Fertilizer For Plants: गर्मी की इन 5 सब्जियों के छिलकों से बनाएं लिक्विड और ड्राई फर्टिलाइजर, पूरे साल कर सकेंगी इस्तेमाल

सब्जी काटने या छीलने के बाद बचे हुए छिलके को उठाकर कूड़े के ढेर में डाल देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप गर्मी में मिलने वाली सब्जियों की मदद से पौधे के लिए खाद बनाकर तैयार कर सकती हैं? नीचे पढ़ें लिक्विड और ड्राई फर्टिलाइजर बनाने का तरीका-
Updated:- 2026-05-24, 16:07 IST
image

How To Make Fertilizer At Home: गर्मी के मौसम में बाजार में इस सीजनल की सब्जियों की भरमार देखने को मिलती है। इसमें करेला, परवल से लेकर लौकी जैसी तमाम सब्जियां शामिल हैं। इन सब्जियों में से अपनी पसंदीदा चीजों खरीदकर लाते हैं और उसकी सब्जी या भुजिया बनाते हैं, लेकिन अक्सर हम उनके छिलकों को बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं। हालांकि गार्डनिंग के शौकीन लोगों के लिए ये छिलके किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन छिलकों में पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और कई सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी हैं।

केमिकल खादों के बजाय घर पर तैयार जैविक खाद न केवल मिट्टी की शक्ति को बढ़ाता है बल्कि पौधों को तेज धूप और गर्मी से लड़ने की ताकत भी देती है। इन छिलकों से आप लिक्विड और ड्राई, दोनों तरह की खाद बनाकर अपने बगीचे को पूरे साल हरा-भरा रख सकती हैं। नीचे लेख में जानें गर्मी की सब्जियों के छिलके से कैसे तैयार करें फर्टिलाइजर

प्याज के छिलके (How To Make Onion Peels Fertilizer)

ONION-PEEL

प्याज के छिलकों में पोटेशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। मुट्ठी भर छिलकों को एक लीटर पानी में 24-48 घंटों के लिए भिगो दें। फिर पानी को छानकर उसमें थोड़ा और सादा पानी मिलाकर पौधों की जड़ों में डालें। यह फूलों वाले पौधों के लिए जादुई असर करता है।

इसे भी पढ़ें- Strawberries Home Gardening: घर के पॉट्स में उगाएं स्ट्रॉबेरी, इन 3 आसान तरीके से तैयार होगा स्मॉल फ्रूट गार्डन

आलू के छिलके (How To Make Potato Peels Fertilizer)

आलू के छिलके मैग्नीशियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत हैं। इन्हें धूप में अच्छी तरह सुखा लें और फिर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। यह आपकी 'ड्राई फर्टिलाइजर' तैयार है। महीने में एक बार एक चम्मच पाउडर मिट्टी में मिलाएं।

खीरे के छिलके (How To Make Cucumber Peels Fertilizer)

खीरा ठंडा होता है और इसके छिलकों में नाइट्रोजन की अच्छी मात्रा होती है। खीरे के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी के नीचे दबा दें। यह धीरे-धीरे गलकर मिट्टी को ठंडा रखेगा और पौधों को पोषण देता रहेगा।

लौकी और तोरई के छिलके (How To Make Bottle Gourd Peels Fertilizer)

taroi peel fertilizer

लौकी और तोरई के सब्जियों के छिलके बहुत जल्दी गल जाते हैं। आप इन्हें सीधे गमले की ऊपरी परत पर रख सकती हैं, जिससे मिट्टी की नमी बनी रहेगी। सूखने के बाद इन्हें मिट्टी में मिला दें, यह बेहतरीन खाद बन जाएंगे।

कद्दू के छिलके (How To Make Pumpkin Peels Fertilizer)

कद्दू के छिलके थोड़े सख्त होते हैं, इसलिए इनका ड्राई फर्टिलाइजर बनाना सबसे अच्छा रहता है। इसके लिए छिलकों को सुखाकर इनका चूरा बना लें। इसमें जिंक और कैल्शियम होता है जो टमाटर और मिर्च के पौधों के लिए बहुत फायदेमंद है।

लिक्विड और ड्राई फर्टिलाइजर में से पौधे के लिए क्या है बेहतर?

  • लिक्विड फर्टिलाइजर पौधों को तुरंत पोषण देता है। गर्मी के दिनों में पौधों को पानी की जरूरत ज्यादा होती है, इसलिए लिक्विड खाद जड़ों द्वारा जल्दी सोख ली जाती है। इसे हफ्ते में एक बार देना काफी है।
  • ड्राई फर्टिलाइजर को लंबे समय तक स्टोर करके रख सकती हैं। यह मिट्टी की बनावट में सुधार करती है और धीरे-धीरे पोषण छोड़ती है। इसे गमले की मिट्टी की गुड़ाई करते समय डालना चाहिए।

खाद बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • ड्राई खाद बनाने के लिए छिलकों को कड़क धूप में तब तक सुखाएं जब तक वे हाथ से छूने पर टूटने न लगें।
  • नमी रहने पर फंगस लगने का डर रहता है।
  • लिक्विड खाद को ज्यादा दिनों तक न रखें, वरना उसमें गंध आ सकती है। 2-3 दिन का समय पर्याप्त है।
  • किसी भी खाद का अधिक इस्तेमाल न करें।
  • महीने में दो बार लिक्विड और एक बार ड्राई खाद देना पौधों के लिए पर्याप्त है।

इसे भी पढ़ें- Gardening Hacks: गमले की मिट्टी में मिलाएं बस 1 चम्मच चिली पाउडर, मिनटों में दूर हो सकती हैं ये 5 बड़ी परेशानियां

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।