Cleaning Tips: प्लास्टिक की कुर्सी गंदी हो गई है तो इस 1 उपाय से करें एकदम क्लीन

इस लेख को पढ़ने के बाद  आप भी गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को कुछ ही देर में साफ करके चमका सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?   
Updated:- 2023-11-07, 18:13 IST
image

How to clean plastic chair: कुर्सी लगभग हर घर में होती है। खासकर प्लास्टिक की कुर्सियां लगभग सभी घर में होती हैं क्योंकि, घर के अंदर बैठना हो या फिर घर के बाहर बैठना हो तो इन्हें उठाना-रखना आसान होता है।

लेकिन देखते ही देखते कई बार प्लास्टिक की कुर्सियों पर गंदगी की एक मोटी परत जम जाती है, जिसके चलते कई बार कुर्सी को किसी कोने में रख देना पड़ता है। घर पर कोई मेहमान भी आता है तो गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को निकालने का मन नहीं करता है।

इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं।

कुर्सी साफ करने से पहले करें ये काम

how to clean plastic chair in hindi

प्लास्टिक की कुर्सी के ऊपर जमी गंदगी को साफ करना बहुत आसान काम है लेकिन, सफाई करने से पहले आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए। जैसे- सबसे पहले कुर्सी के ऊपर 1 लीटर पानी का छिड़काव करके छोड़ दें। इससे कुर्सी पर मौजूद गंदगी नरम हो जाती है। आप नींबू पानी को मिक्स करके भी छिड़काव कर सकते हैं।

विनेगर का करें इस्तेमाल

खाना बनाने या फिर घर की सफाई के लिए आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार विनेगर का इस्तेमाल किया होगा लेकिन, आपको बता दें कि इससे गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को साफ करके चमका सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

सामग्री

इसे भी पढ़ें: पीले हुए टॉयलेट टैंक की सफाई के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स

क्लीनर बनाने और सफाई करने का तरीका

how to clean colored plastic chairs

  • सबसे पहले 1/2 लीटर गुनगुने पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और विनेगर को डालकर अच्छे से मीक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर कुर्सी के सभी हिस्सों पर अच्छे से छिड़काव करके लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें और कुर्सी को पानी से धो लें। (लकड़ी के मंदिर को ऐसे करें साफ)  

विनेगर और बोरेक्स पाउडर का मिश्रण करें इस्तेमाल

know how to clean plastic chairs at home

विनेगर और बोरेक्स पाउडर के मिश्रण से आप किसी भी चीज को आसानी से चमका सकते हैं। जैसे- प्लास्टिक का टेबल या प्लास्टिक के बर्तन के अलावा गंदे से गंदे फर्श की भी सफाई कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से काली से काली पड़ी कुर्सी की भी सफाई करके चमका सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

सामग्री

  • विनेगर-2 चम्मच
  • बोरेक्स पाउडर-2 चम्मच
  • पानी-
  • क्लीनिंग ब्रश

 

क्लीनर बनाने और सफाई करने का तरीका

plastic chairs cleaning tips

  • सबसे पहले 1-2 मग पानी में विनेगर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण में बोरेक्स पाउडर को भी डालकर अच्छे से मीक्स कर लें और 10 मिनट सेट होने के लिए रख दें।
  • 10 मिनट बाद कुर्सी पर अच्छे से स्प्रे का छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें और पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें: गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को क्लीन करने के लिए बेस्ट है यह 1 उपाय

 

इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

विनेगर, बेकिंग सोडा या फिर बोरेक्स पाउडर के अलावा अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से भी आप गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को साफ कर सकते हैं। जैसे-हाइड्रोजन पेरॉक्साइड, अमोनिया या फिर एसिड से भी कुर्सी की सफाई कर सकते हैं।

नोट:- एसिड एक ज्वलनशील पदार्थ है। इसका इस्तमाल करने से पहले हाथों में ग्लव्स और फेस मास्क ज़रूर पहने।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@outside-plastic-furniture,preview.redd)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।