Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:19 AM IST

प्याज के छिलके को पीसने से आसान हो जाएंगे आपके घर के कई काम, जानें कैसे

प्याज के छिलके में मौजूद एसिड और एंटी बैक्टीरियल गुण सफाई में मदद करते हैं। इसलिए इसे पीसने के बाद इसका इस्तेमाल और भी अच्छे से किया जा सकता है।   
Updated:- 2024-07-22, 17:34 IST
image

प्याज का इस्तेमाल हम हमेशा अलग-अलग खाने में करते हैं। इसका प्रयोग अलग-अलग खाने में ग्रेवी बनाने या खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। प्यार को काटने के लिए सबसे पहले हम इसके छिलके को उतारते हैं और फिर इसे फेंक देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग इसके प्रयोग के बारे में जानते हैं। जैसे प्याज जरूरी होता है, वैसे ही इसके छिलके भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप इन छिलकों को मिक्सी में पीस देंगे, तो यह आपके घर में कई तरह से काम आ सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कैसे करें?

ONION PEEL

  • इसके लिए सबसे पहले आपको प्यार के छिलके को पानी में उबालना होगा। 
  • 1 ग्लास पानी को एक बर्तन में डालें और इसे गर्म होने दें। 
  • इसके बाद आप इस पानी में प्याज के छिलके डाल कर उबाल लें। 
  • जब पानी का रंग बदल जाएं, तो गैस बंद कर लें और पानी को ठंडा होने दें। 
  • अब प्याज के छिलके के साथ पानी को मिक्सी में डालें और पीस लें। 
  • ध्यान रखें की आपको गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है, जितना ज्यादा छिलका होगा उतना ज्यादा पेस्ट तैयार होगा। 
  • आप 2 से 3 दिन का छिलका इकट्ठा करने के बाद इसे मिक्सी में पीस सकती हैं। 
  • इस तरह प्यार के छिलकों का मिश्रण तैयार हैं, आप इसका प्रयोग घर के कई कामों में कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है संतरे के छिलके को पानी में उबालने से आपके घर का कितना काम हो सकता है

 

 

प्याज के छिलके को पीसकर तैयार करें स्प्रे

प्याज के छिलके का पेस्ट तैयार करने के बाद आप इससे पौधों के लिए स्प्रे बना सकती हैं। प्याज के छिलकों वाले पेस्ट को पानी डालकर और पतला कर लें। इसे आप स्प्रे वाले बोतल में भरे और पौधों पर मारें। इससे पौधों की ग्रोथ अच्छी होती  है। यह पौधों के लिए खाद की तरह इस्तेमाल हो सकता है। छिलकों की मदद से सफाई करने का यह सबसे आसान तरीका है। 

इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है संतरे के छिलके को पीसने से आपके घर का कितना काम हो सकता है

प्याज के छिलकों से तैयार करें क्लीनिंग लिक्विड

onion PEEL USES

प्याज के छिलकों से बने पेस्ट को आप घर में साफ सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बाहर से महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आप धातु, कांच और फर्श की सफाई कर सकते हैं। आप किचन का बेसिन भी साफ कर सकते हैं। 

  • इसके लिए आपको पीसे हुए छिलके में 1 चम्मच कोई भी डिटर्जंट पाउडर और इसमें 1 चम्मच नमक मिला देना है। 
  • इसके बाद आप आप जिन चीजों को साफ करना चाहते हैं, इसे ब्रश की मदद से आप उनपर लगा लें। 
  • आप इसे बाथरूम के बेसिन, नल और किचन के सिंक पर लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। 
  • इसके बाद आप खराब टूथ ब्रश की मदद से इसे हल्के हाथ से साफ करें। आप देखेंगे कि चीजें बिल्कुल साफ हो गई है और उन पर से चिकनाहट भी खत्म हो गई है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी 

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।