प्रेस में लगी जंग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

साफ-सुथरा और प्रेस किया हुआ कपड़ा पहनना लगभग हर कोई पसंद करता है। अगर ड्रेस ठीक से आयरन नहीं हो तो कोई भी ड्रेस को पहना पसंद नहीं करता है। लेकिन जिस तरह से कपड़े की सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है ठीक उसी तरह आयरन/प्रेस की सफाई का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई बार साफ नहीं करने पर आयरन के निचले हिस्से में जंग लग जाती है जिकसी वजह से कपड़े भी खराब हो जाते हैं। ऐसे में आपके भी आयरन के निचले हिस्से में जंग लग गई है तो उसे हटाने के लिए आप इन टिप्स एंड हैक्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

खाना बनाने या घर की सफाई करने के लिए आपने बेकिंग सोडा का एक बार नहीं बल्कि कई बार इस्तेमाल किया होगा। लेकिन आपको बता दें कि बेकिंग सोडा की मदद से आप प्रेस में लगी जिद्दी से जिद्दी जंग को आसानी से हटा सकते हैं। इससे जंग भी हट जाएगी और प्रेस भी नई दिखाई देगी। जंग हटाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी की कुछ बूंदों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को जंग वाली जगह पर लगाकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद सैंडपेपर से रगड़े। इससे जंग आसानी से निकल जाएगी।
- जंग निकलने के बाद फ्रेश कपड़े से पोंछकर प्रेस को कुछ देर हवा में रख दें।
इसे भी पढ़ें: मानसून में लेदर के सोफे का ऐसे रखें ध्यान और बदबू और फंगस से बचाएं
चूना और नमक का करें उपयोग

आयरन प्रेस से जंग को हटाने के लिए चूना और नमक का मिश्रण भी एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके हेल्प से जंग को चंद मिनटों में क्लीन कर सकते हैं। सिर्फ प्रेस ही नहीं बल्कि अन्य किसी चीज पर लगी जंग को भी आप आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बर्तन में नमक और चूना के साथ पानी कुछ कुछ बूंद को डालकर एक लेप बना लें।
- अब इस लेप को जंग वाली स्थान पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश या फिर सैंडपेपर की मदद से रगड़कर साफ कर लें।
- आपको बता दें कि चूना जंग के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और नमक उसे नरम करता है, जिसकी वजह से जंग आसानी से निकल जाती है।
इसे भी पढ़ें: इस 1 चीज से बर्तन स्टैंड में लगी जंग को हटा सकते हैं आप, जानिए कैसे
सैंडपेपर का करें इस्तेमाल

आयरन के साथ-साथ लोहे की किसी भी चीज से जंग को आसानी से हटाने के लिए आप सैंडपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर घर में सैंडपेपर नहीं है तो आप किसी भी हार्डवेयर की दुकान से इसे खरीद सकते हैं। लगभग 10-15 रुपये में सैंडपेपर मिल जाते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले जंग वाली जगह पर पानी की कुछ बूंदों को डालें।
- अब सैंडपेपर से जंग को रगड़ते हुए फिर से पानी की कुछ बूंद डालें।
- इस प्रक्रिया को आप तब तक करें जब तक जंग नहीं निकलती है।
- जंग निकलने के बाद आयरन को साफ कर लें और कुछ देर हवा के में रख दें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cf.ltkcdn.net,mynordicrecipes)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।