Old Clothes Diy: पुराने कपड़े से बनाएं Beautiful Planter, बाजार के महंगे गमले हो जाएंगे फेल

How To Make Cement Pots With Clothes: अक्सर हमारे घरों में पुराने टी-शर्ट, तौलिये या चादरें बेकार पड़ी रहती हैं, जिन्हें हम कबाड़ समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन बेकार कपड़े की मदद डिजाइनर गमले बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये देखने में इतने सुंदर और आकर्षक होते हैं, कि मार्केट वाले महंगे सिरेमिक या प्लास्टिक के गमले इनके सामने फीके नजर आते हैं। इन गमलों की खासियत यह है कि ये बेहद मजबूत, टिकाऊ और वाटरप्रूफ होते हैं, साथ ही इन्हें आप अपनी पसंद का कोई भी आकार और रंग दे सकती हैं। अगर आप भी अपने होम गार्डन या बालकनी को यूनिक लुक देना चाहती हैं, तो क्यों न इस बार घर पर सीमेंट वाला गमला बनाएं?
जरूरी सामग्री
- तौलिया या बेडशीट
- साधारण सीमेंट
- पानी
- एक पुराना खाली डिब्बा या बाल्टी
- हाथ वाले दस्ताने
इसे भी पढ़ें- DIY Old Basket: सिर्फ 10 मिनट में किचन की पुरानी टोकरी से बनाएं स्टाइलिश गमला, खिल उठेगा गार्डन
कपड़ा और सीमेंट से गमला बनाने का तरीका

- अब अपने पुराने कपड़े को सीमेंट के घोल में अच्छी तरह डुबोएं।
- कपड़े का एक-एक कोना सीमेंट से लथपथ हो जाए।
- जिस आकार का गमला आप चाहती हैं, उस आकार की बाल्टी या डिब्बे को उल्टा करके रखें।
- इसके बाद उसके ऊपर सीमेंट वाला यह कपड़ा फैला दें।
- कपड़े के किनारों को हाथ से घुमावदार या लेयर्ड लुक दें।
- इस कम से कम 24 से 48 घंटों के लिए किसी छायादार जगह पर सूखने के लिए छोड़ दें।
- जब यह पूरी तरह सख्त और पत्थर जैसा हो जाए, तो सावधानी से बाहर निकाल लें।
- अब इसके तल में ड्रेनेज के लिए एक छोटा छेद जरूर करें।
- मजबूती बढ़ाने के लिए इस पर ऊपर से सीमेंट के पानी की एक और परत चढ़ा सकती हैं।
- गमले को सुंदर बनाने के लिए एक्रिलिक पेंट या ऑइल पेंट का इस्तेमाल करें।
- आप इसे टेराकोटा रंग देकर मिट्टी जैसा लुक या मैटेलिक गोल्ड और सिल्वर से मॉडर्न टच दे सकती हैं।
- सूखने के बाद इसमें मिट्टी और अपना पसंदीदा पौधा लगाएं।
इसे भी पढ़ें- Veg Vines For Balcony: बालकनी में लगाएं वेज वाइन्स के ये प्लांट्स, कम मेहनत में दिखेगी हरी-भरी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।