Bigg Boss 16 Promo: बिग बॉस' 16 का धमाकेदार प्रोमो हुआ रिलीज, देखें सलमान खान का अलग अंदाज

विवादित शो 'बिग बॉस 16' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान का यह शो अगले सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। बता दें कि बिग बॉस 16 का प्रोमो रिलीज के साथ ही सलमान खान का फर्स्ट लुक भी आउट हो चुका है। इस प्रोमो में बिग बॉस 16 हाउस की झलक भी देखने को मिल रही हैं। दावा किया गया है कि ये शो 1 अक्टूबर 2022 को कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बिग बॉस 16 के प्रोमो में क्या है खास
बिग बॉस का शो कई सालों से सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। सीजन 16 के प्रोमो में भी सलमान खान को ही देखा जा रहा है। प्रोमो की शुरुआत में पुराने सीजन के फेमस और पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई गई हैं। हालांकि, इस सीजन में बिग बॉस खुद भी खेल खेलेंगे। इस प्रोमो में सलमान खान के डायलॉग को काफी पसंद किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 15: जनता ने चुना विनर, देखें क्या कहता है हमारा ट्विटर पोल
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स की लिसट
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक ऑफिसियल तरीके से कंटेस्टेंट्स की नाम की घोषणा नहीं की गई हैं। लेकिन खबर हैं कि, शो में दिव्यांका त्रिपाठी, शाइनी दोशी, अर्जुन बिजलानी, फैसल शेख, उर्फी जावेद, विवियन डीसेना, शिविन नारंग समेत कई अन्य सेलेब्स देखने को मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस शो में एंट्री के बाद इन टीवी एक्ट्रेसेस को मिली असली सफलता
View this post on Instagram
प्रोमो मे सलमान खान का लुक
प्रोमो मे सलमान खान का लुक देख आप भी एक्साइटिड हो जाएंगे। सलमान खान ने इस प्रोमो में यह भी कहा है कि इस सीजन बिग बॉस हाउस में ग्रेविटी से लेकर दिन-रात तक सब कुछ बदल सकता है।
बिग बॉस शो का थीम होगा अलग
बिग बॉस के शो में हर साल अलग थीम देखने को मिलता है। वैसे ही इस साल थीम कुछ अलग ही होने वाला है। कलर्स चैनल पर ऑन एयर होने वाले बिग बॉस देश के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।