एक्टिंग से बचने के लिए सेट से गायब थीं रेखा, जानें उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">कभी एक्टिंग से बचने के लिए रेखा सेट से हो जाती थी गायब, चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ बातें।</span>
Updated:- 2022-11-11, 19:02 IST
The Inspiring Story Of Rekha

हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने जमाने में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। रेखा की कई ऐसी फिल्में हैं जो हिट साबित हुई है। एक जमाने में रेखा का क्रेज इतना ज्यादा हुआ करता था कि सभी लोग उनके साथ काम करना चाहते थे। ऐसे में कई बार रेखा सेट से गायब हो जाती थी। चलिए जानते हैं रेखा से जुड़े कुछ बातें।

रेखा नहीं करना चाहती थीं हिंदी फिल्मों में काम

रेखा ने कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। उनकी फिल्मों के देखना आज भी दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन बता दे कि एक जमाने में रेखा फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। रेखा ने बताया था कि- जब उन्हें फिल्म के लिए ऑफर मिला था तो उन्होंने फिल्मों में काम करने से साफ मना कर दिया था।

रेखा को नही आती थी हिंदी

The Inspiring Story Of Rekha actress

बता दे कि रेखा कभी भी हिंदी फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी। रेखा को उस जमाने में हिंदी बोलने तक नहीं आती थी। जिसके बाद भी उन्हें हिंदी फिल्म के लिए साइन कर लिया था। जिसके बाद वह हिंदी इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई थी। रेखा की मां चाहती थी कि वह हिंदी फिल्मों में काम करें और एक दिन बड़ी स्टार बने।

इसे जरूर पढ़ें:आखिर क्यों मशहूर हो गई थी रीना राय और रेखा की कैट फाइट?

रेखा सेट से हो जाती थीं गायब

रेखा ने इस बात का खुलासा खुद से ही किया था कि करीब 6 साल तक वह मजबूरी में एक्टिंग करती थी। कभी सेट पर तबीयत खराब होने का बहाना बनाती थी तो कभी पेट में दर्द होने का बहाना बनाती थी। उन्हें एक्टिंग करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। साल 1975 में उनका मन बदल गया और वह एक्टिंग पर फोकस करना शुरू कर दिया। जिसके बाद से रेखा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा वह एक के बाद एक हिट फिल्में देते गई।

इसे जरूर पढ़ें:Throwback: रेखा को जबरदस्‍ती बनाया गया था एक्‍ट्रेस, न चाहते हुए भी करनी पड़ी थी एक्टिंग

आज भी दर्शक करते हैं पसंद

रेखा भले अभी किसी भी फिल्म का हिस्सा ना हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी आज भी कम नहीं हुई हैं। उनकी फिल्मों को उनके लुक को आज भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आज भी उनके लुक को महिलाएं फॉलो किया करती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।