Basket Organise Tips: घर को बास्केट की मदद से कर रही हैं आर्गेनाइज, ये टिप्स और हैक्स बनाएंगे काम को आसान

क्या आप घर को व्यवस्थित रखने के लिए कोई ऐसा तरीका ढूंढ रही है, जिसकी मदद से सामान को सेट करके रख सकती हैं। घर को हमेशा साफ-सुथरा व्यवस्थित रखने के लिए हम सभी अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। इसके लिए हम बाजार में मिलने वाले स्टैंड और अलमारी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें, कि आप इन चीजों की जगह बास्केट या टोकरी का यूज कर सकती हैं। ये घर को व्यवस्थित रखने के साथ ही आकर्षक लुक भी देता है।
बाजार में आपको अलग-अलग साइज और डिजाइन के बास्केट मिल जाएंगे। आप अपने मनपसंद आकार के इन टोकरियों को चुनकर खरीद सकती हैं। आप इनमें खिलौने से लेकर कपड़े तक, सब कुछ आराम से रख सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको बास्केट को किस प्रकार से इस्तेमाल कर सामान को सेट कर सकती हैं। इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
सही बास्केट चुनें

इसे भी पढ़ें- Home Decoration ideas: इन पुरानी चीजों से Mehandi-Sangeet के लिए घर को ऐसे करें डेकोरेट, देखती रह जाएंगी सहेलियां
अगर आप घर को ऑर्गेनाइज करने के लिए बास्केट का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसके लिए ध्यान सही बास्केट का चयन करना बहुत जरूरी है। हालांकि, बाजार में विभिन्न प्रकार की बास्केट मिलती हैं, इसलिए आपको अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए उसे चुनना चाहिए।
छोटी बास्केट का इस्तेमाल आप टॉयलेटरीज, मेकअप या ऑफिस सप्लाइज जैसी छोटी चीजों को रखने के लिए कर सकती हैं। घर में नहीं आप इसे अपने डेस्क के नीचे से लेकर कमरे के कॉर्नर में आसानी से रख सकती हैं।
अलग-अलग कमरे में करें इस्तेमाल
बास्केट की मदद से आप छोटी सी जगह पर भी सामान को सेट कर सकती हैं। आप कमरे में जरूरत के हिसाब से बास्केट का चुनें। लिविंग रूम में कंबल, पिलो या मैगजीन को स्टोर करने के लिए बड़ी बास्केट का चयन करें। आप बेड के बगल और कॉफी टेबल के नीचे बास्केट को रख सकती हैं। किचन, बाथरूम और बेडरूम में मौजूद सामान के साइज के हिसाब से बास्केट लें। बच्चों के कमरे में खिलौने, किताबें, क्राफ्ट सामग्री आदि रखने के लिए कलरफुल बास्केट का उपयोग करें। आप अपने बास्केट को विशेष थीम के अनुसार से सजा सकते हैं।
वर्टिकल स्पेस को करें मैक्सिमाइज

बास्केट से घर को सेट करते समय हम इसे फर्श पर रखते हैं, जिससे कई बार कमरा भरा-भरा और छोटा लगने लगता है। ऐसे में आप वर्टिकल स्पेस का यूज कर सकती हैं। बैग, कैप या स्कार्फ जैसी चीजों को रखने के बाद बास्केट को दीवार पर हैंग करें। इससे आप अपने घर के छोटे स्पेस को बढ़ा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- इन हिडन स्टोरेज की मदद से अपने घर में सामान करें सेट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।