पुराने पड़े गंदे लेदर बैग को इस तरह करें साफ, लगेगा नया जैसा

आउटफिट को परफेक्ट लुक देने के लिए बैग बेहद जरूरी होता है। बैग में भी कई वैरायटी आती हैं। बैग लंबे समय तक चले, इसके लिए अच्छा फैब्रिक होना चाहिए। इसलिए महिलाएं लेदर बैग खरीदना पसंद करती हैं। यह बैग महंगे होते हैं, लेकिन इन्हें खरीदना फायदेमंद होता है। खासतौर पर व्हाइट लेदर बैग जल्दी गंदे हो जाते हैं।
अब गंदे बैग को कैरी करना भला किसे पसंद होगा? इसलिए बैग को साफ करना जरूरी है। आज इस आर्टिकल में हम आपको गंदे पड़े लेदर बैग को साफ करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताएंगे।
सबसे पहले करें यह काम
इनर लाइनिंग को साफ करें
- केवल बैग के बाहर ही नहीं, बल्कि इनर लाइनिंग की भी सफाई करनी चाहिए।
- बैग के अंदर की पॉकेट्स चेक करें कि इसमें कोई सामान तो नहीं है।
- अब बैग को तेजी से से झटके, ताकि इसके अंदर मौजूद गंदगी साफ हो जाए। अगर इनर लाइनिंग के फैब्रिक पर लिंट है तो लिंट रोलर की मदद से इस साफ कर लें।
- अब सोपी वाटर में स्पॉन्ज को भिगोएं और इससे इनर लाइनिंग को साफ करें।
- अब साफ कपड़े से इनर लाइनिंग को पोंछ लें और इसे आधे घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इससे बैग में नमी नहीं रहेगी। अगर बैग में नमी होगी, तो यह खराब हो सकता है। (डिजाइनर सूट धोने के टिप्स)
इसे भी पढ़ें: लेदर बैग पर लग गया है दाग तो इन तरीकों से करें उसे क्लीन
फंगस हटाएं
क्या आप जानती हैं कि बैग पर फंग्स लग सकता है? इसका कारण अत्यधिक नमी होना है। फंग्स को हटाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इस तरह रखें अपने लेदर बैग का ख्याल, लंबे समय तक नहीं होंगे खराब
क्या करें?
- ½ कप व्हाइट विनेगर
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 क्वार्टर पानी
- स्प्रे बोतल
क्या करें?
- एक स्प्रे बोतल में ½ कप व्हाइट विनेगर, 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 क्वार्टर पानी मिला लें।
- अब बोतल को 30 सेकंड के लिए हिलाएं, ताकि इसमें झाग बन जाए।
- लेदर बैग पर इसे स्प्रे करें और कुछ देर तक सोखने के लिए छोड़ दें। (लेदर पर्स को कैसे करें साफ)
- करीब 2-3 मिनट बाद साफ कपड़े से बैग को पोंछ लें।
- रातभर बैग को सूखने के लिए रख दें।
दाग हटाएं
इन बातों का रखें ध्यान
- रोजाना बैग को कपड़े से जरूर साफ करें। इससे बैग पर जमी गंदगी और धूल साफ हो जाएगी। साथ ही, बैग नया जैसा नजर आएगा।
- अगर आपका लेदर बैग व्हाइट कलर का है, तो इसे गंदगी वाली जगह पर न रखें। इससे बैग पर दाग लग सकता है।
- लेदर बैग पर पॉलिशिंग भी करवा सकती हैं। इससे बैग एकदम नया दिखेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।