एक ईसाई एक्ट्रेस जो बनी हिंदू राजघराने की राजमाता, जानें गुजरे जमाने की टॉप एक्ट्रेस के बारे में

फिल्मी दुनिया के बहुत से चर्चित नाम होते हैं और साल दर साल नए सुपरस्टार आते रहते हैं, लेकिन एक जमाने के बाद उनकी पहचान गुमनामी में बदल जाती है और कुछ ही ऐसे होते हैं जिन्हें सदियों तक याद रखा जाता है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी कई कहानियां हैं जिन्हें बहुत लोकप्रिय माना जाता है, लेकिन असल मायने में इनके बारे में कई लोग नहीं जानते हैं। ऐसी ही एक कहानी है एक्ट्रेस ऊषा उर्फ सोनिया साहनी की।
फिल्म बॉबी याद है आपको? उसमें ऋषि कपूर की मां का रोल एक्ट्रेस सोनिया ने ही किया था। पर उस फिल्म से आप कंफ्यूज मत हों सोनिया बहुत ही ज्यादा चर्चित लीड एक्ट्रेस रही थीं और उन्होंने कई फिल्मों में सेकंड लीड का किरदार भी निभाया है। सोनिया का परिवार सिख था, लेकिन पार्टीशन के बाद उनके माता-पिता ने अपना धर्म बदलकर ईसाई धर्म अपना लिया।
पाकिस्तान से था सोनिया का ताल्लुक, फिल्मों में आने पर बदला था नाम
सोनिया का असली नाम था ऊषा साहनी। इनके पिता थे लाहौर से और मां थीं पेशावर से। बंटवारे के बाद इनका परिवार कश्मीर आ गया था। इनके परिवार में 8 भाई-बहन थे और उषा उनमें से सबसे छोटी और सबसे ज्यादा तेज़।
इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले ही शादी के बंधन में बंध चुकी थीं ये अभिनेत्रियां
बचपन में वो बतौर थिएटर आर्टिस्ट काम करती थीं और उनका टैलेंट फिल्ममेकर रूप शौरी और आईएस जौहर द्वारा पहचाना गया था। आईएस जौहर ने जब ऊषा को थिएटर में एक्टिंग करते देखा तो उन्हें मुंबई आने को कहा। 1965 में वो मुंबई पहुंचीं और मुंबई आते ही उनके साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया।
पर उन्हें उषा के नाम से आपत्ति थी और उन्होंने उषा का नाम बदलकर कर दिया सोनिया साहनी।
पहली ही फिल्म में किसिंग सीन से हो गई थीं फेमस
उस दौर में जब एक्टर और एक्ट्रेस के रोमांस को फूलों से दिखाया जाता था और सेंसर बोर्ड काफी सजग था वहां अपनी पहली फिल्म 'जौहर और महमूद इन गोवा' में उन्होंने आईएस जौहर को किसिंग सीन दिया था। इसकी चर्चा खूब हुई और उन्हें 'किसिंग गर्ल' नाम से फेमस कर दिया गया।
उस समय इस किसिंग सीन को लेकर सेंसर बोर्ड ने भी बहुत आपत्ति जताई थी।
उन्होंने अपने समय में देव आनंद, किशोर कुमार, महमूद, संजीव कुमार, सुजीत कुमार जैसे दिग्गजों के साथ काम किया था। फिल्म बॉबी में 1973 में वो मिसेज सुषमा नाथ के रोल में थीं जो उनकी उम्र से बड़ा था, लेकिन उसके बाद भी वो कई एक्ट्रेसेस के साथ सेकंड लीड में रहीं।
'दुपट्टा, बंदिश, सस्ता खून महंगा प्यार, कौन हो तुम, शाफत, उपासना, बुड्ढा मिल गया, अंदाज़, जंगल में मंगल, जुगनू, चोरनी' सहित सोनिया ने करीब 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 2015-2017 में आए टीवी सीरियल 'संतोषी मां' में वो दादी के किरदार में थीं। हालांकि, उन्होंने इसके अलावा, कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।
माता-पिता की मर्जी के खिलाफ की थी शादी
जब सोनिया अपने करियर की पीक पर थीं तब उन्होंने शिव पलिताना को अपना दिल दे दिया। शिव का बॉलीवुड से कोई नाता नहीं था और वो ब्रिटिश राज के दौरान प्रसिद्ध पालिताना रियासत के राजकुमार थे। उनका पूरा नाम शिवेंद्र सिंह गोयल था। इसे अब सूरत या काठियावाड़ के नाम से भी जाना जाता है और ब्रिटिश राज खत्म होने पर ये रियासत भी बदल गई। शिव पहले से ही शादीशुदा थे और रॉयल परिवार से ताल्लुक रखते थे। सोनिया से शादी से पहले उनका एक बच्चा भी था।
इसे जरूर पढ़ें- इन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया था धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू पर हो गईं फ्लॉप
शादी से पहले कुछ समय तक सोनिया और शिव लिव-इन में भी रहे थे। शिव उस वक्त कार रेसिंग जैसे रॉयल शौक भी रखते थे। इन दोनों ने 976 में शादी की और कुछ समय बाद सोनिया ने एक बच्चे को जन्म दिया। सोनिया उस वक्त सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि राजमाता बन चुकी थीं। सोनिया शादी के बाद भी एक्टिंग करती रहीं, लेकिन मां बनने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से अलविदा कह दिया। वो अपने संसार में खुश थीं, लेकिन 1990 में शिव की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
पति की मौत के बाद शिव के परिवार वाले उनसे नफरत करने लगे और धीरे-धीरे सोनिया ने अपना समय मेंटली चैलेंज बच्चों के स्कूल में बिताना शुरू कर दिया।
तो ये थी सोनिया की कहानी जहां उन्होंने जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव देख लिए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि पति का जाना किसी श्राप से कम नहीं था। सोनिया की ये कहानी अगर आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Information Credit: Drama Series India youtube
Image Credit: IMDB/ Filmfare/ Indian rajputs
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।