काले स्विच बोर्ड को 5 मिनट में साफ करता है ये घरेलू नुस्खा

How To Clean Switch Board: घर की सफाई पर लगभग हर कोई ध्यान देता है, लेकिन स्विच बोर्ड की सफाई पर कोई भी ध्यान नहीं देता है। नियमित समय पर स्विच बोर्ड की सफाई नहीं करने पर इतने काले हो जाते हैं जिसकी वजह से दीवार भी गंदे नज़र आते हैं।
ऐसे में अगर आपके भी किचन, बाथरूम आदि जगहों के स्विच बोर्ड एकदम काले हो गए हैं या फिर कुछ अधिक ही दाग-धब्बे लगे हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ें। इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स हैण्ड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप काले हो गए स्विच बोर्ड को एकदम क्लीन कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये कम

काले पड़े स्विच बोर्ड की सफाई करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन सफाई से पहले आपको कुछ मुख्य बातों पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए। जैसे-स्विच बोर्ड की सफाई से पहले पॉवर को कट करना। पॉवर कट करने के बाद घर में अन्य सदस्य को ज़रूर इन्फॉर्म करें, क्योंकि गलती से सफाई के दौरान किसी ने ऑन कर दिया तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: घर की सफाई में काम आएंगे ये 'क्विक और सेफ' क्लीनिंग हैक्स, आप भी करें ट्राई
टूथपेस्ट का उपयोग करें

जी हां, टूथपेस्ट सिर्फ दांत साफ करने के लिए ही नहीं बल्कि स्विच बोर्ड साफ करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। किचन के स्विच बोर्ड पर तेल, सब्जी, मसाला आदि के दाग कुछ अधिक ही लगे हैं तो आप टूथपेस्ट से बोर्ड को एकदम क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए फ़ॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 3-4 चम्मच टूथपेस्ट को किसी बर्तन में रखें।
- अब इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसमें पानी की कुछ बूंदों को डालकर लेप की तरह घोल तैयार कर लीजिए।
- अब इस लेप को स्विच बोर्ड पर लगाकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद टूथब्रश या क्लीनिंग ब्रश से साफ करके कपड़े से पोंछ लें।
- साफ करने के बाद आप देखेंगे कि स्विच बोर्ड एकदम नया हो गया है।
- नोट: आपको बता दें कि बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट का मिश्रण दाग के क्रिस्टल को सक्रिय करने के साथ-साथ नरम भी करता है जिसकी वजह से स्विच बोर्ड आसानी से साफ हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: सफाई करते समय पहले डस्टिंग करें या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल, जानें सही तरीका
इन चीजों का भी कर सकते हैं उपयोग

काले पड़े स्विच बोर्ड की सफाई के लिए आप सिर्फ टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल नहीं बल्कि अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से भी साफ कर सकते हैं। जैसे-सिरका, नींबू का रस और हाइड्रोजन पैरॉक्साइड आदि चीजों से सफाई कर सकते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- स्विच बोर्ड साफ करने के बाद लगभग 1 घंटे तक पॉवर को ऑन न करें।
- साफ करने के बाद 3-4 बार साफ कपड़े से बोर्ड को ज़रूर पोंछे।
- सफाई के दौरान पैर में चप्पल और हाथों में ग्लव्स ज़रूर पहने।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik,herzindagi)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।