शर्माजी नमकीन में किटी पार्टी ब्लॉगर को मिली एंट्री, जानें उनका एक्टिंग सफर

  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-08, 16:21 IST

परेश रावल, ऋषि कपूर और जूही चावला की फिल्म शर्माजी नमकीन में हाउस वाइफ शिवांगी पेसवानी को मिली एंट्री।

Who is Shivangi Peswani m
Who is Shivangi Peswani m

शर्माजी नमकीन फिल्म रिलीज के बाद ऋषि कपूर और परेश रावल के अलावा शिवांगी पेसवानी भी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। शिवांगी एक आम हाउस वाइफ हैं जिन्होंने किटी पार्टी पर ब्लॉग लिखना शुरू किया था इसके अलावा किटी पार्टी पर उनका यूट्यूब चैनल भी है। उनके चैनल और ब्लॉग की पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें ऋषि कपूर की फिल्म में काम करने का मौका मिला। फिल्म में उन्होंने किटी पार्टी की शौकीन महिला प्रीति नागिया का किरदार निभाया है। आइए जानते हैं शिवांगी पेसवानी का यूट्यूब चैनल से बॉलीवुड तक की जर्नी।

कौन है शिवांगी पेसवानी

Journey of Shivangi Peswani

शिवांगी पेसवानी हाउस वाइफ से यूट्बर बनीं और अब एक्ट्रेस हैं। शिवांगी की शादी महज 19 साल की उम्र में हुई और 21 साल की उम्र में वह मां बन गई। उनकी जिंदगी सिंपल हाउस वाइफ तक सिमट गई थी। शादी के 15 साल बाद उन्होंने किटी पार्टी पर ब्लॉग लिखना शुरू कर दिया है। इस ब्लॉग में वह किटी पार्टी के लिए फैशन सेंस के बारे में लिखती है। इसके बाद उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया। इसी चैनल की पॉपुलैरिटी की वजह से ही उन्हें परेश रावल, ऋषि कपूर और जूही चावला की फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला।

कैसे शुरुआत हुई ब्लॉग की

शिवांगी पेसवानी अक्सर किटी पार्टी में जाती थीं। इस दौरान पार्टी में क्या पहनना है, वहां पर कैसे गेम खेलने चाहिए और खाने में क्या होना चाहिए। जैसे कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता था। उनको लगा कि यह सिर्फ इनके साथ ही नहीं अन्य महिलाओं के साथ भी होता होगा। इसके बाद उन्होंने ब्लॉग लिखना शुरू किया है। इस ब्लॉग में उन्होंने बताया कि किटी पार्टी में क्या पहनकर जाना चाहिए और क्या करना चाहिए।

ब्लॉग की सफलता के बाद शुरू किया यूट्यूब चैनल

शिवांगी ने जब ब्लॉग शुरू किया था। तब महिलाओं ने उनकी आलोचना की थी भला किटी पार्टी पर कौन लिखता है। शिवांगी को अपने काम पर भरोसा था। कुछ समय बाद उनके ब्लॉग को काफी पसंद किया जाने लगा। इसके बाद शिवांगी ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। ब्लॉग के साथ-साथ लोगों को उनका चैनल भी काफी पसंद आया है। इसी चैनल की बदौलत उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला। (यूट्यूब यूजर्स बढ़ाने के टिप्स)

इसे जरूर पढ़ेंःदाल में नमक कम करने से लेकर चटपटी चटनी तक, 'शर्मा जी नमकीन' में बताए हैं ये कमाल के फूड हैक्स

फिल्म ऑफर को उन्होंने समझा मजाक

शिवांगी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि साल 2018 में उनके पास फिल्म बनाने को लेकर कई ईमेल आए। पहले तो उन्हें लगा कि उनके साथ कोई मजाक कर रहा है। उन्होंने मेल का रिप्लाई नहीं दिया है। इसके बाद उनके पास फोन आया है। इस फोन कॉल में फिल्म मेकर्स ने बताया कि वह फिल्म बना रहे हैं। आपके यूट्यूब चैनल को देखा है आपसे किटी पार्टी को लेकर बात करनी है। शिवांगी को शुरुआत में ये सब मजाक लग रहा था, क्योंकि फिल्म में छोटा सा किरदार निभाने के लिए लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने बताया है कि बातचीत के लिए उन्हें मुंबई बुलाया गया था जहां उनकी मुलाकात ऋषि कपूर से हुई। इसके बाद उन्होंने फिल्म साइन की जिसके बाद उन्हें यकीन हुआ है कि वह फिल्म का हिस्सा है।

इसे जरूर पढ़ेंःऋषि कपूर ने कैसी लड़ी कैंसर से जंग, नीतू कपूर से जानिए

कमाई

शिवांगी पेसवानी ने बताया है ब्लॉग और यूट्यूब की मदद से वह हर महीने लगभग 50 से 60 हजार रुपए की कमाई करती हैं। इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके पति और परिवार का हाथ है।

शर्माजी नमकीन कहानी

फिल्म शर्माजी नमकीन कहानी अपने आप में बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म में एक किरदार को दो एक्टर ने निभाया है। ऋषि कपूर के निधन के बाद परेश रावल ने उनके किरदार को निभाया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि 58 साल की उम्र में व्यक्ति किस तरह अपनी हॉबी को प्रोफेशन बनाता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP