Gardening Hacks: गमले की मिट्टी में मिलाएं बस 1 चम्मच चिली पाउडर, मिनटों में दूर हो सकती हैं ये 5 बड़ी परेशानियां

Chili Powder For Gardening: गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग अक्सर पौधों में लगने वाले कीड़ों और बीमारियों से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले मंहगे केमिकल स्प्रे या फर्टिलाइजर खरीदकर लाते हैं। कई बार कीटनाशक में मौजूद केमिकल पौधों को कीड़ों से बचा लेते हैं लेकिन उन्हें खराब कर देते हैं। अगर आपके बगीचे को कीड़ों ने खराब कर रखा है, तो पैसे खर्च करने की जगह घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, किचन में मौजूद। अब आप सोच रही होंगी कि ऐसी कौन सी चीज है, जो कीड़ों से पौधों को बचाती है। आइए नीचे लेख में जानते हैं कि एक चम्मच मिर्च पाउडर बागवानी की किन-किन बड़ी समस्याओं को मिनटों में हल कर सकता है।
चींटियों और दीमक का सफाया

चींटियां अक्सर गमलों में घर बना लेती हैं, जिससे वे पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं। लाल मिर्च की तीखी गंध चींटियों के लिए सहन करना मुश्किल होता है। अगर आप गमले की ऊपरी मिट्टी में थोड़ा सा मिर्च पाउडर छिड़क देते हैं, तो चींटियां और दीमक तुरंत उस जगह को छोड़ देते हैं।
इसे भी पढ़ें- मरती हुई तुलसी भी हो जाएगी हरी-भरी, बस चाकू से करना होगा यह एक जरूरी काम
चूहों से करता है बचाव
अगर घर के बाहर गार्डन एरिया बनाकर रखा है, तो चूहों का आना तय है। इनसे बचाव के लिए आप लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकती हैं। चूहे गमले की मिट्टी खोदकर पौधों को खराब कर देते हैं। ऐसे में मिर्च पाउडर की गंध उन्हें गमले के पास आने से रोकती है।
मिट्टी में पनपने वाले हानिकारक कीड़ों को दूर रखने में

मिट्टी के अंदर पनपने वाले छोटे-छोटे सफेद कीड़े पौधों की जड़ों को धीरे-धीरे खा जाते हैं। 1 चम्मच मिर्च पाउडर को मिट्टी में मिलाने से यह एक नेचुरल पेस्टिसाइड का काम करता है और जड़ों को कीड़ों से सुरक्षित रखता है।
फफूंद को रोकने में मददगार
ज्यादा पानी या नमी के कारण मिट्टी में फफूंद लगने लगती है। लाल मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे मिट्टी में मिलाने या पानी में घोलकर स्प्रे करने से पौधों पर फफूंद का असर कम हो जाता है और पत्तियां पीली होने से बच जाती हैं।
गिलहरियों को पौधों से दूर रखना
अगर गिलहरियां आपके पौधों के फल या कलियों को कुतर देती हैं, तो यह हैक आपके काम आएगा। गिलहरियां मिर्च के स्वाद को बिल्कुल पसंद नहीं करतीं। पौधों के चारों ओर मिर्च पाउडर का छिड़काव उन्हें आपके कीमती पौधों से दूर रखेगा।
बगीचे में लाल मिर्च इस्तेमाल का सही तरीका

- गमले की ऊपरी मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें।
- फिर 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर चारों तरफ छिड़क कर मिट्टी बराबर कर दें।
- 1 लीटर पानी में 1 चम्मच मिर्च पाउडर और दो बूंद लिक्विड सोप मिलाएं।
- अब इसे छानकर पत्तियों पर स्प्रे करें।
इसे भी पढ़ें- Gardening Hacks: मई-जून की गर्मी में उगा सकते हैं गुड़हल का पौधा, इन 3 बेसिक बातों का रखें ध्यान
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।