herzindagi
how to make lotus bud toran with paper

गणपति बप्पा का द्वार सजाने के लिए पेपर से बनाएं Lotus Bud Hanging Toran

Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा का द्वार सजाने के लिए आप फूल-माला के बजाय पेपर से बने डेकोरेशन सामान का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां पर हम आपको पेपर की मदद से तोरण बनाने का आसान तरीका बताने जा रही हैं। इसे आप घर के दरवाजे से लेकर मंदिर को सजाने के लिए लगा सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-03, 16:09 IST

त्यौहार आते ही हम सभी घर और मंदिर को सजाने के लिए अलग-अलग प्रकार के सजावट का सामान बाजार से खरीदकर लाते है। हालांकि त्यौहारों का पर्व सावन माह आते ही शुरु हो जाता है। साथ इस लिस्ट में सितंबर माह में गणेश चतुर्थी का पर्व आने वाला है। इस पर्व को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों गणेश भगवान के आगमन पर मंदिर से लेकर घर के द्वार को फूल-माले की मदद से डेकोरेट करते हैं। अगर आप गणेश चतुर्थी के पर्व पर द्वार को सजाने के लिए डेकोरेशन आइटम्स मार्केट से खरीद कर लाती हैं, तो बता दें, कि आप इसे घर पर तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि घर पर लोटस बड हंगिंग टोरन कैसे बना सकती हैं।

द्वार सजाने के लिए बनाएं Lotus Bud Hanging Toran 

lotus bud hanging toran kaise banayen

इसे भी पढ़ें-हरतालिका तीज पर इन खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपने घर का पूजा रूम

  • क्रेप पेपर
  • सुई और धागा
  • अखबार
  • मास्किंग टेप
  • फेविकोल
  • सुनहरे मोती

Lotus Bud Hanging Toran बनाने का तरीका

lotus bud hanging toran making process

  • सबसे पहले रंगीन पेपर को कमल बड के हिसाब से कट करें।
  • इसके बाद अखबार को लपेटते हुए गोला आकार देते हुए कली बनाएं।
  • अब लोटस बड पखुंडी यानी कटे हुए पेपर को अखबार के ऊपर फूल के जैसे एक-एक करके गोंद की मदद से चिपकाएं। बड के पंखुड़ियों को ऊपर की ओर थोड़ा सा मोड़ें ताकि वह रियल लगे। 
  • इसके बाद हरा पेपर पर पेंसिल की मदद से पत्ती का आकार बनाते हुए कैंची की मदद से काटें। 
  • काटकर इसे बड के नीचे गोंद से चिपकाएं।
  • साथ ही लटकन का रूप देने के लिए सफेद पेपर को मोड़ते हुए काटें।
  • इसके बाद इसे जिग-जैक आकार में फोल्ड करते हुए तैयार कर सुई-धागे के अंदर से फंसाते हुए निकालें। 
  • कलरफुल डिजाइन देने के लिए बीच में गुलाबी क्रेप पेपर को लगाएं।
  • इसके बाद नीचे के हिस्से को राउंड करते हुए घुमावदार बनाएं। इससे लड़ी रियल दिखाई देगी।
  • इसके बाद सुई में गोल्डन मोती लगाकर सिक्योर करते हुए  कमल की बड लगाएं।
  •  तैयार लोटस बड को इसे आप गणपति बप्पा लगाकर सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-हरतालिका तीज पर इन 5 तरह से सजाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा थाली

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।