पीली प्लास्टिक की बाल्टी को 5 मिनट में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा

How To Clean Plastic Bucket In Hindi: बाथरूम की सफाई करना शायद ही कोई भूलता होगा, लेकिन बाथरूम में मौजूद कुछ चीजों की सफाई करना अक्सर लोग भूल जाते हैं। बाथरूम की कई चीजों में से बाल्टी भी एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हर रोज किया जाता है।
बाथरूम की बाल्टी का इस्तेमाल कोई नहाने के लिए करता है तो कोई पकड़ा साफ करने के लिए। हर रोज इस्तेमाल करने के कारण बाल्टी गंदी हो जाती है या फिर पीली पड़ जाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से गंदी से गंदी या पीली पड़ी प्लास्टिक की बाल्टी को 5 मिनट के अंदर साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
जिस एक चीज से गंदी बाल्टी को साफ करने की बात कर रहे हैं उसका नाम बेकिंग सोडा है। वैसे तो खाना बनाने या घर की सफाई के लिए कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन इसके इस्तेमाल से बाल्टी को भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
सामग्री
- बेकिंग सोडा-4 चम्मच
- अमोनिया पाउडर-3 चम्मच
- पानी- 1 कप
- क्लीनिंग ब्रश
इसे भी पढ़ें: गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को 5 मिनट में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा
मिश्रण बनाने और साफ करने का तरीका
- सबसे पहले एक बर्तन में बेकिंग सोडा और अमोनिया पाउडर को डालकर मिक्स कर लें।
- अब मिश्रण में पानी को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को बाल्टी पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
- नोट: अमोनिया पाउडर गंदगी के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और बेकिंग सोडा उसे साफ करता है।
बेकिंग सोडा और सिरका का करें उपयोग
सामग्री
- बेकिंग सोडा-4 चम्मच
- सिरका-3 चम्मच
- पानी-1/2 कप
- क्लीनिंग ब्रश
इसे भी पढ़ें: बालकनी से लेकर लिंविंग रूम तक की सफाई करने के कुछ आसान टिप्स
मिश्रण बनाने और साफ करने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में बेकिंग सोडा और सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें पानी को डालकर मिक्स कर लें और बाल्टी में लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें।
- लगभग 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
- नोट: आप चाहें तो इस मिश्रण में नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
बाल्टी को सफा करने की अन्य चीज
पीली पड़ी प्लास्टिक की बाल्टी को साफ करने के लिए अन्य कई चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड, ब्लीच पाउडर और डिटर्जेंट पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।