प्रिंटेड बेड शीट्स को धोने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगी खराब

अगर आप अपनी प्रिंटेड साड़ी को सालों तक नया बनाना चाहती हैं, तो आपको बेड शीट्स को धोते समय इन बातों का ध्यान रखना होगा। 
Updated:- 2022-05-18, 16:00 IST
image

बेड शीट्स कमरे को खूबसूरत लुक देने के साथ-साथ घर को क्लासी बनाने का भी काम करती हैं। इसलिए महिलाएं बाजार से अलग-अलग तरह की बेड शीट्स खरीदती रहती हैं। हालांकि, आपको हर कलर या फिर फैब्रिक में बेड शीट्स के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन आजकल प्रिंटेड बेड शीट्स का ट्रेंड काफी देखा जा रहा है, जिसे महिलाएं अपने कमरे में ज्यादा बिछाना पसंद करती हैं। 

इसलिए महिलाएं बाजार से महंगी-महंगी बेड शीट्स खरीदना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बेड शीट्स को धोती हैं, तो वह एक वॉश में ही खराब हो जाती है या फिर उसका प्रिंट हटने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज हम आपके लिए प्रिंटेड बेड शीट्स को धोने के लिए टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी सहायता से आप अपनी बेड शीट्स को आसानी से धो सकती हैं। 

पहले करें ये काम-

किसी भी बेड शीट्स को धोने से पहले सबसे जरूरी है कि आप बेड शीट्स के फैब्रिक के बारे में जान लें। क्योंकि इससे आपको ये जानकारी हो जाएगी कि आप बेड शीट्स को कैसे धो सकती हैं। आप किन चीजों से बेड शीट्स का कलर प्रभावित होता है, आपको किन चीजों से बेड शीट्स से धोना चाहिए। इसके लिए आप बेड शीट्स पर लगा लेबल पढ़ सकती हैं। 

इसे ज़रूर पढ़ें- ऑनलाइन बेडशीट खरीदने का बना रही हैं मन तो ध्यान में रखें ये टिप्स

सोफ्ट वाशिंग पाउडर का करें इस्तेमाल- 

washing powder

आप प्रिंटेड को बेड शीट्स को धोने के लिए हमेशा सोफ्ट वाशिंग पाउडर का इस्तेमाल करें। क्योंकि कई बार हार्ड पाउडर से चादर का प्रिंट प्रभावित हो सकता है। हालांकि, आपको कई तरह की सोफ्ट वाशिंग पाउडर मिल जाएंगे, लेकिन बेहतर होगा कि आप सोफ्ट फैब्रिक क्लीनर का इस्तेमाल करें। आपको कई तरह के फैब्रिक क्लीनर मिल जाएंगे, लेकिन आप इसे अपनी बेड शीट्स के हिसाब से ही चुनें। (हैवी बेड शीट्स को बिना पानी से धुले भी इन 4 तरीकों से कर सकती हैं साफ़)

पानी के तापमान पर दें ध्यान-

easy step to wash printed bed sheets

आप बेड शीट्स को धोने से पहले जरूरी है पानी का तापमान चेक कर लें क्योंकि अधिक गर्म पानी आपकी बेड शीट के प्रिंट या इसके कलर को प्रभावित कर सकता है। क्योंकि कई कलर ऐसे होते हैं जो गर्म पानी में जाने के बाद कलर कच्चा होने लगता है और इससे आपकी पूरी बेड शीट खराब होने लगती है। इसलिए जब भी आप अपनी बेड शीट्स को धोएं, तो ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।

ब्रश से दाग न करें साफ-

कई बार ऐसा होता है कि कमरे में बेड शीट लगातार बिछने से इसपर दाग लग जाते हैं या फिर ये गंदी हो जाती है। दाग को साफ करने के लिए महिलाएं ब्रश का इस्तेमाल करती हैं, ऐसे में दाग को साफ हो जाता है लेकिन बेड शीट्स खराब हो जाती है। इसलिए जब भी आप बेड शीट्स को धोने जाएं, तो सबसे पहले आप हल्के हाथों से दाग को साफ कर लें। इसके बाद ही मशीन में बेड शीट्स को साफ करें। 

इस तरह करें क्लीन-

How to clean bed sheets

  • बेड शीट्स को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको एक टब में पानी और वाशिंग पाउडर डालें। फिर इसमें बेड शीट को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। (होममेड डिटर्जेंट पाउडर रेसिपी)
  • अब आप बेड शीट्स को मशीन को डालें और बिना किसी अन्य कपड़ों को डालें बेड शीट को क्लीन कर लें। 
  • जब बेड शीट्स साफ हो जाए तो आप इसे साफ पानी से धोकर धूप में कुछ देर के लिए रख दें। लेकिन आप बेड शीट को ड्रायर में न सुखाएं। 

इसे ज़रूर पढ़ें- कैसे खरीदें एक परफेक्ट बेडशीट? अपनाएं ये Tips

 

बस आपकी बेड शीट साफ को जाएगी। उम्मीद है कि ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।