Navratri Wishes & Quotes 2025: " प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी"... नवरात्रि की ऐसी शुभकामनाएं, जिन्हें पढ़कर माता रानी की भक्ती से भर जाए अपनों का मन और बन जाए यह त्योहार पावन

हर कदम पर हो तुम्हारे सफलता का उजाला,
मां दुर्गा की पूजा से बन जाए तुम्हारा बनाए जीवन निराला।
सुख, शांति वैभव और समृद्धि का उपहार मिले,
नवरात्रि की शुभकामनाओं से दिन बन जाए खूबसूरत तुम्हारा....
नवरात्रि 2025 का पावन पर्व माता रानी की भक्ति और शक्ति साधना का विशेष समय है। यह पर्व साल में दो बार आता है और शारदीय नवरात्रि को खासतौर पर अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 21 सितंबर से शुरू हो रही हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और भक्तजन व्रत, उपवास, भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार के साथ मां की आराधना करते हैं। इसे साथ परिवार, दोस्तों और भाई-बहनों से दूर रहने वाले लोग इस दिन अपने करीबियों को खूबसूरत संदेश भी भेजते हैं, जो दूर रहकर भी पास होने का अहसास कराता है।
आइए इस नवरात्रि 2025 पर मां दुर्गा की भक्ति में लीन होकर अपने परिवार और प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजें और मिलकर इस पर्व को उल्लास और आस्था के साथ मनाएं।
शारदीय नवरात्रि विशेज (Navratri Wishes 2025)
मां दुर्गा की ज्योति से रोशन हो हर दिशा,
भक्ति के रंग से महके जीवन की हर निशा।
खुशियों से भर जाए आपका हर एक पल,
नवरात्रि की शुभकामनाएं हों आपके संग संबल।
नवरात्रि आई है उमंगों का पैगाम लेकर,
मां की भक्ति सजाए हर दिल का द्वार।
हर ख्वाहिश पूरी हो आपके जीवन में,
शुभ हो नवरात्रि, मिले खुशियां अपार।
मां दुर्गा आईं धरा पर,
भक्ति में हो गए सब मस्तमगन
दीप जले घर-घर श्रद्धा के,
देख माता रानी हो गई प्रसन्न।
हैप्पी नवरात्रि
सिंह पर सवार जगदंबे,
शक्ति का संदेश लाई।
भय को दूर भगाकर माता,
साहस का है पर्व लाई।
हैप्पी नवरात्रि
मां के चरणों में मिलती है,
जीवन की हर खुशी।
दुख-संकट सब कट जाते हैं ,
चढ़ जाती है मूसीबतों की बल।
हैप्पी नवरात्रि
जगजननी मां अम्बे तुमसे,
जग का सारा सुख है।
तेरे चरणों में नतमस्तक हम हैं ,
तुम से ही यह जीवन है।
हैप्पी नवरात्रि
नवरात्रि का ये पावन पर्व,
लाया शक्ति का संदेश।
मां दुर्गा के आशीष से,
कटेगा जीवन का सार क्लेश।
हैप्पी नवरात्रि
इसे जरूर पढ़ें- Navratri Wishes & Quotes 2025: नवरात्रि के पावन मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश और त्योहार को बनाएं खास

शारदीय नवरात्रि कोट्स (Navratri Quotes 2025)
मां शक्ति, मां ममता, मां करुणा,
मां देती जीवन को राह।
नवरात्रि में हर दिल से गूंजे,
मां अम्बे का मधुर गान।
हैप्पी नवरात्रि
भय और अंधकार से बचाने के लिए,
मां दुर्गा का नाम ही काफी।
भक्तों की रक्षा करती हैं,
जब भी होता कोई संग्राम।
सिंह पर सवार माँ की महिमा,
गूंजे जग में दिन और रात।
मांकी ज्योति जलती रहती,
हर घर में रोशनी लाती।
भक्तों के जीवन की नैया,
मां पार लगाती।
हैप्पी नवरात्रि
संकट में सहारा बनती,
दुख में ढाढ़स बंधाती।
सच्चे मन से जो पुकारे,
मां उसकी सुनती हर बाती।
हैप्पी नवरात्रि
मां दुर्गा तू शक्ति है,
तू ही भक्ति, तू मुक्ति है।
हर कण में तेरा वास है,
तू ही जीवन का सार है।
हैप्पी नवरात्रि
अष्टभुजाधारी तू,
तेरा रूप निराला है।
हाथों में शस्त्र लिए,
तूने दुष्टों को मारा है।
हैप्पी नवरात्रि
इसे जरूर पढ़ें- Shardiya Navratri Upay 2025: एस्ट्रोलॉजर के बताए इस आसान तरीके से नवरात्रि में बनाएं मंगल पोटली, माता लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा

शारदीय नवरात्रि मैसेज 2025 (Navratri Message in Hindi)
शेरोवाली मां तेरा द्वार,
भक्तों की भीड़ लगी।
जो भी दर पे आया तेरे,
उसकी झोली भर गई।
हैप्पी नवरात्रि
तेरी महिमा अपरंपार,
तूने किया सबका उद्धार।
असुरों का संहार किया,
धर्म की रक्षा का भार लिया।
हैप्पी नवरात्रि
नवरात्रि का त्यौहार आया,
मां का जगराता छाया।
गरबा की धुन पर झूमे,
हर दिल में मां को पाया।
हैप्पी नवरात्रि
मां का आशीर्वाद मिले,
हर मुश्किल आसान हो।
जो भी मां को याद करे,
उसका जीवन सफल हो।
हैप्पी नवरात्रि
मां का रूप मनमोहक,
तेरी सूरत प्यारी है।
भक्तों को देख के तू,
हर पल मुस्कुराती है।
हैप्पी नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि स्टेटस (Navratri Status 2025)
भक्ति का सागर तू,
प्रेम की तू धारा है।
जो भी तुझमें डूब गया,
उसको मिला सहारा है।
हैप्पी नवरात्रि
तू ही ज्ञान, तू ही ध्यान,
तू ही सबकी पहचान।
तेरे बिना है अधूरा,
यह सारा संसार।
हैप्पी नवरात्रि
मां का प्यार है अनमोल,
इसका नहीं कोई मोल।
मां के प्यार में है शक्ति,
तू ही है सबकी भक्ति।
हैप्पी नवरात्रि
भक्ति में डूबे हैं सारे प्राणी,
सज कर मां के दरबार में बढ़ा रहे हैं शान।
शंख-घंटियों की गूंज से,
मन हो गया है मां के चरणों में लीन महान।
हैप्पी नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि से जुड़े अन्य लेख
ऊपर दी गई जानकारी आपको कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह धर्म से जुड़े और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।