
हरतालिका तीज का पर्व भारत देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हरतालिका तीज भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे महिलाएं बड़े ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाती है। इन दिन महिलाएं निर्जला उपवास रख माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा आराधना करती है। खुद को संवारने के साथ ही महिलाएं घर से लेकर पूजा स्थल और सामानों की साज-सज्जा करती है। अगर आप इस मौके पर पूजा थाली को अलग और आकर्षक तरीके से सजाना चाहती है, तो यहां बताए गए तरीके को अपना सकती हैं।

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आप कम समय पर प्लेन थाली को अलग लुक देना चाहती है, तो इसके लिए बेसिक सजावट पर ध्यान दें। नॉर्मल दिख रही थाली पर लाल रंग की चुनरी या लाल रंग का कपड़ा बिछाकर इसे सजा सकती हैं। साथ ही लाल और हरे रंग का कपड़ा उपयोग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए बनाएं ये कांच के डेकोरेशन आइटम

कम समय में थाली को सजाने के लिए आप अलग-अलग रंग के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए गेंदा, गुलाब, चमेली और कनेर के फूल की पंखुड़ी को तोड़ें। अब इसे थाली फैलाते हुए सजाएं। आप चाहें तो इन फूलों को एक पतली-पतली लाइन पर रखते हुए सजा सकती हैं।

सिंपल दिख रही थाली को सजाने के लिए आप सफेद चावल और सिंदूर का उपयोग कर सकती है। इसके लिए कुछ चावल को सिंदूर में डालकर रंग लें। अब सफेद और लाल रंग के चावल को मनपसंद आकार में थाली पर सजाएं।

थाली में दीपक और मोमबत्ती को रखकर थाली को सजा सकती हैं। अगर आपके पास ये सामान नहीं है तो आप आटा की मदद से दीपक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आटा से बने दीपक को सजावट के साथ भगवान की आरती भी उतार सकती हैं।
पूजा या आरती थाली को सजाने के लिए आप खराब पड़ा झालर लाइट पर अलग-अलग रंग की मदद से कलर करें। इसके बाद इसे थाली के किनारे पर पेस्ट करते हुए सजाएं। आप चाहें तो थाली के किनारे के साथ बीच में भी इसे चिपका सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Hartalika Teej Puja Room Decoration: हरतालिका तीज पर इन खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपने घर का पूजा रूम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।