खूबसूरत एसेसरीज से लेकर ज्वैलरी आर्गेनाइजर बन सकते हैं बटन, जानिए

कई बार कुछ चीजें हमें इतनी मामूली लगती हैं कि उनकी तरफ हमारा ध्यान ही नहीं जाता और ना ही हम उनकी महत्ता को समझ पाते हैं। कुछ ऐसा ही बटन के साथ भी होता है। हर घर में शर्ट या पैंट आदि में सिर्फ बटन लगे ही नहीं होते, बल्कि महिलाएं अलग से एक छोटे डिब्बे में कुछ बटन भी अवश्य रखती हैं ताकि जरूरत पड़ने पर या फिर कभी शर्ट का बटन टूट जाने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। यह बेहद ही मामूली सी चीज है और इसलिए शायद आपने इसे कभी भी अन्य तरीकों से इस्तेमाल करने के बारे में नहीं सोचा होगा। सुनकर हैरानी हुई ना। जी हां, बटन साइज में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन यह आपके बड़े काम आ सकते हैं। आप अगर चाहें तो इनसे होममेड ज्वैलरी तैयार कर सकती हैं। अपनी किसी भी सामान्य सी चीज को एक नया लुक दे सकती हैं। अपने एसेसरीज वार्डरोब को आर्गेनाइज कर सकती हैं और अन्य भी कई तरीकों से काम में ला सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम डेली लाइफ में बटन को यूज करने के कुछ इनोवेटिव आईडियाज के बारे में आपको बता रहे हैं-
बनाएं एसेसरीज

यह बटन को इस्तेमाल करने का यकीनन एक बेहतरीन आईडिया है। बटन को आप एक नहीं बल्कि कई तरह से एसेसरीज बनाकर पहन सकती हैं। आप सिंपल बटन से हेयरबैंड, ब्रेसलेट या नेकपीस आदि डिजाइन कर सकती हैं। वहीं अगर आपके पास डिफरेंट स्टाइल बटन मौजूद हैं तो उनकी मदद से स्टेटमेंट रिंग्स आदि भी बनाए जा सकते हैं।
एसेसरीज होल्डर

कई बार ऐसा होता है कि वार्डरोब से छोटे-छोटे स्टड कहीं खो जाते हैं और पेयर खो जाने के बाद आपके खूबसूरत स्टड पहनने लायक नहीं रहते हैं। ऐसे में आप अपने बटन को ही बतौर एसेसरीज होल्डर इस्तेमाल करें। आप बटन के छेद में छोटे स्टड आसानी से रख सकती हैं। यकीन मानिए, इस टिप को अपनाने के बाद आपके स्टड का जोड़ा कभी नहीं खोएगा।
इसे ज़रूर पढ़ें- वाटर प्यूरिफायर के बिना भी पानी को किया जा सकता है क्लीन, जानिए कैसे
बच्चों के आएगा काम

बटन को यूं तो महिलाएं काम में लाती हैं। लेकिन यह बच्चों के लिए भी बड़े काम का है। इतना ही नहीं, हर उम्र के बच्चे इसे अपने तरीके से इस्तेमाल में ला सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, छोटी उम्र के बच्चे खासतौर पर प्री-स्कूल के बच्चे इसकी मदद से कलर्स की पहचान कर सकते हैं। गिनती सीख सकते हैं और भी कई नई चीजें खेल-खेल में जान सकते हैं। वहीं अगर बच्चा बड़ा है तो उसके लिए यह क्राफ्ट आइटम तैयार करते समय काम में आ सकते हैं। ]
घर को दें एक मेकओवर

बटन साइज में भले ही छोटे हैं, लेकिन आप इनकी मदद से कई चीजों को नया आकार दे सकती हैं और अपने घर को पहले से कहीं अधिक सुंदर बना सकती हैं। मसलन, आप पुराने फोटो फ्रेम के चारों ओर कलरफुल बटन चिपकाएं और फिर देखें उसका किस तरह मेकओवर होता है। ठीक इसी तरह आप लैम्पशेड के उपर भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर कुशन कवर के उपर इसकी मदद से कोई अल्फाबेट डिजाइन कर सकती हैं या फिर बच्चे की प्लेन व्हाइट टी-शर्ट को एक नया डिजाइन दे सकती हैं। यह अब आप पर निर्भर करता है कि आप बटन की मदद से अपने घर का किस तरह मेकओवर करती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Easy Hacks: कपड़े में लगे पान-गुटखा के दाग को हटाने के आसान हैक्स
खेलें गेम्स

बटन आपके टाइम पास या गेमिंग के लिए भी काम आ सकते हैं। आप घर पर ही एक होममेड बोर्ड बनाकर बटन की मदद से चेकर्स खेल सकते हैं या फिर लूडो में भी आप अलग-अलग कलर के बटन की मदद से गेम खेल सकती हैं या फिर ऑड इवन पहचानने का गेम भी इससे खेला जा सकता है। इसी तरह आप बटन की मदद से खुद के कुछ खेल भी डिजाइन कर सकती हैं।
तो अब आप बटन का इस्तेमाल किस तरह करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।