Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:26 AM IST

आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक है या नहीं, घर बैठे जानिए

अगर आप अपना आधार कार्ड check करना चाहती हैं कि वह बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं तो आप इन टिप्स को फॉलो करके आसानी से चेक कर सकती हैं। 
Updated:- 2021-06-22, 11:45 IST
image

आधार कार्ड हर भारतीय के लिए बहुत ज़रूरी चीज़ है इसके बिना कई सुविधाओं का लाभ हम नहीं उठा सकते हैं क्योंकि इसके साथ हमारी कई सारी चीज़े जुड़ी हैं जैसे बैंक अकाउंट, सब्सिडी, पैन कार्ड आदि। इसलिए आधार कार्ड का अप टू डेट रहना बहुत ज़रूरी है। कोरोना महामारी की वजह से सरकार लगभग हर चीज़ वर्चुअल या ऑनलाइन वर्जन द्वारा अपडेट कर रही है। ताकि लोग घर बैठ कर कई सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही, वह आसानी से सरकारी काम अपने मोबाइल, लैपटॉप या किसी भी डिजिटल तकनीक से कर सकें। 

इसके अलावा, आधार कार्ड से संबंधित लगभग सभी काम ऑनलाइन होने लगे हैं। जिसमें आप अपने आधार कार्ड का लिंक स्टेटस घर बैठकर आसानी से चेक कर सकते हैं। साथ ही, आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं है यह भी आप ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से आसानी चेक कर सकते हैं। क्योंकि इस समय बैंक जाना ठीक नहीं है। तो चलिए हम बताते हैं क्या है प्रोसेस...... 

कितना जरूरी है आधार से बैंक अकाउंट का लिंक होना? 

inside  Aadhaar card in hindi

आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आपका अकाउंट आधार से लिंक नहीं होगा तो आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाएगा और आपको पैसों का लेनदेन करने में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना बहुत जरूरी है। 

इसे ज़रूर पढ़ें- बिना किसी ऐड्रेस प्रूफ के ऐसे बदलें आधार कार्ड में अपना पता

कैसे करें चेक? 

inside  check to aadhar

अपने आधार कार्ड का लिंक स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको इन स्टेप को फॉलो करना होगा। 

1- सबसे पहले आपको UIDAI की आधार वेबसाइट यानी www.uidai.gov.in पर visit करना होगा। 

2- फिर आपको होम पेज पर 'चेक आधार/बैंक खाता लिंकिंग स्थिति' Check Your Aadhaar and Bank Account Linking Status एक ऑप्शन नजर आएगा, अब आप उस ऑप्शन पर क्लिक करें। 

3- नियम के अनुसार आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर या 16 अंकों की वर्चुअल आईडी डालनी होगी और आईडी डालने के बाद सबमिट button पर क्लिक करना होगा। 

4- अपना आधार नंबर सबमिट करते ही आपके पास रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस OTP को आप दिए गए ऑप्शन पर डालें और Login करें। 

5- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा और आपको पता चल जाएगा कि आपका अकाउंट किस बैंक में लिंक है। 

6- साथ ही, अगर आपका आधार अकाउंट से लिंक नहीं है तो आपको यह जानकारी भी आसानी से पता लग जाएगी। 

 

ध्यान देने वाली बातें 

1- यह आपको केवल अंतिम बैंक खाता दिखाएगा जो आपके आधार से जुड़ा हुआ है।

2-यदि आपके पास एक से अधिक बैंक खाते हैं, तो आपको बैंक के साथ उसकी स्थिति की जांच करनी होगी।

3-आप इस सेवा का उपयोग तभी कर पाएंगे जब आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से जुड़ा होगा।

4- आप अपने सभी खातों का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही,आपको भुगतान करते समय, आपको उस बैंक का नाम चुनने का विकल्प दिया जाएगा जिससे आप भुगतान करना चाहती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-नवजात का भी बन सकता है आधार कार्ड, स्वास्थ सेवाओं में मिलते हैं ये फायदे

 

तो ऐसे आप आसानी से अपना आधार कार्ड का linked status चेक कर सकती हैं। लेख पसंद आया हो इसे like और Share जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें HerZindagi के साथ।

Image Credit- Freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।