herzindagi
Is it good to pluck flowers after Bath ()

क्या नहाने के बाद फूल नहीं तोड़ने चाहिए?

हिंदू धर्म में आमतौर पर पूजा-पाठ के लिए कई नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-03-29, 13:00 IST

(is it good to pluck flowers after bath) भगवान की पूजा में फूल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वैसे तो शास्त्रों में कहा गया है कि पूजा के दौरान ईश्वर के प्रति व्यक्ति का भाव अच्छा और प्रेमपूर्ण होना चाहिए। तभी देवी-देवता व्यक्ति की पूजा स्वीकार करते हैं। शास्त्रों में अलग-अलग कामनाओं की पूर्ति के लिए देवी-देवताओं का विधिवत पूजा करने का विधान है। भक्त अपने ईष्ट देव को उनके प्रिय फूल, फूल अर्पित करते हैं, ताकि उनके आराध्य प्रसन्न होकर कृपा बरसाएं। वहीं जब भी कोई भक्त घर या मंदिर में पूजा-पाठ करता है, तो पूजन सामग्री में फूल को जरूर शामिल करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान को चढ़ाए जाने वाले फूलों को नहाने से पहले तोड़ना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि नहाने के बाद फूल तोड़ना क्यों वर्जित माना जाता है? 

नहाने के बाद न तोड़े फूल (dont Pluck Flowers After Bath)

istockphoto  x

देवी-देवता की पूजा के निमित्त फूल तोड़ना चाहिए, लेकिन स्नान करने से पहले तोड़ना शुभ माना जाता है। बता दें, वायु पुराण के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि भगवान के लिए तोड़े गए फूल लाकर डाली में रख देते हैं और उन्हें स्नान के बाद जब उसे देवी-देवताओं (देवी-देवता पूजा) को अर्पित करते हैं, तो उससे व्यक्ति के सभी दोष दूर हो सकते हैं, लेकिन अगर स्नान के बाद भगवान के लिए फूल तोड़ा जाए, तो व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति नहीं होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि नहाने के बाद कभी भी फूल नहीं तोड़ना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - क्या पूजा में करना चाहिए गुलाब के फूलों का प्रयोग?

फूल तोड़ने के दौरान कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?  (Which mantra should be chanted while plucking flowers?)

flowers should be avoided during puja

शास्त्रों में फूल तोड़ने का विधान है। अगर कोई सुबह में स्नान से पहले भगवान के लिए फूल तोड़ता है, तो उसे खास मंत्रों का उच्चारण करके ही तोड़ना चाहिए। इस मंत्र में मम ईष्ट के स्थान पर अपने ईष्ट (ईष्टदेव पूजा) का नाम लें। उसके बाद अपनी इच्छा के अनुसार फूल तोड़ सकते हैं। इससे पूजन के बाद पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है और व्यक्ति के सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। 

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - धन लाभ और घर की समृद्धि के लिए आजमाएं इस फूल के उपाय

“मा नु शोकं कुरुष्व त्वं, स्थान त्यागं च मा कुरु। मम इष्ट पूजनार्थाय, प्रार्थयामि वनस्पते।।”

 

अगर आप भी भगवान की पूजा के लिए फूल तोड़ते हैं, तो स्नान करने से पहले फूल तोड़े और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।