वेल्क्रो से जुड़े ये हैक्स करेंगे आपके घर को ऑर्गेनाइज

हम सभी अपने घर को साफ-सुथरा व आर्गेनाइज्ड रखना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के महंगे आर्गेनाइजर में इनवेस्ट नहीं करना चाहते हैं। हो सकता है कि आप भी अपने घर को आर्गेनाइज करने के लिए एक सिंपल और किफायती तरीका अपनाना चाहती हों तो ऐसे में आप वेल्क्रो का इस्तेमाल करने पर विचार करें। अक्सर वेल्क्रो का इस्तेमाल जूतों या कपड़ों में किया जाता है, लेकिन यह होम आर्गेनाइजेशन में भी काफी मददगार है।
घर में इधर-उधर बिखरी तारों से लेकर रिमोट कंट्रोल तक को आर्गेनाइज करने में इसकी मदद ली जा सकती है। मार्केट में वेल्क्रो बहुत ही कम दाम में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसकी मदद से आप अपने घर के लगभग हर कमरे को आसानी से आर्गेनाइज कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि वेल्क्रो की मदद से आप अपने घर को किस तरह आर्गेनाइज कर सकती हैं-
केबल को करें ऑर्गेनाइज

अधिकतर घरों मे टीवी से लेकर लैपटॉप या फोन चार्जर की केबल बिखरी रहती हैं जो बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती हैं। ऐसे में उन्हें आर्गेनाइज करने के लिए वेल्क्रो स्ट्रिप्स का सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप वेल्क्रो को जरूरत के अनुसार साइज में काटें और फिर इसे केबल के चारों ओर लपेटें। अब इसे जगह पर चिपका दें। यह आपके तारों को उलझने से बचाएगा और उन्हें एक जगह पर आर्गेनाइज्ड रहने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें: Mirror Cleaning Hacks: महंगा क्लीनर नहीं, आईने को चमकाने के लिए बेस्ट है यह सब्जी, जान लें तरीका
अंडर-शेल्फ़ स्टोरेज में मिलेगी मदद
जिन घरों में स्पेस कम होता है, वहां पर आपको अंडर-शेल्फ़ स्पेस को बतौर स्टोरेज इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें वेल्क्रो आपकी मदद कर सकता है। आप अलमारियों के नीचे छोटी बास्केट टोकरियाँ या आर्गेनाइजर को जोड़ने के लिए वेल्क्रो का उपयोग करें। इससे आपको अंडर शेल्फ छेद करने की जरूरत महसूस नहीं होती है और आप ज़रूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से हटा सकती हैं।
ड्रॉअर डिवाइडर में मिलेगी मदद
कैबिनेट को आर्गेनाइज करने और उसके स्पेस को मैक्सिमम करने के लिए ड्रॉअर डिवाइडर की जरूरत होती है। हालांकि आपको अतिरिक्त पैसे खर्च करके इन्हें खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। आप इसके लिए वेल्क्रो स्ट्रिप्स का उपयोग कर सकती हैं। बस आप आर्गेनाइजर कंटेनर को जगह पर रखने के लिए वेल्क्रो स्ट्रिप्स का उपयोग करें। चाहे वह मेकअप हो, ऑफ़िस सप्लाई हो या कटलरी, वेल्क्रो ड्रॉअर में सामान को इधर-उधर खिसके बिना सब कुछ अरेंज कर सकता है।

मैट को करें सिक्योर
अक्सर घरों में मैट व कारपेट खिसक सकते हैं, जिससे गिरने का खतरा हो सकता है। इस संभावना को कम करने के लिए आप अपने कारपेट व मैट के कोनों और उसके नीचे फ़र्श पर छोटी वेल्क्रो स्ट्रिप्स लगाएं। यह आपके कारपेट को हिलने से रोकेगा और आपको चोट लगने का खतरा भी काफी कम हो जाएगा।
हैंगिंग में लें मदद
अगर आप अपनी कैबिनेट में स्पेस को मैक्सिमम करना चाहती हैं तो ऐसे में आप वेल्क्रो को हैंगिंग में भी इस्तेमाल करें। इसके लिए आप वेल्क्रो स्कार्फ, टाई या बेल्ट जैसे हल्के सामान को लटकाने के लिए वेल्क्रो को काम में लाएं। बस अलमारी के किनारे पर वेल्क्रो की एक पट्टी लगा दें, और यह आपके सामान को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखेगा।
इसे भी पढ़ें: हीटर या कर्टन नहीं इन तरीकों से भी रूम को रखा जा सकता है गर्म, बस ध्यान रखनी होंगी ये बातें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।