Easy Tips: ड्रेन फ्लाइस कीटों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

क्या अचानक से किचन, बाथरूम या शावर की नाली के आसपास मक्खियां ही मक्खियां दिखाई देती हैं? अगर हां, तो ये ड्रेन फ्लाइस यानि छोटे-छोटे उड़ने वाले कीड़े हो सकते हैं, जो धीरे-धीरे आपको बीमार करने या अन्य रूप से हानि पहुंचाने के लिए काफी है। अक्सर, नालियों से होते हुए ये मक्खियां घर के लगभग सभी हिस्सों में फ़ैल जाती हैं। कभी-कभी किचन में मौजूद भोजन पर भी बैठ जाते हैं, जिकसी वजह से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी ड्रेन फ्लाइस कीटों से हमेशा परेशान रहती हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से इस परेशानी को दूर कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
ऐसे करें शुरुआत
ड्रेन फ्लाइस कीटों को किसी भी नाली से दूर करने का काम एक टास्क की तरह है। ऐसा नहीं है कि पानी मारा और कीड़े भाग गए। इसके लिए सबसे पहले आपको यह ज़रूर मालूम करना होगा कि किसी भी पाइप में किसी भी तरह का कीचड़ जमा तो नहीं है। पाइप में कीचड़ या कचरा जमा होने की वजह से सबसे अधिक ड्रेन फ्लाइस कीड़े सिंक आदि जगहों पर दिखाई देते हैं। साफ रखना जरुरी होता है अन्यथा बदबू या मक्खी की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए सबसे पहले आप कीचड़ की सफाई ज़रूर करें।
इसे भी पढ़ें: अगर किचन सिंक हो गई है जाम तो इन टिप्स की मदद से झटपट खोलें इसे
बेकिंग सोडा का करें उपयोग

किचन सिंक, बाथरूम नाली आदि जगहों से ड्रेन फ्लाइस कीटों को दूर भगाने के लिए सबसे आसान तरीका है बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना। इसके इस्तेमाल से कीड़े भी भाग जाते हैं और किसी भी तरह की बदबू भी नहीं आती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले आप एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा को एक कप पानी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- बेकिंग सोडा मिक्स करने के बाद नाली में डालकर लगभग 1-2 घंटे या रात भर के लिए छोड़ दीजिए। (बरसाती कीड़ों को दूर भागने के उपाय)
- अगले दिन गरम पानी करके नाली में डाल दीजिए। इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार ज़रूर करें।
- इससे नाली में जमा हुआ कचरा और नाली में मौजूद ड्रेन फ्लाइस कीटों की परेशानी भी दूर हो सकती है।
विनेगर का करें उपयोग

बेकिंग सोडा के अलावा आप विनेगर का भी इस काम के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से भी ड्रेन फ्लाइस कीड़ों के साथ-साथ अन्य कीड़े भी भाग खड़े होंगे।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इसके लिए सबसे पहले एक कप विनेगर लिक्विड में एक चम्मच बर्तन धोने का लिक्विड सोप मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिये।
- मिश्रण तैयार करने के बाद किचन सिंक, बाथरूम नाली आदि जगहों पर डालकर छोड़ दीजिए।
- कुछ समय बाद गर्म पानी को नाली में डालें। इससे सभी मक्खियां नष्ट हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: दीमक से खोखली हो रही हैं घर की दीवारें, इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा
इन चीजों का भी कर सकती हैं इस्तेमाल

ड्रेन फ्लाइस की समय को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा, विनेगर के अलावा नीम का तेल और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से भी ड्रेन फ्लाइस की समस्या दूर हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@hips.hearstapps.com,mrrooter.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।