जानिए आखिर क्यों श्वेता तिवारी ने दूसरे पति अभिनव कोहली को कराया गिरफ्तार

फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह अपने किसी नए सीरियल या फैशन की वजह से चर्चा में नहीं हैं बल्कि वह अपने निजि जीवन में चल रही हलचल के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। सेनने में आ रहा है कि श्वेता तिवारी ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ झगड़ा कर लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अभिनव को जेल मे भी बंद करा दिया है। इस बात का दावा हम नहीं कर रहे बल्कि फेमस वेबसाइट स्पॉटबॉय ने इस बात पर सच की मोहर लगाई हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड की 5 सिंगल मदर्स जिन्होंने दोबारा की शादी और फिर से बसाया अपना घर
क्या है मामला
दरअसल हुआ कुछ ऐसा है कि श्वेवा के पति अभिनव ने उनके बेटी पलक तिवारी को किसी बात पर थप्पड़ मार दिया। यह बात श्वेता को बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने अभिनव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करादी। स्पॉटबॉय की माने तो श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव पर आरोप लगाया है कि वह उनकी बेटी के साथ कभी अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। इतना ही नहीं वह उन पर भद्दे कमेंट्स करते थे और एक बार तो उन्होंने हद पर कर दी और पलक को अपने मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें दिखाने की कोशिश की थी। ऐसा कई बार पहले भी हुआ था जब श्वेता और अभिनव के बीच पलक को लेकर झगड़े हुए थे। इतना ही नहीं कई बार नशे की आदत में अभिनव ने पलक के साथ गलत व्यवहार तक करने की कोशिश की थी। मगर, अब तो अभिनव ने हद ही कर दी और नशे की हालत में उन्होंने अपनी सौतेली बेटी पलक को थप्पड़ तक मार दिया। यह बात श्वेता को बर्दाश्त नहीं हुई। इस घटना के बाद श्वेता बेटी पलक को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गईं। उन्होंने अभिनव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और रविवार लगभग 1 बजे पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तर कर लिया। श्वेता से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि इसके लिए वह कोई कानूनी लड़ाई नही लड़ेंगी बल्कि इसे घर पर ही सुलझाएंगी। क्या है श्वेता तिवारी की ग्लोइंग स्किन का राज
इसे जरूर पढ़ें: स्टाइल के मामले में स्टार्स को मात देती हैं पलक तिवारी, न हो यकीन तो देखें यह तस्वीरें
पहले पति से भी नहीं थे अच्छे रिश्ते
श्वेता तिवारी टीवी जगत का जानामाना चेहरा है इसके बावजूद रियल लाइफ में उन्हें कभी सुख नहीं मिला। श्वेता तिवारी ने इससे पहले टीवी एक्टर राजा चौधरी से बात की थी। लेकिन इनकी शादी ज्यादा वक्त नहीं चली। दोनों ने एक साथ रियालिटी शो नच बलिए में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद श्वेता ने अचानक ही एक दिन राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा कर उन्हें गिरफ्तर करा दिया था। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था। राजा चौधरी के साथ 9 साल लंबे रिश्ते को निभाने के बाद 2007 में श्वेता ने उनसे तलाक ले लिया था। इसके बाद 2013 में श्वेता ने अभिनव से दूसरी शादी की और 2016 में उन्हें अभिनव से एक बेटा भी हुआ। दोनों के बीच सभी कुछ अच्छा चल रहा था मगर, बीते वर्ष दोनों का किसी बात पर झगड़ा हुआ और उसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। 38 की उम्र में भी श्वेता तिवारी की तरह यंग दिखने के ब्यूटी और मेकअप टिप्स
स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।