफ्रीका और कनाडा जैसे देशों तक फैला है। mysharepost के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक जय मेहता के नेटवर्थ 250 मिलियन डॉलर्स है।   

7 विद्या बालन- सिद्धार्थ रॉय कपूर

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी एक्ट्रेस विद्या बालन से हुई है। वेबसाइट Notjustrich.com के अनुसार फिलहाल सिद्धार्थ रॉय कपूर की कुल संपत्ति लगभग 476 मिलियन डॉलर्स के मालिक हैं। 

8 शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा

राज कुंद्रा एक ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी हैं। राज ब्रिटिश-भारतीय बिजनेसमैन हैं और कई तरह का उनका कारोबार है। 2004 में राज कुंद्रा ब्रिटेन के 198वें सबसे अमीर व्यक्ति की उपलब्धि हासिल की थी। बॉलीवुड शादी की एक रिपोर्ट बताती है कि राज कुंद्रा की कुल नेटवर्थ 550 मिलियन डॉलर 

उम्‍मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Disclaimer