लोहे की खिड़की में लगे जंग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

दिवाली आने वाला है और इस समय घरों की सफाई में हर कोई लगा हुआ है। घरों की सफाई करते समय लगभग हर चीज की सफाई अच्छे से कर तो लेते हैं लेकिन, जब लोहे की खिड़की में जंग दिखाई देता है तो उसे साफ करना भूल जाते हैं। कई बार लोहे की खिड़की में इतना अधिक जंग दिखाई देता है कि कमरे की रौनक चली जाती है। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से लोहे की खिड़की में लगे जंग को हटा सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
सैंडपेपर का करें उपयोग

किसी भी लोहे के सामान से आसानी से जंग को हटाने के लिए आप सैंडपेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से कुछ ही देर में जड़ से जंग हट सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जंग वाली जगह को सबसे पहले अच्छे से साफ कर लीजिए। साफ करने के बाद जंग वाले हिस्से पर सैंडपेपर से कुछ देर के लिए रगड़े। जब जंग निकल जाए तो आप खिड़की को रंग के अनुसार पेंट कर दीजिए। सैंडपेपर आजकल आसानी से हार्डवेयर की दुकान पर मिल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिवाली से पहले घर के ट्यूबलाइट और बल्ब को ऐसे करें साफ, कमरे में दिखेगी ज्यादा रोशनी
नींबू और बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा घर की साफ-सफाई में बहुत काम आता है। इसके अंदर मौजूद एक्सफोलिएटिंग गुण चीजों को साफ रखने में काम कर सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा के साथ नींबू के रस को मिक्स करके जंग को हटाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए और जंग वाले हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश या फिर टूथब्रश से रगड़कर साफ कर लीजिए।
सफेद सिरके का प्रयोग

सफ़ेद सिरके की मदद से भी आप लोहे की खिड़की में लगे जंग को आसानी से हटा सकती हैं। इसके लिए सिरके को स्प्रे बोतल में भरकर जंग वाले हिस्से में अच्छे से छिड़काव कर दीजिए और कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश, टूथब्रश या फिर सैंडपेपर से उस हिस्से को साफ कर लीजिए। साफ करने के बाद आप देखेंगे कि जंग बिल्कुल हट चुके हैं। जंग हटाने के बाद कलर के अनुसार पेंट कर लीजिए।
इसे भी पढ़ें: डिटर्जेंट का इस्तेमाल सिर्फ कपड़े साफ करने में नहीं बल्कि इन कामों में भी कर सकते हैं
नींबू, नमक और चूना का करें प्रयोग
शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि नींबू का रस नमक के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और जंग को नरम और हटाने में आसान बनाता है। ऐसे में लोहे की खिड़की से जंग को हटाने के लिए आप नींबू, नमक और चूना का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इन तीनों का एक गाढ़ा लेप तैयार कर लीजिए और जंग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लीजिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@dreamstime.com,srimathumitha.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।