Throwback: जब काजोल से पूछा गया, 'क्या आप शाहरुख से शादी करतीं' तब ये था उनका जवाब..

काजोल से एक फैन ने ये भी पूछा था कि क्या वो शाहरुख खान से शादी करतीं, इसपर काजोल ने काफी शानदार जवाब दिया था।
Updated:- 2020-04-22, 09:40 IST
kajol and shahrukh movie and her reply

शाहरुख और काजोल यानी बॉलीवुड की वो जोड़ी जो 90 के दशक से लेकर अभी तक अपना चार्म बरकरार रखे हुए है। शाहरुख और काजोल की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'दिलवाले' तक का सफर भी बड़ा ही दिलचस्प रहा है। शाहरुख और काजोल ने साथ में 14 फिल्में की हैं जिसमें 'कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी-कभी गम, माई नेम इज खान, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करण-अर्जुन' आदि बहुत अहम हैं। शाहरुख और काजोल 1993 से साथ में फिल्में कर रहे हैं।

2019 में काजोल ने एक 'Ask Me Anything' सेशन रखा था। इंस्टाग्राम के इस सेशन में फैन्स काजोल से सवाल कर रहे थे और काजोल उसका जवाब दे रही थीं। इसी बीच एक फैन ने शाहरुख खान और उनकी शादी से जुड़ा सवाल भी पूछ लिया।

shahrukh and kajol romance


इसे जरूर पढ़ें- फेस्टिव सीजन में दिखना है खूबसूरत तो काजोल की तरह पहनें ब्लैक साड़ी

क्या था सवाल और क्या था काजोल का जवाब-

फैन ने पूछा- 'अगर आप अजय देवगन से नहीं मिली होतीं तो क्या आप शाहरुख खान से शादी करतीं?' सवाल वाकई काफी इंट्रेस्टिंग है और कई फैन्स इसके बारे में सोच रहे होंगे, लेकिन इसपर काजोल का जवाब और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग था। काजोल ने लिखा, 'प्रपोज को आदमी को करना चाहिए न'। अब सही है, एक तरह से काजोल ने जवाब भी दे दिया और कुछ कहा भी नहीं।

shahrukh and kajol epic reply

अजय या शाहरुख खान है बेहतर को-स्टार-

काजोल से ये भी पूछा गया कि बेहतर को-स्टार कौन है शाहरुख खान या फिर अजय देवगन, इस मौके पर भी काजोल ने काफी डिप्लोमैटिक जवाब दिया और कहा, 'ये तो हालात पर निर्भर करता है', इसी के साथ काजोल से ये भी पूछा गया कि शाहरुख और उनका बॉन्ड कैसा है तो इसका जवाब काजोल ने दिया, 'जिंदगी भर के दोस्त की तरह', काजोल ने शाहरुख खान को आइकॉनिक भी कहा।

 



काजोल और शाहरुख एक साथ आखिरी बार 2018 में शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में दिखे थे। उस फिल्म में काजोल ने गेस्ट अपीयरेंस किया था। आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं।

इसे जरूर पढ़ें- Covid-19: अजय देवगन ने काजोल और न्यासा की हेल्थ को लेकर कही यह बात

काजोल से इस दौरान ये भी पूछा गया था कि जब अजय बच्चों पर ज्यादा प्यार उड़ेलते हैं तो क्या उन्हें जलन होती है तो काजोल का जवाब था, 'हां बिलकुल, लेकिन ऐसे ही अजय भी जलते हैं'।

काजोल ने इसी दौरान ये भी जवाब दिया था कि उन्होंने अपने पहले क्रश से ही शादी की है। यानी अजय देवगन ही काजोल के पहले क्रश थे। अजय और काजोल की शादी 24 फरवरी 1999 को हुई थी। काजोल और अजय हाल ही में फिल्म तान्हाजी में साथ दिखे थे। अजय इस फिल्म में लीड रोल में थे और काजोल उनकी पत्नी बनी थीं। ये अजय देवगन की 100वीं फिल्म भी थी।

 



अजय और काजोल की जोड़ी को भी पर्दे पर उतना ही पसंद किया जाता है, लेकिन फैन्स के दिल में शाहरुख और काजोल की अलग ही छवि है। उम्मीद है कि जल्दी ही हमें एक बार फिर से इस जोड़ी को साथ देखने का मौका मिलेगा।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई है तो इसे शेयर जरूर करें और साथ ही साथ जुड़े रहें हर जिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।