सोफा सेट में छिपे खटमल से इन घरेलू उपायों से छुटकारा पाएं

घर की अन्य चीजों के साथ-साथ सोफा सेट की भी सफाई नियमित करते रहना चाहिए। कई बार गंदगी की वजह से इसके अंदर खटमल घुस जाते हैं और बैठते समय आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर सोफा में अधिक खटमल हो जाते हैं, तो खुजली या फिर रैशेज जैसी समस्या भी हो सकती है। अक्सर दिन के समय सोफा सेट में मौजूद खटमल नज़र नहीं आते क्योंकि, वो बहुत छोटे होते हैं।
वहीं कुछ लोग सोफा सेट पर ही दिन-रात खाते-पीते रहते हैं या फिर कोई कुछ चीजों को रख देता है जिसकी वजह से न सिर्फ गंदा होता बल्कि इस वजह से सोफा के अंदर खटमल ही पौदा होने लगते हैं। ये खटमल इतने छोटे होते हैं कि कई बार दिखाई नहीं देते हैं और रात के अंधेरे में काटकर फिर से सोफा के अंदर छिप जाते हैं। ऐसे में सोफा सेट से खटमल को दूर करना बहुत ज़रूरी हो जाता है।
कहीं ऐसा न हो कि कोई घर पर मेहमान आए और सोफा पर बैठते ही उन्हें खटमल काटने लगे और आप शर्मिंदगी महसूस करें। इसलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप सोफा सेट से खटमल को आसानी से दूर भगा सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
नीम के पत्तों का करें उपयोग

जी हां, अगर आपको सोफा सेट में मौजूद खटमल को दूर करना है तो आप नीम के पत्तों का आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक से दो कप नीम के पत्तों को सोफा सेट के कुछ हिस्सों में अच्छे से रख दें। इससे खटमल होने से सोफा सेट को बचाया भी जा सकता है और ये अधिक पनपने भी नहीं देंगे। आपको बता दें कि नीम के पत्ते कीटनाशक की तरह काम करते हैं और इसकी तेज दुर्गन्ध के चलते खटमल जल्दी ही भाग जाते हैं। आप चाहें तो नीम के तेल को कॉटन में अच्छे से भिगोकर सोफा सेट के आसपास रख सकती हैं। इससे भी खटमल भाग सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इन 10 बेहतरीन तरीकों से कर सकते हैं आप भी उपयोग
केरोसीन का तेल करें इस्तेमाल

केरोसीन का तेल भी सोफा सेट से खटमल को दूर करने के लिए एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसकी तेज दुर्गन्ध से खटमल कुछ ही देर में भाग सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप किसी फ्रेश कॉटन को केरोसीन यानि मिट्टी के तेल में अच्छे से भिगोकर सोफा सेट के आसपास रख दीजिए। आप चाहें तो रात के समय भी इसे रख सकती हैं। इससे सारे खटमल बाहर आ जाते हैं। अगर आपको लगता है कि सोफा सेट के किसी कोने से कुछ अधिक ही खटमल आते हैं तो उस साइड दो से तीन कॉटन को मिट्टी के तेल में भिगोकर रख दें। बाहर आने के बाद आप उसे मार भी सकती हैं।
अल्कोहल का कर सकते हैं उपयोग

जब आपको लगे कि सोफा सेट में खटमल होने की संभावना अधिक है, तो एक कॉटन में अल्कोहल को अच्छे से भिगोकर संभावित जगहों को साफ कर लें। इसके इस्तेमाल से सोफा सेट से खटमल से लेकर अन्य छोटे-छोटे कीड़े आसानी से भाग सकते हैं। इसके अलावा एक से दो कप पानी में 3-4 चम्मच अल्कोहल को डालकर स्प्रे बना लीजिए। अब इस स्प्रे को संभावित जगह छिड़काव कर सकती हैं। इससे भी खटमल भाग सकते हैं।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा खटमल को मारने के लिए एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके लिए छुपे होने की संभावना वाली जगह के आसपास बेकिंग सोडा को डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दीजिए। इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार ज़रूर करें। इससे खटमल की परेशानी से आपको मुक्ति मिल सकती हैं। बेकिंग सोडा का स्प्रे बनाकर भी खटमल को भागने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा पुदीना के पत्ते और नीलगिरी के तेल के इस्तेमाल से भी सोफा सेट से खटमल को दूर भगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पानी टंकी की सफाई के लिए अपनाएं ये हैक्स, मिनटों में होगा साफ
इन बातों का रखें ध्यान

- अगर सोफा सेट में कहीं दरार है या फिर दीमक लगी गई हुई है तो उसे तुरंत सही कर लें।
- सोफा सेट पर मौजूद कवर या गद्दे को समय-समय धूप में ज़रूर रखें।
- सोफा सेट पर खाने से बचें या कुछ खाने वाली चीजों को रखने से बचें।
- सप्ताह में एक से दो बार सोफा सेट के कवर को ज़रूर बदलें।
- सोफा सेट के आसपास की जगह को भी साफ ज़रूर रखें।
- इसके अलावा, वैक्यूम क्लीनर से सोफा सेट की सफाई करना भी असरदार रहेगा।
- ऊपर बताएं किसी भी कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल ज़रूरत के हिसाब से ही करें क्योंकि, अधिक इस्तेमाल से सोफा सेट से बदबू भी आ सकती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Ctedit:(@freepik,roshanpestcontrol.in)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।