Holi Wishes & Quotes In Hindi: इन खूबसूरत बधाई संदेश और शुभकामनाएं के जरिए अपनों को दीजिए होली की बधाई

Holi Wishes In Hindi: 4 मार्च को इस बार होली पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को खुशियों का पर्व माना जाता है, क्योंकि इसमें हर उम्र के लोग बच्चों की तरह मस्ती कर पाते हैं। इसमें कोई आपको जज नहीं करता और आप खूब अपनी मर्जी से मस्ती कर सकते हैं। यह त्योहार परिवार और समाज को जोड़ने का दिन होता है, लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ पर्व को मनाते हैं। इससे रिश्ते बनते हैं और झगड़े और मनमुटाव खत्म होता है। यही कारण है कि इसे भारत के सबसे खास मपर्व में से एक माना जाता है। जो इस पर्व में अपने से दूर है, वह भी इस पर्व को अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे लोग सोशल मीडिया के माध्यम से दूर बैठे अपनों को शुभकामना संदेश और कोट्स भेजते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए खास होली से जुड़े शायरी, कोट्स और सुंदर पंक्तियां लेकर आए हैं, इसे भेजकर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।
होली स्टेटस इन हिंदी (Holi Whatsapp Status in Hindi)
1. मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
2. रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार
चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
होली की हार्दिक शुभकामनाएं !
3. प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली
सबको हो मुबारक हैप्पी होली!
होली की शुभकामनाएं !
4. रंग, पिचकारी है तैयार,
आओ मनाए होली का प्यार त्योहार!
हैप्पी होली मेरे यार
5. मक्के की रोटी नींबू का अचार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चाँद की चाँदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार !
होली विशेज इन हिंदी (Holi Wishes in Hindi)
6. चली पिचकारी, उड़ा गुलाल
रंग बरसे नीले, हरे, लाल
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !
7. त्यौहार है ये खुशियों का
जब सारे रंग खिलते हैं, उल्लास और उमंग से सब संग मिलते हैं,
होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरो बधाइयां।
हैप्पी होली!
8. मिठाइयों का हो ओवर फ्लो, मस्ती हो कभी न लो
रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे, पॉकेट में भरी माया रहे
गुड़ लक की हो बौछार, आया होली का त्यौहार
हैप्पी होली !
9. होली के खूबसूरत रंगों की तरह,
आपको और आपके पूरे परिवार को,
हमारी तरफ से बहुत-बहुत रंगों भरी उमंगो भरी शुभकामनाएं।
Happy holi !
होली कोट्स इन हिंदी (Holi Quotes in Hindi)
9. मथुरा की खुशबू,गोकुल का हार
वृन्दावन की सुगंध, बरसाने का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
इसे भी पढ़ें: होली है! इन 10 सुपरहिट गानों के बिना अधूरा है रंगों का त्योहार, आज ही अपनी प्लेलिस्ट में करें शामिल
10. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली!
11. ऐसे मनाना होली का त्यौहार,
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,
यह मौका अपनों को गले लगाने का,
तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार।
हैप्पी होली !
12. गुलाल का रंग गुब्बारों की मार
सूरज की किरणे खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।
होली की शुभकामनाएं
13. सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार
गालों पर गुलाल और पानी की बौछार
सुख समृद्धि और सफलता का हार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार
Happy Holi !
होली ग्रीटिंग इन हिंदी (Holi Greetings in Hindi)
14. हवाओं के साथ अरमान भेजा है,
नेटवर्क के ज़रिये पैगाम भेजा है,
वो हम हैं जिसने सबसे पहले,
होली का राम-राम भेजा।
होली की बधाई आपको !
इसे भी पढ़ें: होली के लिए रंगों की करने जा रही हैं खरीदारी, ऐसे करें Chemical Free Colour की पहचान
15. दिल सपनों से houseful है
पूरे होंगे वो doubtful है
इस दुनिया में हर चीज़ wonderful है
पर ज़िन्दगी आप जैसे लोगों से ही colorful है
Happy Holi !
16. वसंत ऋतु की बहार
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल
रंग बरसे नीले हरे लाल
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
होली मैसेज इन हिंदी (Holi Message in Hindi)
17. लाल हो या पीला
हरा हो या नीला
सुखा हो या गिला
एक बार रंग लग जाये तो हो जाये रंगीला
आप सभी को हैप्पी होली !
18. गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को हमारी तरफ से
हैप्पी होली !
19. आपके गुलाबी गालों के लिए गुलाबी रंग
आपके लाल होठों के लिए लाल रंग
और आपके सुंदर चेहरे पर सभी रंग!
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
20. अच्छा हुआ जो गुजर गया फरवरी महिना
ये अंग्रेजी मोहब्बत का महिना था साहब
राधा कृष्ण का प्रेम तो अब चढ़ेगा,
रसिया पर फागुन का रंग जब चढ़ेगा
होली की बधाई!
21. कदम कदम पर खुशियां रहें,
गम से कभी ना हो सामना,
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों,
मेरी तरफ से आपको होली की शुभकामना !
22. खा के गुजिया, पी के भंग
लगा के थोडा थोडा सा रंग
बजा के ढोलक और मृदंग
खेलें होली हम तेरे संग !
होली की बधाई!
होली की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश (Holi ki Hardik Shubhkamnaye)
23. आ गया रंगों का त्यौहार,
घर बैठे खाएं गुजिया और खेले गुलाल,
टॉक्सिक रंग और लोगों से रहें दूर,
अपने शुभचिंतकों के साथ होली मनाएं जरूर
24. होली आती याद दिलाती
रंगो से तन मन सहलाती
भीगे भीगे गीत सुनाती
पिचकारी से रंग बरसाती !
Happy Holi 2026 !
25. कलो गलियों में बना कर टोली,
भिगो दो आज हर एक गली,
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,
वरना कह के निकल लो- बुरा न मानो होली है!
26. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न छूटे कभी आपके रिश्तों से,
मुबारक हो आपको होली की खुशियां सारी!
27- नीले, पीले, हरे गुलाल,
मचा दो आज खुशियों का धमाल।
रंगों में घुल जाए हर मलाल,
होली लाए जीवन में कमाल।
28. तेरे गालों पर जब गुलाल लगाया,
दिल ने फिर से तुझको चाहा।
इस होली बस एक ख्वाहिश है,
तू हर रंग में मेरे साथ रहे सदा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
IMAGE CREDIT- FREEPIK
- होली पर कैसी शायरी ज्यादा पसंद की जाती है?
- छोटी और आसान शब्दों वाली शायरी के साथ-साथ रंग और खुशियों से जुड़ी शायरी लोग पसंद करते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।