Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:33 AM IST

इन हिडन स्टोरेज की मदद से अपने घर में सामान करें सेट

अगर आप अपने घर में सामान को बेहद आसानी से कुछ इस तरह सेट करना चाहती हैं कि वह दूसरों की नजर में ना आए तो ऐसे में आप कुछ हिडन स्टोरेज की मदद ले सकती हैं।
Updated:- 2024-11-23, 11:50 IST
hidden storage places

घर को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखना किसी चैलेंस से कम नहीं है। यह चैलेंज तब और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है, जब हमारा घर छोटा हो और सामान अधिक हो। ऐसे में ना चाहते हुए भी हमारा सामान इधर-उधर बिखरा रहता है। अगर हम उसे आर्गेनाइज करके रखते भी हैं तो भी वह सबकी नजरों के सामने होता है, जिससे वह देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। इस स्थिति में समझ में नहीं आता है कि घर को स्मार्टली किस तरह आर्गेनाइज किया जाए।

इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने घर में हिडन स्टोरेज प्लेस को क्रिएट करके उसका इस्तेमाल करें। इससे आप लिमिटेड स्पेस को भी मैक्सिमम तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही साथ, आपको अपने घर को आर्गेनाइज करने में भी काफी मदद मिलेगी। आपको शायद पता ना हो, लेकिन हर घर में ऐसे कई हिडन स्टोरेज प्लेस होते हैं, जिसके बारे में अधिकतर लोगों को पता नहीं होता है। हालांकि, जब आप इन प्लेस का इस्तेमाल करते हैं तो इससे यकीनन आपको अपने घर को बेहतरीन तरीके सेआर्गेनाइज करने में मदद मिलेगी-

स्टोरेज के साथ ओटोमन का करें इस्तेमाल

hidden storage places to organize home

अगर आप अपने घर में स्टोरेज को मैक्सिमम करना चाहती हैं। साथ ही साथ, उसे हिडन भी रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप स्टोरेज के साथ ओटोमन का इस्तेमाल करें। उन्हें आप लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम तक, कहीं पर भी आसानी से रख सकती हैं। इनमें आपको स्टोरेज ऑप्शन मिलता है, इसलिए आप इनमें अपनी पसंदीदा किताबों से लेकर बच्चों के खिलौने व अन्य सामान रख सकती हैं। इनका साइज व शेप आप अपनी जरूरत व पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- 10 मिनट में साफ हो जाएगा पूरा लिविंग एरिया, इन क्लीनिंग हैक्स की लें मदद 

सीढ़ियों के नीचे की जगह का करें इस्तेमाल

हम सभी के घरों में सीढ़ियां होती हैं, लेकिन हम उसके नीचे की जगह का इस्तेमाल नहीं करते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो उस जगह को भी बेहद आसानी से हिडन स्टोरेज के रूप में काम में लाया जा सकता है। आप यहां पर शेल्प या पुल-आउट ड्रॉअर बनवा सकते हैं और इसमें जूतों से लेकर क्लीनिंग सप्लाइज आदि को रखा जा सकता है।

फर्नीचर के नीचे करें बास्केट स्टोरेज

hidden storage places to organize home (2)

यह भी एक तरीका है अपने घर में छोटे सामान को बेहद ही आसानी से आर्गेनाइज व स्टोर करने का। आप अपनी टेबल व अन्य घरेलू फर्नीचर आइटम्स के नीचे डेकोरेटिव बास्केट रख सकती हैं, जिसमें आप मैगजीन से लेकर छोटे खिलौने व अन्य आइटम्स को आसानी से रख सकती हैं। आप इस तरह अलग-अलग जगहों पर स्टोरेज कर सकती हैं। मसलन, अगर आप बाथरूम में बास्केट रख रही हैं तो वहां पर टॉवल व अन्य टॉयलेटरीज आइटम्स को रखा जा सकता है।

हेडबोर्ड के पीछे स्टोरेज

आप बेड के हेडबोर्ड के पीछे भी स्टोरेज कर सकती हैं। किताबों से लेकर फ़ोन चार्जर आदि रखने के लिए अपने हेडबोर्ड के पीछे एक शेल्फ़ बनाएं। यह सुपर फंक्शनल है, जिसकी मदद से आप अपने बेडरूम में सामान को बेहद आसानी से रख सकती हैं।

इस भी पढ़ें- बेड के फैंसी हेडबोर्ड को क्लीन करने के टिप्‍स 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।