फर्श पर जमे साबुन के पानी से रहता है फिसलने का डर, साफ़ करने के लिए अपनाएं ये तरीका

फर्श पर जमे साबुन के पानी को साफ़ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू और बेहद आसान तरीक़े।  
Updated:- 2021-09-01, 19:23 IST
image

आधुनिक जमाने में लोग बर्तनों को किचन सिंक में साफ़ करते हैं, लेकिन जब बर्तन अधिक हो जाएं तो उन्हें नीचे ज़मीन पर रखकर साफ़ करना पड़ता है। इसकी वजह से फर्श पर साबुन का पानी जमा हो जाता है। यही नहीं बाथरूम में भी फर्श पर कपड़े धोने से साबुन का पानी जमा हो जाता है। नियमित सफ़ाई करने के बावजूद भी फर्श पर जमी गंदगी और पीलापन दूर नहीं होता है। यही नहीं इससे फिसलने का भी डर रहता है। 

वाइपर से पानी साफ़ करने के बावजूद भी साबुन के जमे दाग पूरी तरह नहीं जाते हैं। इससे बाथरूम काफ़ी गंदा और फर्श बदरंग नज़र आता है। इसलिए आज हम बतायेंगे कुछ ऐसे तरीक़े, जो पुराने तो हैं लेकिन असरदार हैं। हालांकि फर्श साफ़ करते वक़्त हाथों में गलव्स ज़रूर पहन लें, और फिर सफ़ाई करें।

सीक वाली झाड़ू का करें उपयोग

cleaning products

फर्श पर जमे साबुन के पानी को साफ़ करने के लिए सीक वाली झाड़ू का उपयोग करें। वाइपर या फिर पोछे के इस्तेमाल से पानी साफ़ किया जा सकता है, लेकिन ज़िद्दी दागों को हटाने के लिए सीक वाली झाड़ू का ही इस्तेमाल करें। अगर फर्श पर जमी गंदगी ज़्यादा नहीं है तो एक बार पानी से झाड़ू मारे और फिर फिनाइल का उपयोग करें। इसके बाद तब तक पानी ना गिराएं जब तक यह अच्छी तरह सूख ना जाए। 

चूना का इस्तेमाल करें

lime use

साबुन के पानी से जमी गंदगी को हटाने के लिए चूना पाउडर हर जगह छिड़क दें। अब इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर सीक वाली झाड़ू से इसे हर जगह फैलाएं और साफ़ करें। अगर आपके पास सीक वाली झाड़ू नहीं है तो ब्रश की मदद से इसे साफ़ करें। थोड़ी देर रगड़ने के बाद दाग चले जाएंगे और यह पूरी तरह साफ़ नज़र आएगा।

इसे भी पढ़ें: बीमारियों को रखना है घर से दूर, तो इन चीजों को करें हर दिन साफ

ब्लीचिंग पाउडर से साफ़ करें

bleachiung powder

दीवारों के किनारों से लेकर फर्श पर ब्लीचिंग पाउडर छिड़क दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब ब्रश की मदद से इसे रगड़कर साफ़ करें। कई बार साबुन का पानी फर्श पर जमे होने से कीड़े-मकोड़े भी आने लगते हैं। यही नहीं पुरानी दीवारों के कोने में चिपक भी जाते हैं। ऐसे में अगर आप ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल करेंगी तो फर्श तुरंत साफ़ हो जाएगा।

 

रेत के उपयोग से करें सफ़ाई

sand for cleaning

अगर आपके पास कुछ नहीं है तो सिर्फ़ रेत को हर जगह फर्श पर फैला दें। इस दौरान पानी का इस्तेमाल ना करें, अब इसे झाड़ू या फिर ब्रश से रगड़कर साफ़ कर दें। इसके बाद बचे हुए रेत को साफ़ करने के लिए पानी का उपयोग करें। यह बेहद सिंपल और सस्ता उपाय है फर्श पर जमे साबुन के पानी को हटाने का। 

इसे भी पढ़ें:कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को कैसे लें गोद? जानें तुरंत क्या करना चाहिए

टॉयलेट क्लीनर का कर सकते हैं इस्तेमाल

toilet cleaner use

ज़रूरी नहीं कि टॉयलेट क्लीनर सिर्फ़ टॉयलेट सीट साफ़ करने के लिए उपयोग किया जाता है। इससे आप फर्श पर जमी गंदगी को भी साफ़ कर सकती हैं। इसके लिए फर्श पर टॉयलेट क्लीनर गिराएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर ब्रश की मदद से साफ़ कर दें। यही नहीं इससे फर्श पर जमे ज़िद्दी दाग भी आसानी से चले जाएंगे।

 

आपके घर का फर्श काफी स्लीपरी हो गया है तो इन टिप्स की मदद से आप उसे साफ कर सकती हैं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।