मच्छर, मक्खी और चूहे 5 मिनट में भगाने हैं तो इन टिप्स की लें मदद

गर्मियों के मौसम में जो समस्या सबसे बड़ी होती है वो है चूहों, मच्छर और मक्खियों की समस्या। घर में इतनी तरह के कीड़े आ जाते हैं कि ये समझ नहीं आता कि उसका उपाय क्या किया जाए। अब हमेशा घर में पेस्ट कंट्रोल करवाना तो मुमकिन नहीं है और साथ ही साथ इस समस्या का हल निकालना भी जरूरी हो जाता है। पर ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि आप कुछ देसी हैक्स का इस्तेमाल कर इनसे छुटकारा पा सकते हैं तो?
आज हम आपको कुछ ऐसे ही हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी पेस्ट्स की समस्या को कम कर देंगे और गर्मियों में जिस तरह से मच्छर, मक्खी और चूहे बढ़ जाते हैं उन्हें दूर करेंगे।
1. मच्छर, मक्खी, चींटियां और कीड़े भगाने का हैक
ये हैक खासतौर पर उड़ने वाले कीड़ों पर असर करता है और इसे आप रोज़ाना 5 मिनट निकालकर कर सकते हैं। ऐसे में आपके घर से कीड़े और मच्छर आदि भाग जाएंगे। गर्मियों में शाम के समय ये ज्यादा होते हैं तो इसे उसी समय करें।
सामग्री-
- 1 मिट्टी का छोटा बर्तन (जिससे मटके को ढकते हैं वो भी चलेगा)
- थोड़ा सा तेजपत्ता
- नीम का तेल या फिर सरसों का तेल
- कपूर
सबसे पहले कपूर को पीसकर तेल में मिला लें। इसे पीसने या कूटने के लिए आप डिस्पोजेबल कप इस्तेमाल करें वर्ना इसकी खुशबू बर्तन में रह जाएगी। अब पिसे हुए कपूर में तेल मिलाएं।
तेज पत्ते को तोड़कर मिट्टी के बर्तन में डाल लें। इसके साथ कपूर और तेल का मिक्सचर मिलाएं। अब इसमें आग लगा दें और फिर आग बुझा दें ताकि ये मिक्सचर धीरे-धीरे सुलगता रहे और धुआं हो जाए। इसे किसी भी बंद कमरे में 5 मिनट के लिए रख दें। इस धुएं से मक्खी, मच्छर, कीड़े आदि भाग जाएंगे। ये आप रोज़ाना शाम को कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- कपड़े की अलमारी में लग गई है दीमक तो तुरंत करें ये काम ताकि खराब न हों आपके महंगे ड्रेस
2. कॉकरोच, चूहे और चींटियों को भगाने का तरीका-
अब आपको जमीन पर चलने वाले कीड़ों और चूहों के लिए अगर कोई रेमेडी चाहिए तो वो ये हो सकती है।
सामग्री-
- थोड़ा सा आटा
- शक्कर
- बोरिक एसिड
- थोड़ा सा तेल
इन सभी को मिक्स कर आटे को गूंथ लें। इसे आपको ऐसे गूंथना है कि बोरिक एसिड की मात्रा ज्यादा रहे।
अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर किचन सिंक के नीचे या फिर किसी और ऐसी जगह पर रख दें जहां से ज्यादा कीड़े आते हैं। कीड़े इसे खाएंगे और फिर वापस नहीं आएंगे।
3. कीड़ों के लिए बनाएं स्प्रे
एक स्प्रे भी हम बना सकते हैं जो सभी कीड़ों के लिए मददगार साबित हो सकता है।
सामग्री-
- पानी
- 3-4 चम्मच सफेद सिरका
- 1 चम्मच पिसा हुआ कपूर
- थोड़ा सा डेटॉल
- 1 छोटा चम्मच नमक
- स्प्रे बॉटल
इन सभी चीज़ों को मिलाकर अच्छे से शेक करें और स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें। अब किसी कपड़े या कॉटन की बॉल में ये स्प्रे करें और जहां से भी कीड़े ज्यादा आते हैं वहां पर ये इस्तेमाल करें।
अगर आपके घर में पेट्स या बच्चे हैं तो इसका थोड़ा सा ख्याल रखें और अगर नहीं हैं तो इसे सीधे रोज़ाना स्प्रे भी किया जा सकता है। इसकी गंध से कीड़े और चूहे भागने लगेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- इन 10 ट्रिक्स से घर के पौधों को कीड़े लगने से बचाएं और गार्डन को बनाएं हरा-भरा
घर की हाइजीन में इन बातों का रखें ध्यान-
- अगर आपको लगता है कि आपके घर में कीड़े ज्यादा आ रहे हैं तो उसके लिए आप इन बातों का ध्यान रखें।
- अगर कहीं खाना गिरा है या फिर किचन में काम करते समय किचन गंदा हो गया है तो उसे तुरंत साफ करें।
- गीले बर्तन कभी ड्रॉअर में न रखें। उन्हें हमेशा पोंछकर ही रखें।
- अगर घर में चीटियां बहुत होती हैं तो थोड़ा सा हल्दी पाउडर छिड़कना भी काम का हैक साबित हो सकता है।
- सूखी नीम की पत्तियों को घर में जलाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये सारे हैक्स खासतौर पर गर्मियों के समय आपके बहुत काम आ सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। अगर आपके पास ऐसा कोई हैक है तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।