वाशिंग मशीन से आ रही तेज बदबू, घंटों की सफाई के बाद भी नहीं जा रही स्मेल? तुरंत डालें इन 2 चीजों का घोल; मिनटों में मिलेगी राहत

Washing Machine Cleaning Tips: वाशिंग मशीन का इस्तेमाल हम सभी करते हैं, लेकिन क्या आप महीने या हफ्ते में काफी इसकी सफाई पर ध्यान देते हैं। आमतौर लोगों को ऐसा लगता है नॉर्मल पानी डालकर इसकी सफाई करना काफी है, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वहीं कई बार तो ऐसा होता है कि सफाई के बाद भी इससे एक अजीब सी बदबू आती रहती है। इस दौरान समझ नहीं आता है कि क्या करें कि यह स्मेल दूर हो जाए। वहीं यह परेशानी उस समय ज्यादा बढ़ जाती है, जब कपड़ों को इसमें धुला जाए और उसकी स्मेल कपड़ों पर ट्रांसफर हो जाए। अब ऐसे में अधिकतर लोग बाजार से केमिकल वाले केमिकल खरीदकर लाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप बिना किसी क्लीनर के भी मशीन की बदबू को खत्म कर सकती हैं। क्या आपकी वाशिंग मशीन में भी स्मेल को लेकर दिक्कत हो रही है। अगर हां, तो इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे घोल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समस्या को मिनटों में खत्म कर सकता है।
बेकिंग सोडा और फिटकरी का इस्तेमाल
वाशिंग मशीन को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करें और महीने में 4 बार करें। अगर आप बार-बार बाजार के चक्कर या केमिकल क्लीनर खरीदने से बचती है, तो यह तरीका आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
जरूरी सामान
- 1 कप फिटकरी का पाउडर
- 1/2 कप बेकिंग सोडा
- गर्म पानी
कैसे बनाएं घोल?
- वाशिंग मशीन की बदबू और गंदगी को हटाने के लिए आधी बाल्टी गर्म पानी लें।
- अब इसमें 4-5 चम्मच बेकिंग सोडा और 2-3 चम्मच फिटकरी का पाउडर डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से चलाते रहे जब तक वह घुल न जाएं।
कैसे करें इस्तेमाल ?
- वॉशिंग मशीन के ड्रम को खाली कर दें। अब इस घोल को सीधे ड्रम के अंदर डाल दें।
- मशीन को बिना कपड़ों के एक बार हल्का गर्म पानी डालने के बाद 5-10 मिनट चलाएं।
- मशीन को 10-15 चलाने के बाद बंद कर इसमें तैयार किया गया घोल डालें।
- फिर मशीन को रोककर 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
- दोबारा से कुछ देर मशीन को चलाकर छोड़ दें।
- यह घोल मशीन के अंदर जमी गंदगी, फफूंदी और बदबू को बाहर निकाल देगा।
- आखिर में ड्रेन करके साफ पानी से धुलें।
इसे भी पढ़ें- आप जानती हैं कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन में पॉलिथीन गांठ बांधकर डालने से क्या होगा? रिजल्ट बचा देगा खूब सारी मेहनत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।