Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:11 AM IST

Veg Vines For Balcony: बालकनी में लगाएं वेज वाइन्स के ये प्लांट्स, कम मेहनत में दिखेगी हरी-भरी

क्या आपको बागवानी का शौक है, लेकिन छोटा घर इसके बीच में आ रहा है? अगर हां, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बालकनी में वेज वाइन्स लगाकर सुंदर मिनी गार्डन बना सकती हैं। नीचे लेख में जानिए प्लांट्स के बारे में।
Updated:- 2026-05-10, 13:42 IST
Vegetable vines for small spaces

Balcony Vegetable Garden: शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने घर में छोटा सा बगीचा चाहता है, लेकिन जगह की कमी अक्सर आड़े आती है। ऐसे में वेज वाइन्स यानी सब्जियों वाली बेलें आपकी बालकनी के लिए बेस्ट हो सकती हैं। बेल वाले पौधों की खासियत यह होती है कि ये जमीन पर फैलने के बजाय ऊपर की ओर बढ़ते हैं, जिससे बालकनी का फर्श खाली रहता है। साथ ही, कम जगह घेरते हैं और ढेर सारी हरियाली और ताजी सब्जियां मिल जाती हैं। इन्हें उगाना और देखभाल करना बहुत आसान है। इसके लिए बस थोड़ी सी धूप और एक मजबूत सहारे की जरूरत होती है। आज के इस लेख में चलिए जानते हैं कुछ ऐसी सब्जियों वाली बेलों के बारे में जिन्हें आप अपनी बालकनी में लगाकर मिनी गार्डन बना सकती हैं।

सेम और फलियों की बेल (Beans Vine)

beans vines

अगर आप गार्डनिंग में नए हैं, तो सेम या बोरो (Lobia) की बेल से शुरुआत करना सबसे अच्छा है। ये बेलें बहुत तेजी से बढ़ती हैं और इन्हें बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। इनके छोटे-छोटे फूल बालकनी की सुंदरता बढ़ाते हैं और कुछ ही हफ्तों में आपको ताजी फलियां मिलने लगती हैं। इन्हें उगाने के लिए आपको बस एक मीडियम आकार के गमले और ऊपर की ओर चढ़ाने के लिए किसी रस्सी या जाली की आवश्यकता होती है। यह बेल बालकनी में एक नेचुरल कर्टेन का भी काम करती है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Garden: किचन में लगाएं ये 5 पौधे, चींटियां-छिपकली और कॉकरोच सब होंगे दूर

खीरा और ककड़ी (Cucumber)

cucumber vines

गर्मियों के मौसम के लिए खीरे का प्लांट लोग लगाना पसंद करते हैं। ऐसे में यह आपके छोटी बालकनी के लिए भी इसकी बेल बेस्ट ऑप्शन है। खीरे के पौधे को धूप बहुत पसंद होती है, इसलिए अगर आपकी बालकनी में अच्छी धूप आती है, तो आप इसे आसानी से उगा सकती हैं। इसकी बेल काफी घनी होती है, जो आपकी बालकनी को ठंडा रखने में मदद करती है। खीरे की बेल को सहारा देने के लिए आप लकड़ी की छड़ियों या नेट का उपयोग कर सकती हैं।

करेला और तोरई (Bitter Gourd and Sponge Gourd)

Bitter Gourd and Sponge Gourd

करेला और तोरई घरों में उगाई जाने वाली सबसे आम बेलें हैं। ये बेलें काफी लंबी होती हैं और बालकनी की रेलिंग पर बहुत खूबसूरती से फैल जाती हैं। करेले की बेल के पीले फूल और इसके लटकते हुए फल आपकी बालकनी को एक सुंदर लुक देते हैं। तोरई की बेल भी बहुत कम मेहनत मांगती है और कीटों से बची रहती है। इन्हें बस नियमित रूप से पानी और महीने में एक बार जैविक खाद देने की जरूरत होती है।

चेरी टमाटर और मनी प्लांट स्टाइल सब्जियां (Cherry Tomato)

Cherry Tomato vines

वैसे तो टमाटर का पौधा झाड़ीनुमा होता है, लेकिन चेरी टमाटर की कुछ किस्में बेल की तरह बढ़ती हैं। इन्हें आप हैंगिंग बास्केट में भी लगा सकती हैं, जहा से इनकी छोटी-छोटी टहनियां नीचे की ओर लटकती हुई बहुत सुंदर लगती हैं। इसके अलावा, आप मालाबार पालक भी लगा सकती हैं, जो दिखने में बिल्कुल मनी प्लांट जैसी होती है, लेकिन इसकी पत्तियां बहुत पौष्टिक सब्जी के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Garden: घर की रसोई में लगाएं ये 5 पौधे, रोज काम आती हैं ये चीजें

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Gemini


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।