Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:41 AM IST

किचन के नल में लगे जंग को हटाने के लिए टिप्स एंड हैक्स

किचन में मौजूद नल में जंग लग गए हैं, तो उसे हटाने के लिए इन टिप्स एंड हैक्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2021-10-27, 16:19 IST
image

अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि किसी भी चीज पर सबसे अधिक जंग किन कारणों की वजह से लगते हैं, तो आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, आप ये ज़रूर बोलें कि किसी भी चीज पर लगातार पानी पड़ने से जंग लगते हैं। ऐसे में यह फिक्स है कि किचन में मौजूद नल में सबसे अधिक जंग लगते होंगे। अगर आपके भी किचन में मौजूद नल से जिद्दी से जिद्दी जंग लगे हुए हैं, तो आप इन टिप्स एंड हैक्स को अपनाकर चंद मिनटों से आसानी से नल से जंग को हटा सकती हैं, तो आइए जानते हैं कैसे-

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

remove rust from kitchen tap inside

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक ऐसा पदार्थ है जिसकी मदद से आप आसानी से जंग को हटा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को स्प्रे बोतल में भरकर नल के ऊपर अच्छे से छिड़काव कर दीजिए और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या फिर सैंडपेपर की मदद से अच्छे से रब करें। रब करने के बाद पानी से साफ साफ कर लीजिए। आप देखेंगे कि जंग निकल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: होममेड डिटर्जेंट पाउडर आप भी बना सकती हैं, जानिए कैसे

नींबू और गर्म पानी का करें उपयोग

know how to remove rust from kitchen tap inside  

नींबू और गर्म पानी की मदद से आप किचन के नल पर मौजूद जिद्दी से जिद्दी जंग को आसानी से हटा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। मिश्रण तैयार करने के बाद जंग वाले हिस्से पर अच्छे से छिड़काव कर दीजिए और कुछ देर बाद ब्रश से रगड़कर साफ कर लीजिए। अगर एक बार की सफाई में जंग नहीं निकलते हैं, तो आप इस प्रक्रिया को फिर से कर सकती हैं। आप इस मिश्रण में नमक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

बेकिंग सोडा का करें उपयोग 

how to remove rust from kitchen tap inside

बेकिंग सोडा एक ऐसा पदार्थ है जिकसी मदद से आप किसी भी जंग को आसानी से हटा सकती हैं। इसके लिए तीन से चार चम्मच बेकिंग सोडा में दो से तीन चम्मच नींबू का रस डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए। इसके बाद इस जंग लगे हिस्से पर इसका लेप लगाकर कुछ दिर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद सैंडपेपर या फिर क्लीनिंग ब्रश की मदद से साफ कर लीजिए। जंग हटाने के बाद एक बार पानी से साफ कर लीजिए। 

 

 

इसे भी पढ़ें: बोरेक्स पाउडर की मदद से घर के इन कामों को आप भी बनाएं आसान

चूना, नींबू और नमक का करें इस्तेमाल

how to remove rust from kitchen tap tips inside

चूना, नींबू और नमक का मिश्रण भी किसी भी जंग को हटाने के लिए आप इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू का रस नमक के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और किसी भी जंग को नरम और हटाने में आसान बनाता है। ऐसे में नल पर मौजूद जंग को हटाने के लिए आप इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस मिश्रण को जंग वाले हिस्से पर लगाने के कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ करके नॉर्मल पानी से साफ कर लीजिए। (लोहे की खिड़की में लगे जंग हटाने के टिप्स)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit:(@herzindagi.info,plumberphoenixboydco.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।