नदी या तालाब दूर है? इन 5 चीजों की मदद से अपार्टमेंट की छत पर मिनटों में बन जाएगा छठ घाट

छठ पूजा 2026 का चार दिवसीय महापर्व 16 नवंबर तक चलेगा। अब ऐसे में अगर आपके भी घर से नदी या तालाब काफी दूर है और जाना संभव नहीं है, तो परेशान न हों क्योंकि अपने घर की छत या फिर बालकनी में आप इन 5 चीजों की मदद से आसानी से Chhath Puja के लिए घाट तैयार कर सकते हैं।
Updated:- 2026-11-13, 19:15 IST
image

Chhath Puja का त्योहार शुरू हो गया है। 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ ये महापर्व हो चुका है। यह चार दिवसीय महापर्व 16 नवंबर तक चलेगा। ऐसे में अगर आप दिल्ली एनसीआर या किसी बड़े शहर में रहते हैं जहां पर आपके घर से नदी या फिर तालाब दूर है, तो परेशान न हों क्योंकि अब आप अपने घर की छत या बालकनी पर ही इन 5 चीजों की मदद से छठ घाट बना सकते हैं।
जरूरत की 5 चीजें:

  • फोल्डेबल वॉटरप्रूफ टब या पोर्टेबल
  • ताजे गन्ने का मंडप और भारी गमले
  • शुद्ध पीतल का सूप, कलश और अर्घ्य लोटा
  • विंडप्रूफ पीतल के दीये और मिट्टी के चौमुखी दीप
  • केले के पत्ते, गेंदे की लड़ियां और वॉर्म फेयरी लाइट्स

कैसे बनाएं छत पर छठ घाट, स्टेप बाय स्टेप जानें:-

स्टेप 1: फोल्डेबल वॉटरप्रूफ टब या पोर्टेबल पूल

फोल्डेबल वॉटरप्रूफ टब या पोर्टेबल पूल

छठ पूजा के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए नदी या तालाब का विशेष महत्व है। ऐसे में क्योंकि आपके घर से कोई भी तालाब या नदी काफी दूर है इसलिए घर की बालकनी या छत पर पानी भरने के लिए एक फोल्डेबल वॉटरप्रूफ टब या इन्फ्लेटेबल फैमिली पूल ले लें। ये एक सबसे सुरक्षित विकल्प है और महापर्व के बाद इसे आप आसानी से स्टोर करके अगले साल के लिए भी रख सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
टब के नीचे एक मोटी रबर मैट या दरी बिछाएं ताकि पैर न फिसले। अब अपने पूरे टब में पानी भर दें, आप चाहें तो जल में फूल की पत्तियां डालकर उसे सजा भी सकते हैं।

स्टेप 2: ताजे गन्ने का मंडप और भारी गमले

mandap

छठ पूजा में गन्ने का अपना अलग ही एक महत्व है और इस कारण से ही गन्ने के बिना छठ घाट की कल्पना अधूरी है। संध्या अर्घ्य और कोसी भरने के लिए 4 से 5 लंबे, पत्तेदार गन्नों को आपस में बांधकर मंडप बनाया जाता है, जो छठी मैया की छत्रछाया और समृद्धि का प्रतीक है।
कैसे करें सेटअप?
अगर आपके अपार्टमेंट की छत या बालकनी की टाइल्स पर गन्ने सीधे खड़े नहीं रह पाते और तेज हवा से गिरने का डर रहता है तो इन्हें स्थिर रखने के लिए दो बड़े और भारी गमलों में साफ मिट्टी या रेत भरकर गन्नों के निचले हिस्से को उसमें गाड़ दें। ऊपर से गन्नों के पत्तों को लाल या पीले कलावे से बांध दें, इससे मंडप बिल्कुल सुरक्षित रहेगा।

स्टेप 3: शुद्ध पीतल का सूप, कलश और अर्घ्य लोटा

स्टेप 3_ शुद्ध पीतल का सूप, कलश और अर्घ्य लोटा

अगर आपके घर की बालकनी या छत पर जगह की समस्या है तो आपको बांस के सूप के साथ-साथ एक भारी गेज का शुद्ध पीतल का सूप और अर्घ्य लोटा लेना बेहद जरूरी हो जाता है। ये इसलिए फायदेमंद है क्योंकि अर्घ्य देते समय पीतल के सूप में रखे फल और ठेकुआ गीले होकर खराब नहीं होते और न ही सूप के टूटने या झुकने का डर रहता है। एक बार लेने पर यह सालों-साल हर छठ पूजा में काम आता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
छठ की पूजा के दौरान आप आसानी से इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके घर में जिस भी परपंरा के साथ छठ मईयां की पूजा की जाती है, उसकी को अपनाते हुए आप इन विकल्पों का प्रयोग कर सकते हैं।

स्टेप 4: विंड-प्रूफ पीतल के दीये और मिट्टी के चौमुखी दीप

विंड-प्रूफ पीतल के दीये और मिट्टी के चौमुखी दीप

छत और ऊंची मंजिल की बालकनी में शाम और सुबह के समय हवा तेज चलती है, जिससे मिट्टी के दीये बार-बार बुझने या साड़ी के पल्लू से टकराने का खतरा रहता है। इसलिए इस बार की Chhath Puja में आप विंडप्रूफ दीये या फिर चौमुखी दीप ले सकते हैं।
कैसे करें सुरक्षित सजावट?
आपने छठ घाट बनाने के लिए जो टब लिया है उसके चारों ओर पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ-साथ कांच की चिमनी वाले पीतल के अखंड दीये रखें। इसके अलावा, एक बड़ी पीतल की परात या थाली में पानी और गेंदे के फूल डालकर उसमें तैरते हुए दीये जलाएं। इससे हवा में भी दीये नहीं बुझेंगे और पानी में पड़ती रोशनी बिल्कुल असली नदी घाट जैसा नजारा देगी।

स्टेप 5: केले के पत्ते, गेंदे की लड़ियां और वॉर्म फेयरी लाइट्स

स्टेप 5_ केले के पत्ते, गेंदे की लड़ियां और वॉर्म फेयरी लाइट्स

अपार्टमेंट की टाइल्स पर गीले रंगों से रंगोली बनाने पर बाद में दाग छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। इसके बजाय पूजा वाली जगह को शुद्ध और सुंदर बनाने के लिए ताजे केले के पत्तों और फूलों का इस्तेमाल करें।
कैसे दें घाट जैसा लुक?
छठ पूजा के दौरान जिस जगह सूप और प्रसाद रखना हो, वहां साफ सूती कपड़ा बिछाकर ऊपर से ताजे केले के पत्ते रखें। बालकनी की रेलिंग पर गेंदे के फूलों की माला और पीली या वॉर्म-व्हाइट एलईडी फेयरी लाइट्स लगाएं। इससे सुबह उषा अर्घ्य के अंधेरे में भी पर्याप्त रोशनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Google Gemini से छठ की खूबसूरत तस्वीरें आसानी से बना लेंगी आप ,नहीं जा रही हैं घाट तो इन Hindi Ai Prompts से घर पर ही हर रस्म की फोटोज करें तैयार

अपार्टमेंट में छठ घाट बनाते समय रखें इन 3 बातों का ध्यान

  • अग्नि सुरक्षा:- दीये हमेशा आपके खड़े होने की जगह से कम से कम 2 फीट की दूरी पर होने चाहिए, ताकि सूती या सिल्क की साड़ी का पल्लू लौ के संपर्क में न आए।
  • ड्रेनेज और सफाई:- अर्घ्य देते समय दूध, जल और फूल सीधे टब में ही गिरें, इसका ध्यान रखें। पूजा के बाद पानी निकालने से पहले छलनी से फूल-पत्तियां अलग कर लें ताकि बालकनी की नाली जाम न हो।
  • इको-फ्रेंडली विसर्जन:- पूजा में इस्तेमाल हुए फूल, केले के पत्ते और मिट्टी के दीयों को कचरे में फेंकने के बजाय गमलों की मिट्टी में दबा दें या नजदीकी विसर्जन कुंड में सम्मानपूर्वक प्रवाहित करें।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: फ्लैट या छोटे घर में कैसे बनाएं छठ घाट? यहां जानें आसान तरीका, पूरी श्रद्धा से होगी पूजा

निष्कर्ष:- अपनों के साथ मिलकर जब पूरी श्रद्धा और स्वच्छता से यह छोटा सा घाट सजाया जाता है, तो घर की छत या बालकनी भी किसी पवित्र तीर्थ से कम नहीं लगती। सही तैयारियों के साथ आप बिना किसी भागदौड़ के पूरे भक्तिभाव से छठ महापर्व का आनंद ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या अपार्टमेंट की छत पर छठ घाट बनाना सुरक्षित है?
हां, यदि आप छत की भार क्षमता, पानी के फैलाव और बिजली के खतरों का ध्यान रखते हुए उचित सुरक्षा उपायों का पालन करते हैं।
बालकनी में छठ पूजा के लिए किस प्रकार की सामग्री का उपयोग करना चाहिए?
आप छोटी टब या प्लास्टिक के कंटेनर का उपयोग कर सकते हैं जिसमें पानी भरा जा सके, और मिट्टी या रेत से घाट बना सकते हैं। प्राकृतिक और हल्की सामग्री चुनें।
क्या छोटे अपार्टमेंट में भी छठ पूजा की जा सकती है?
बिल्कुल, आप अपनी बालकनी या छत पर एक छोटा, प्रतीकात्मक घाट बनाकर पूरी श्रद्धा के साथ पूजा कर सकते हैं। महत्वपूर्ण है आस्था, जगह नहीं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।