Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

टाइल्स ग्राउट की गंदगी को आसानी से साफ करता है ये 1 नुस्खा

इस स्टोरी को पढ़ने के बाद टाइल्स ग्राउट के बीच में मौजूद पीले दाग को आप आसानी से साफ कर सकते हैं।  
Updated:- 2022-08-16, 15:44 IST
image

घर को साफ-सुथरा रखना लगभग सभी को पसंद होता है। कई लोग सफाई पर इतना ध्यान देते हैं कि हर रोज सफाई करते हैं। लेकिन कई बार टाइल्स के बीच में गंदगी जम जाती है जिसे साफ करना बहुत मुश्किल होता है। कई बार टाइल्स ग्राउट में जमी गंदगी पीले रंग की नज़र आती है, जिसके चलते टाइल्स भी गंदे नज़र आते हैं। 

ऐसे में इस लेख में हम आपको एक बेहतरीन उपाय बताने जा रहे हैं जिसे आप फॉलो करके टाइल्स ग्राउट के बीच में मौजूद गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं और टाइल्स को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं।

सबसे पहले करें ये कम 

tips to clean tiles grout from hydrogen peroxide

किचन, बाथरूम या किसी अन्य स्थान की टाइल्स ग्राउट के बीच में मौजूद गंदगी को साफ करना कोई मुश्किल काम नहीं है। लेकिन सफाई से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सबसे पहले टाइल्स से सभी सामान को अलग रख दें। अब टाइल्स पर 1-2 लीटर गुनगुने पानी को डालकर लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे गंदगी नरम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: घर की सफाई में काम आएंगे ये 'क्विक और सेफ' क्लीनिंग हैक्स, आप भी करें ट्राई

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का करें इस्तेमाल 

easy tips To Clean Tiles Grout

जी हां, जिस चीज के इस्तेमाल से टाइल्स ग्राउट पर मौजूद गंदगी को साफ करने के बारे में बोल रहे हैं वो हाइड्रोजन पेरॉक्साइड है। इसके इस्तेमाल से जिद्दी से जिद्दी दाग चंद मिनटों में साफ हो जाएंगे। हालांकि, यह हर किसी के घर में उपलब्ध नहीं होता है, इसलिए आप इसे बाज़ार से खरीद सकते हैं। टाइल्स ग्राउट साफ करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स- 

  • सबसे पहले आप 1 लीटर गुनगुने पानी में 3 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • आप चाहें तो इसमें बेकिंग सोडा या सिरके को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर सकते हैं।
  • इसके बाद इस मिश्रण को टाइल्स ग्राउट के ऊपर डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या फिर पुराने ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
  • टाइल्स ग्राउट साफ करने के बाद एक से दो बार पानी से धो लें। (टाइल्‍स पर जमी जिद्दी काई ऐसे करें साफ)
  • अगर एक बार में दाग साफ नहीं होते हैं तो आप इस प्रक्रिया को फिर से कर सकते हैं।  

 

इन बातों का रखें ध्यान

cleaning tips to tiles grout

आपको बता दें कि हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक ज्वलनशील पदार्थ है। इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले हाथों में ग्लव्स ज़रूर पहने। इसके अलावा फेस मास्क भी ज़रूर पहने। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को छोटे बच्चों की पहुंच से दूर ही रखें। सफाई के दैरान भी बच्चों को दूर रखें।

इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई

 


इन चीजों का भी कर सकते हैं उपयोग 

ऐसे नहीं है कि टाइल्स ग्राउट के बीच में मौजूद गंदगी को आप सिर्फ हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से ही साफ कर सकते हैं। इसके अलावा नींबू का रस और चूना के मिश्रण, बेकिंग सोडा या फिर सिरके के उपयोग से भी टाइल्स ग्राउट की सफाई कर सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(hz,cleanipedia)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।