Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:51 PM IST

मानसून में लकड़ी के पैनल और खिड़की के शीशे को ऐसे करें साफ

यहां बताए गए तरीकों के अनुसार मानसून में खड़कियों के शीशे और लकड़ी के पैनल की सफाई करें।
Updated:- 2021-06-23, 18:09 IST
image

मानसून का इतंजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं, हालांकि इस मौसम के आते ही कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती है। बारिश शुरू होते ही साफ-सफाई का काम ना सिर्फ बढ़ जाता है बल्कि कई चीजे भी खराब होने लगती हैं। खिड़कियों से लगातार पानी आने की वजह से लकड़ी के पैनल खराब होने लगते हैं, इसलिए यह ध्यान देने की जरूरत है कि लीकेज ना हो। यही नहीं इन लकड़ियों के पैनल पर लगातार पानी पड़ने पर कीड़े-मकोड़ों का घर के अंदर आने का डर रहता है। यही नहीं कई बार घर की दीवारों पर फंगस भी यहीं से शुरू होने लगती है। 

मानसून में खिड़कियों के शीशों के अलावा लकड़ी के पैनलों की साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। आज हम बताएंगे कुछ ऐसी ट्रिक्स, जिसे ट्राई कर आप मानसून में खिड़कियों के शीशे और लकड़ी के पैनलों की सफाई कर सकती हैं।

बारिश के तुरंत बाद खिड़कियों की सफाई करें

clean glass

बारिश जैसे ही बंद हो जाए इसके तुरंत बाद मॉप या फिर छोटे वाइपर से पानी को सुखा लें। ऐसा करने से शीशे पर जमी गदंगी साफ हो जाएगी और लकड़ियों के पैनल खराब नहीं होंगे। अधिक देर तक गीली रहने से लकड़ी सड़ सकती है। खिड़कियों की सफाई जब भी करें ऊपर से नीचे की ओर करें। इससे स्क्रेच या फिर शीशे पर सफाई के दाग नहीं जमेंगे। आप चाहें तो ग्लास क्लीनर का भी उपयोग कर सकती हैं। वाइपर की मदद से ऊपर से नीचे की ओर सफाई करें।

शीशे पर मौजूद नमी को कागज से पोंछे

खिड़कियों के शीशों पर मौजूद नमी को पोंछने के लिए कागज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पानी को अच्छी तरह सोक लेता है, जिससे शीशे पहले की तरह साफ और चमकदार हो जाते हैं। अगर इसके बावजूद गदंगी नजर आ रही है तो अल्कोहल को स्प्रे बॉटल में भरकर शीशे पर छिड़क दें। अब इसे वाइपर या फिर मुलायम कपड़े से पोंछ दें। गदंगी पूरी तरह से चली जाएगी।

इसे भी पढ़ें: इस मौसम में कूलर से आने लगी है बदबू तो ऐसे करें देसी जुगाड़ 

गुनगुने पानी में मिक्स करें डिटर्जेंट

clean window monsoon

मानसून में कीड़े-मकोड़े अक्सर खिड़कियों से ही आते हैं, इसलिए लकड़ियों के पैनल को हमेशा साफ रखें। ऐसा करने से कीड़े-मकोड़ों के आने का चांस कम रहता है। इसके लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच डिटर्जेंट मिक्स करें। अब इस मिश्रण में कपड़ा डुबोएं और उसे निचोड़कर पैनल की सफाई करें। दोबारा उसे साफ पानी में डुबोएं और फिर निचोड़कर साफ करें। आप चाहें तो इस मिश्रण से खिड़कियों के शीशों को भी साफ किया जा सकता है। वहीं डिटर्जेंट के अलावा आप सिरका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

ईयरबड्स से लकड़ी के पैनल की करें सफाई

खिड़कियों को साफ करने के बाद जब आप लकड़ी के पैनलों की सफाई कर रही हैं तो उसे पहले सूखे कपड़े सो पोंछ दें। अब किनारों में धूल या मिट्टी जमी हुई है तो उसे ईयरबड्स की मदद से साफ करें। अगर आपको लगता है कि ईयरबड की मदद से साफ नहीं की जा सकती तो ब्रश की मदद से साफ करें। मानसून के अलावा लकड़ी के पैनल की सफाई नियमित की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: स्टोर रूम से आ रही गंदी बदबू को दूर करने के आसान घरेलू उपाय

सूखे कपड़े का करें इस्तेमाल

dry clothes

ध्यान रखें कि खिड़कियों के शीशों पर ही नहीं बल्कि लड़कियों के पैनलों पर भी पानी की एक भी बूंद नहीं होनी चाहिए। ऐसे में जब आप इन्हें साफ कर लें, तब पानी को सुखाने के लिए कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल करें। इससे पानी पूरी तरह से सूख जाएगा और यह खराब भी नहीं होंगे।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।