Hartalika Teej Puja Room Decoration: हरतालिका तीज पर इन खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपने घर का पूजा रुम

हरतालिका तीज इस साल 6 सितंबर को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करने के लिए विधि पूर्वक भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस दौरान अगर आप अपने पूजा रुम को सजाना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल से आइडिया ले सकती हैं।  
Updated:- 2024-08-29, 20:15 IST
image

हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन महिला और कुंवारी कन्याओं के लिए बेहद खास माना जाता है। यह व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके अपने पति की सुरक्षा और उनकी लंबी आयु की कामना करने के लिए भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा करती हैं। यह व्रत महिलाओं के लिए अहम होता है। ऐसे में, इस मौके पर महिलाएं अपने घर के पूजा रुम को खूबसूरती तरीकों से सजाती हैं। अगर आप भी इस साल हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं और पूजा रुम को अलग अंदाज में डेकोरेट करने की सोच रही हैं, तो इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर पूजा रुम सजाने के कुछ खूबसूरत तरीके जिनसे आप अपने पूजा कमरे को मनमोहक बना सकती हैं। 

दीपक और मोमबत्ती से सजाएं पूजा स्थल

hartalika teej puja room decoration from candles

मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती या रंग-बिरंगे दीये जलाकर पूजा रुम को डेकोरेट कर सकती हैं। आप चाहें तो शिव को प्रसन्न करने वाले ओमकारा के आकार में दीपक जला सकते हैं। 

रंग-बिरंगे कपड़े से सजाएं मंदिर

मंदिर को रंग-बिरंगे कपड़े से सजा सकती हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो खिड़कियों पर रंग-बिरंगे पर्दे लगाकर हरतालिका तीज के दिन को खुशनुमा बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-  हरतालिका तीज व्रत पर करें इन मंत्रों के जाप, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

रंगोली बनाकर सजाएं 

rangoli for hartalika teej

रंगोली बनाकर पूजा कमरे को और भी आकर्षक बनाएं। पूजा रुम की दीवारों पर या जमीन पर भी रंगोली बनाकर आप तीज के त्योहार को स्पेशल बना सकती हैं। इससे आपका पूजा रुम काफी खूबसूरत दिखेगा और आप पूजा के दौरान अच्छी-अच्छी तस्वीरें भी क्लिक करा सकती हैं। 

फूलों की करें सजावट

puja room decoration on hariyali teej

पूजा रूम में फूलों की सजावट कर सकती हैं। जैसे कि गेंदे, गुलाब, और जास्मीन आदि की मदद से कमरा सजा सकती हैं। मोगरे के फूलों की माला से मंदिर को सजाएं। गुलाब, चमेली, गेंदे आदि फूलों से फूलदान सजाएं। फूलों की पंखुड़ियों से फर्श पर रंगोली भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पहली बार कर रहीं हैं हरतालिका तीज का व्रत? इन नियमों का करें पालन 

पूजा की थाली ऐसे करें डेकोरेट

हरतालिका तीज पर पूजा की थाली को फूलों और रोली-अक्षत से सजा सकती हैं। साथ ही आर इसमें कुछ मिट्टी के दीये रखकर भी थाली को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें-  नवविवाहितों के लिए बेहद खास है पहली हरियाली तीज व्रत, इन बातों का रखें खास ध्यान

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, Meta AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।